logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अरवड़ बांध की नहर खोलने पर विवाद, सिंचाई विभाग में सरपंचों और किसानों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक* *बांध में 14 फीट पानी उपलब्ध, मुख्य एवं छोटी नहर के जल वितरण पर नहीं बनी सहमति; जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होगी अगली बैठक* फूलियाकलां (के.एम. कुरेशी) अरवड़ बांध की नहर खोलने और सिंचाई के लिए पानी के वितरण को लेकर किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाने से विवाद गहरा गया। सोमवार को शाहपुरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्र के सरपंचों, पूर्व सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इस दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी के बंटवारे को लेकर ग्रामीणों एवं अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जानकारी के अनुसार अरवड़ बांध में वर्तमान में करीब 14 फीट पानी उपलब्ध है। बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने तथा मुख्य नहर एवं छोटी नहरों के माध्यम से जल वितरण की व्यवस्था को लेकर किसानों में मतभेद सामने आए हैं। इसी मुद्दे के समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में देवरिया, कनेक्शन कला एवं छोटी कनेक्शन के सरपंचों सहित पूर्व सरपंच और क्षेत्र के किसान शामिल हुए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि अरवड़ बांध की नहर जल्द खोली जाए तथा सभी किसानों को समान और उचित तरीके से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी की निकासी किस अनुपात में की जाएगी, इसको लेकर काफी देर तक चर्चा और बहस चलती रही। अधिकारियों ने किसानों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन जल वितरण के मुद्दे पर एकमत नहीं बन सका। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कमलेश बैरवा ने बताया कि किसानों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के कारण बैठक निरस्त कर दी गई है। अब आगामी बैठक जिला कलेक्टर द्वारा तारीख निर्धारित किए जाने के बाद आयोजित की जाएगी। अब किसानों की निगाहें अगली बैठक पर अरवड़ बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद नहरों के जल वितरण पर सहमति नहीं बनने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होने वाली अगली बैठक में जल वितरण का क्या फार्मूला तय होता है और किसानों को सिंचाई के लिए पानी कब तक मिल पाता है।

10 hrs ago
user_के एम कुरेशी
के एम कुरेशी
Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
10 hrs ago

अरवड़ बांध की नहर खोलने पर विवाद, सिंचाई विभाग में सरपंचों और किसानों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक* *बांध में 14 फीट पानी उपलब्ध, मुख्य एवं छोटी नहर के जल वितरण पर नहीं बनी सहमति; जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होगी अगली बैठक* फूलियाकलां (के.एम. कुरेशी) अरवड़ बांध की नहर खोलने और सिंचाई के लिए पानी के वितरण को लेकर किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाने से विवाद गहरा गया। सोमवार को शाहपुरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्र के सरपंचों, पूर्व सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इस दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी के बंटवारे को लेकर ग्रामीणों एवं अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जानकारी के अनुसार अरवड़ बांध में वर्तमान में करीब 14 फीट पानी उपलब्ध है। बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने तथा मुख्य नहर एवं छोटी नहरों के माध्यम से जल वितरण की व्यवस्था को लेकर किसानों में मतभेद सामने आए हैं। इसी मुद्दे के समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में देवरिया, कनेक्शन कला एवं छोटी कनेक्शन के सरपंचों सहित पूर्व सरपंच और क्षेत्र के किसान शामिल हुए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि अरवड़ बांध की नहर जल्द खोली जाए तथा सभी किसानों को समान और उचित तरीके से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी की निकासी किस अनुपात में की जाएगी, इसको लेकर काफी देर तक चर्चा और बहस चलती रही। अधिकारियों ने किसानों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन जल वितरण के मुद्दे पर एकमत नहीं बन सका। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कमलेश बैरवा ने बताया कि किसानों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के कारण बैठक निरस्त कर दी गई है। अब आगामी बैठक जिला कलेक्टर द्वारा तारीख निर्धारित किए जाने के बाद आयोजित की जाएगी। अब किसानों की निगाहें अगली बैठक पर अरवड़ बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद नहरों के जल वितरण पर सहमति नहीं बनने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होने वाली अगली बैठक में जल वितरण का क्या फार्मूला तय होता है और किसानों को सिंचाई के लिए पानी कब तक मिल पाता है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अरवड़ बांध की नहर खोलने पर विवाद, सिंचाई विभाग में सरपंचों और किसानों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक* *बांध में 14 फीट पानी उपलब्ध, मुख्य एवं छोटी नहर के जल वितरण पर नहीं बनी सहमति; जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होगी अगली बैठक* फूलियाकलां (के.