Shuru
Apke Nagar Ki App…
"शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा?" BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का पूरा बयान सुनिए-
JAI HIND MEDIA
"शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा?" BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का पूरा बयान सुनिए-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Bhartiya Valmiki Dharm Sabha ko aaj Ambedkar Park Muradabad mein aayojit ki1
- कावड़ियों को नि .शुल्क हेलमेट वितरित व पुष्प वर्षा कर किया स्वागत सावन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अमरोहा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला अधिकारी डॉक्टर नितिन गौड़ पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव वह उनके साथ डॉ राजीव त्यागी और प्रशासन ने शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन की अपील की। आज श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर आयोजित कार्यक्रम में शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट दिए गए। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कांवड़ियों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही स्वयं और अन्य कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। अमरोहा पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद हो सके। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।2
- ईओ दिनेश कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरोहा डी.पी.एम. नदीम अख्तर द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम डाइडेरा स्थित पालिका के एफ.एस.टी.पी. प्लांट फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पूर्णतः 25 किलोवाट सोलर ऊर्जा से संचालित 32 किलो लीटर क्षमता वाले प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया, Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- "शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा?" BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का पूरा बयान सुनिए-1
- Bhartiya Valmiki dharmsabha Bharat ke rashtriy Adhyaksh bhai Jaspal Singh Balmiki Aaj Muradabad Ambedkar park per ek meeting ka aayojan Kiya Gaya aapko apna bhai Sunny Raj vartman jiladhyaksh1
- कांवड़ियों पर बरसे फूल, डीएम-एसपी ने बांटे हेलमेट बृजघाट में शिवभक्त कांवड़ियों का लिया कुशलक्षेम, यातायात नियमों के पालन के लिए किया जागरूक गजरौला। श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को बृजघाट में अमरोहा पुलिस एवं जिला प्रशासन की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत एवं सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों का कुशलक्षेम जाना और उनकी यात्रा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों को हेलमेट पहनकर यात्रा करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। डीएम और एसपी ने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के साथ-साथ साथी कांवड़ियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लगातार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा समेत धनोरा मंडी से सर्कल को अंजलि कटारिया विवेक गजरा थाना प्रभारी समस्त पुलिस बल एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।4
- अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, वारदात CCTV में कैद,वीडियो वायरल अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद युवक को सीने में गोली मार दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।नौगावां सादात क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी प्रतिपाल सिंह बजरी-बजरपुट की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सुधांशु भी दुकान पर रहता था। बताया जा रहा है कि सुधांशु ने गांव के ही रामपाल सिंह के बेटे अरविंद से ब्याज पर कुछ रुपये उधार लिए थे, जिनमें कुछ रकम बकाया थी।रविवार शाम करीब छह बजे सुधांशु अपने घर से निकला था। आरोप है कि अरविंद के घर के सामने पहुंचने पर पैसों के तकादे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान अरविंद ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर सुधांशु को गोली मार दी।2