एम. कुरेशी) अरवड़ बांध की नहर खोलने और सिंचाई के लिए पानी के वितरण को लेकर किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाने से विवाद गहरा गया। सोमवार को शाहपुरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्र के सरपंचों, पूर्व सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इस दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी के बंटवारे को लेकर ग्रामीणों एवं अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जानकारी के अनुसार अरवड़ बांध में वर्तमान में करीब 14 फीट पानी उपलब्ध है। बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने तथा मुख्य नहर एवं छोटी नहरों के माध्यम से जल वितरण की व्यवस्था को लेकर किसानों में मतभेद सामने आए हैं। इसी मुद्दे के समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में देवरिया, कनेक्शन कला एवं छोटी कनेक्शन के सरपंचों सहित पूर्व सरपंच और क्षेत्र के किसान शामिल हुए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि अरवड़ बांध की नहर जल्द खोली जाए तथा सभी किसानों को समान और उचित तरीके से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी की निकासी किस अनुपात में की जाएगी, इसको लेकर काफी देर तक चर्चा और बहस चलती रही। अधिकारियों ने किसानों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन जल वितरण के मुद्दे पर एकमत नहीं बन सका। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कमलेश बैरवा ने बताया कि किसानों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के कारण बैठक निरस्त कर दी गई है। अब आगामी बैठक जिला कलेक्टर द्वारा तारीख निर्धारित किए जाने के बाद आयोजित की जाएगी। अब किसानों की निगाहें अगली बैठक पर अरवड़ बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद नहरों के जल वितरण पर सहमति नहीं बनने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होने वाली अगली बैठक में जल वितरण का क्या फार्मूला तय होता है और किसानों को सिंचाई के लिए पानी कब तक मिल पाता है।
    1
    अरवड़ बांध की नहर खोलने पर विवाद, सिंचाई विभाग में सरपंचों और किसानों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक*

*बांध में 14 फीट पानी उपलब्ध, मुख्य एवं छोटी नहर के जल वितरण पर नहीं बनी सहमति; जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होगी अगली बैठक*
फूलियाकलां (के.एम. कुरेशी) अरवड़ बांध की नहर खोलने और सिंचाई के लिए पानी के वितरण को लेकर किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाने से विवाद गहरा गया। सोमवार को शाहपुरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्र के सरपंचों, पूर्व सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इस दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी के बंटवारे को लेकर ग्रामीणों एवं अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
जानकारी के अनुसार अरवड़ बांध में वर्तमान में करीब 14 फीट पानी उपलब्ध है। बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने तथा मुख्य नहर एवं छोटी नहरों के माध्यम से जल वितरण की व्यवस्था को लेकर किसानों में मतभेद सामने आए हैं। इसी मुद्दे के समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में देवरिया, कनेक्शन कला एवं छोटी कनेक्शन के सरपंचों सहित पूर्व सरपंच और क्षेत्र के किसान शामिल हुए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि अरवड़ बांध की नहर जल्द खोली जाए तथा सभी किसानों को समान और उचित तरीके से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए।
बैठक के दौरान मुख्य नहर और छोटी नहरों में पानी की निकासी किस अनुपात में की जाएगी, इसको लेकर काफी देर तक चर्चा और बहस चलती रही। अधिकारियों ने किसानों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन जल वितरण के मुद्दे पर एकमत नहीं बन सका।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कमलेश बैरवा ने बताया कि किसानों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के कारण बैठक निरस्त कर दी गई है। अब आगामी बैठक जिला कलेक्टर द्वारा तारीख निर्धारित किए जाने के बाद आयोजित की जाएगी।
अब किसानों की निगाहें अगली बैठक पर
अरवड़ बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद नहरों के जल वितरण पर सहमति नहीं बनने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिला कलेक्टर की मौजूदगी में होने वाली अगली बैठक में जल वितरण का क्या फार्मूला तय होता है और किसानों को सिंचाई के लिए पानी कब तक मिल पाता है।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मथुरा में 20 प्रस्ताव पारित, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार मथुरा में अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद की बैठक में 20 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग प्रमुख है। बैठक में शामिल होकर लौटे विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि ब्रज में देश भर के गौ भक्त एकत्र हुए। सभी ने चिंता जताई कि पूज्य गौ माता आज सड़कों पर प्लास्टिक खाने को मजबूर है और अवैध तस्करी के जरिए कत्लखानों तक पहुंचाई जा रही है। धाकड़ ने बताया कि बैठक में सरकार से मांग की गई है कि - प्रमुख मांगे :- 1. गौ माता को राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर और गोपाष्टमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए। 2. गोवंश संरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय और गोचर प्राधिकरण बनाया जाए। 3. गौ हत्या और तस्करी को गैर जमानती अपराध बनाकर 10 साल की सजा और 5 लाख जुर्माने का प्रावधान हो। 4. हर जिले में विशेष गौ पुलिस थाना और टोल पर तस्करों की निगरानी के लिए आधुनिक यंत्र लगाए जाएं। 5. हर राज्य में गौ अभयारण्य, गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना, RFID चिप से गोवंश की पहचान, पाठ्यक्रम में गो विज्ञान और बीमा योजना लागू की जाए। सामाजिक प्रस्ताव में पंचगव्य उत्पादों के उपयोग और गौ सेवा को सामाजिक प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया गया।
    1
    मथुरा में 20 प्रस्ताव पारित, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार 
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
मथुरा में अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद की बैठक में 20 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग प्रमुख है।
बैठक में शामिल होकर लौटे विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि ब्रज में देश भर के गौ भक्त एकत्र हुए। सभी ने चिंता जताई कि पूज्य गौ माता आज सड़कों पर प्लास्टिक खाने को मजबूर है और अवैध तस्करी के जरिए कत्लखानों तक पहुंचाई जा रही है।
धाकड़ ने बताया कि बैठक में सरकार से मांग की गई है कि -
प्रमुख मांगे :-
1.  गौ माता को राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर और गोपाष्टमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए।
2.  गोवंश संरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय और गोचर प्राधिकरण बनाया जाए।
3.  गौ हत्या और तस्करी को गैर जमानती अपराध बनाकर 10 साल की सजा और 5 लाख जुर्माने का प्रावधान हो।
4.  हर जिले में विशेष गौ पुलिस थाना और टोल पर तस्करों की निगरानी के लिए आधुनिक यंत्र लगाए जाएं।
5.  हर राज्य में गौ अभयारण्य, गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना, RFID चिप से गोवंश की पहचान, पाठ्यक्रम में गो विज्ञान और बीमा योजना लागू की जाए।
सामाजिक प्रस्ताव में पंचगव्य उत्पादों के उपयोग और गौ सेवा को सामाजिक प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया गया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान रायला। ग्राम पंचायत रायला में 1839 मतों के ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने वाली नवनिर्वाचित महिला सरपंच विमला देवी सोमानी का चारभुजा कॉलोनी में कॉलोनी वासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रीको एरिया हाईवे रोड स्थित वार्ड नंबर 7 में चारभुजा मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में सरपंच विमला देवी सोमानी, सरपंच प्रतिनिधि रतन सोमानी, ज्ञानचंद रांका एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रघु जीनगर का कॉलोनीवासियों ने साफा एवं तिलक लगाकर तथा फूलमालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 के उप सरपंच चांदमल सुवालका ने कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे उप सरपंच एवं वार्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वार्ड और कॉलोनी के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। सड़क, पानी, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। समारोह में हरिशंकर तेली, प्रभुलाल सुथार, रतन सुवालका, प्रभु सुवालका, लोकेश सुवालका, ओमप्रकाश, हेमंत सुवालका, जगदीश लोहार, रूप माली, कल्याणमल सुथार, रामकिशन सुथार, सुरेंद्र वैष्णव, चेतन टाक एवं श्याम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    4
    चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान


चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत
उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान
रायला। ग्राम पंचायत रायला में 1839 मतों के ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने वाली नवनिर्वाचित महिला सरपंच विमला देवी सोमानी का चारभुजा कॉलोनी में कॉलोनी वासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रीको एरिया हाईवे रोड स्थित वार्ड नंबर 7 में चारभुजा मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह में सरपंच विमला देवी सोमानी, सरपंच प्रतिनिधि रतन सोमानी, ज्ञानचंद रांका एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रघु जीनगर का कॉलोनीवासियों ने साफा एवं तिलक लगाकर तथा फूलमालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 के उप सरपंच चांदमल सुवालका ने कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे उप सरपंच एवं वार्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वार्ड और कॉलोनी के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। सड़क, पानी, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्य करवाए जाएंगे।
समारोह में हरिशंकर तेली, प्रभुलाल सुथार, रतन सुवालका, प्रभु सुवालका, लोकेश सुवालका, ओमप्रकाश, हेमंत सुवालका, जगदीश लोहार, रूप माली, कल्याणमल सुथार, रामकिशन सुथार, सुरेंद्र वैष्णव, चेतन टाक एवं श्याम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नसीराबाद के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में दिवाली की धूम, दिव्यांग बच्चों की कलाकृतियों ने मोहा मन नसीराबाद के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में दिवाली की धूम, दिव्यांग बच्चों की कलाकृतियों ने मोहा मन
    1
    नसीराबाद के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में दिवाली की धूम, दिव्यांग बच्चों की कलाकृतियों ने मोहा मन
नसीराबाद के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में दिवाली की धूम, दिव्यांग बच्चों की कलाकृतियों ने मोहा मन
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी कर 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च मौके पर करवाया नष्ट, खाद्य व्यापारियों में मंचा हडकम्प धनिया, चना, गुड़ और किशमिश के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए भीलवाड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 1000 किलोग्राम गुड़ एवं सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज से 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। इसके साथ ही धनिया साबूत, चना एवं गुड़ के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए। इसी प्रकार टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया। यहां से किशमिश का नमूना लिया गया तथा 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। कार्रवाई के दौरान डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, शाहरूख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे। विभाग द्वारा लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं शुद्धता का ध्यान रखने की अपील की।
    2
    खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी कर 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च मौके पर करवाया नष्ट, खाद्य व्यापारियों में मंचा हडकम्प

धनिया, चना, गुड़ और किशमिश के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए
भीलवाड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 1000 किलोग्राम गुड़ एवं सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज से 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। इसके साथ ही धनिया साबूत, चना एवं गुड़ के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए।
इसी प्रकार टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया। यहां से किशमिश का नमूना लिया गया तथा 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई।
कार्रवाई के दौरान डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, शाहरूख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे। विभाग द्वारा लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं शुद्धता का ध्यान रखने की अपील की।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पंचायती राज आम चुनाव-2026 तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से चार पंचायत समितियों के 416 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान आसींद/ ब्यावर, 02 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा एवं रास के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। जैतारण पंचायत समिति के 21 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 144 मतदान केंद्र, जवाजा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र, नरबदखेड़ा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 88 मतदान केंद्र, तथा रास के 17 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 102 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार तृतीय चरण में कुल 68 पंचायत समिति वार्ड और 116 ग्राम पंचायतों के लिए 416 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 85 हजार 950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के कुल 14 वार्डो तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। आसींद मंजूर 9413889596
    4
    पंचायती राज आम चुनाव-2026
 तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना
सनातन धर्म राजकीय  महाविद्यालय परिसर से चार पंचायत समितियों के 416 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल
3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान
आसींद/
ब्यावर, 02 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव  के तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को  सनातन धर्म राजकीय  महाविद्यालय परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें।
उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा एवं रास के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। 
जैतारण पंचायत समिति के 21 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 144 मतदान केंद्र, जवाजा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र,  नरबदखेड़ा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 88 मतदान केंद्र,  तथा रास के 17 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 102 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार तृतीय चरण में कुल 68 पंचायत समिति वार्ड और 116 ग्राम पंचायतों के लिए 416 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 85 हजार 950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
जिला परिषद के कुल 14 वार्डो तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    14 hrs ago
  • ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में फर्जी वोटिंग और मतगणना में धांधली के आरोप ?, चुनाव निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग ! राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना कराने का आरोप, नवनिर्वाचित सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं कराने और वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं करने की उठाई मांग! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में फर्जी वोटिंग और मतगणना में धांधली के आरोप ?, चुनाव निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग ! राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना कराने का आरोप, नवनिर्वाचित सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं कराने और वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं करने की उठाई मांग! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल पंचायत क्षेत्र में सरपंच पद के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में फर्जी वोटिंग करवाने, राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना करने तथा मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित पक्ष की ओर से प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरपंच पद के चुनाव के दौरान फर्जी तरीके से मतदान करवाया गया तथा राजनीतिक दबाव के चलते मतगणना में गड़बड़ी की गई। आवेदन में इन कथित अनियमितताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करने वाला बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि 24 अक्टूबर को हुए सरपंच पद के मतदान को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाया जाए। साथ ही कथित फर्जी तरीके से निर्वाचित घोषित किए गए सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं करवाया जाए तथा मामले का अंतिम निस्तारण होने तक किसी प्रकार की वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की जाए। आवेदन में मतदान केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद करवाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग तत्काल सुरक्षित करवाई जाए तथा उसकी जांच कर संबंधित पक्ष को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि मतदान एवं मतगणना के दौरान हुई कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। आवेदन में यह भी कहा गया है कि मतदान और मतगणना में पोलिंग पार्टी द्वारा की गई कथित धांधली के साक्ष्य सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से सामने आ सकते हैं। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई सामने आ पाती है या नहीं।
    1
    ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में फर्जी वोटिंग और मतगणना में धांधली के आरोप ?, चुनाव निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग !

राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना कराने का आरोप, नवनिर्वाचित सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं कराने और वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं करने की उठाई मांग!
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में फर्जी वोटिंग और मतगणना में धांधली के आरोप ?, चुनाव निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग !
राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना कराने का आरोप, नवनिर्वाचित सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं कराने और वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं करने की उठाई मांग!
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
पंचायत क्षेत्र  में  सरपंच पद के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में फर्जी वोटिंग करवाने, राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना करने तथा मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित पक्ष की ओर से प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
इस संबंध में दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरपंच पद के चुनाव के दौरान फर्जी तरीके से मतदान करवाया गया तथा राजनीतिक दबाव के चलते मतगणना में गड़बड़ी की गई। आवेदन में इन कथित अनियमितताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करने वाला बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि 24 अक्टूबर को हुए सरपंच पद के मतदान को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाया जाए। साथ ही कथित फर्जी तरीके से निर्वाचित घोषित किए गए सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं करवाया जाए तथा मामले का अंतिम निस्तारण होने तक किसी प्रकार की वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की जाए।
आवेदन में मतदान केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद करवाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग तत्काल सुरक्षित करवाई जाए तथा उसकी जांच कर संबंधित पक्ष को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि मतदान एवं मतगणना के दौरान हुई कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। आवेदन में यह भी कहा गया है कि मतदान और मतगणना में पोलिंग पार्टी द्वारा की गई कथित धांधली के साक्ष्य सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से सामने आ सकते हैं।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई सामने आ पाती है या नहीं।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • रायला में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित, 100 किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी रबी फसलों की बुआई से कटाई तक की कृषि तकनीकों पर हुआ मंथन, रोग-कीट नियंत्रण और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी रायला में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित, 100 किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी रबी फसलों की बुआई से कटाई तक की कृषि तकनीकों पर हुआ मंथन, रोग-कीट नियंत्रण और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी रायला। क्षेत्र के किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार, 2 नवंबर 2026 को रायला में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रायला क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने भाग लेकर खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। गोष्ठी में अतिथि व्याख्याता कल्याण सिंह ने रबी फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक अपनाई जाने वाली कृषि गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उचित बीज दर, बीज उपचार, उन्नत किस्मों का चयन एवं उर्वरक प्रबंधन के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं अतिथि व्याख्याता अजीज मौहम्मद ने रबी फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों की पहचान, उनसे बचाव और प्रभावी नियंत्रण के उपाय बताए। सहायक कृषि अधिकारी तेज सिंह राजपूत ने कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कृषि पर्यवेक्षक राम कुमावत ने मिट्टी की जांच के महत्व, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जानकारी दी। नोडल सहायक कृषि अधिकारी डालू लाल माली ने आत्मा परियोजना के तहत संचालित कृषक गोष्ठियां, कृषक भ्रमण, अंतरराज्यीय भ्रमण एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी कृषि विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी रतनलाल सोमानी, ओमप्रकाश सोमानी, उपसरपंच चांदमल सुवालका सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। अतिथियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना रहा।
    4
    रायला में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित, 100 किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

रबी फसलों की बुआई से कटाई तक की कृषि तकनीकों पर हुआ मंथन, रोग-कीट नियंत्रण और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
रायला में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित, 100 किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
रबी फसलों की बुआई से कटाई तक की कृषि तकनीकों पर हुआ मंथन, रोग-कीट नियंत्रण और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
रायला। क्षेत्र के किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार, 2 नवंबर 2026 को रायला में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रायला क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने भाग लेकर खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
गोष्ठी में अतिथि व्याख्याता कल्याण सिंह ने रबी फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक अपनाई जाने वाली कृषि गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उचित बीज दर, बीज उपचार, उन्नत किस्मों का चयन एवं उर्वरक प्रबंधन के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं अतिथि व्याख्याता अजीज मौहम्मद ने रबी फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों की पहचान, उनसे बचाव और प्रभावी नियंत्रण के उपाय बताए। सहायक कृषि अधिकारी तेज सिंह राजपूत ने कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कृषि पर्यवेक्षक राम कुमावत ने मिट्टी की जांच के महत्व, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जानकारी दी। नोडल सहायक कृषि अधिकारी डालू लाल माली ने आत्मा परियोजना के तहत संचालित कृषक गोष्ठियां, कृषक भ्रमण, अंतरराज्यीय भ्रमण एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी कृषि विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी रतनलाल सोमानी, ओमप्रकाश सोमानी, उपसरपंच चांदमल सुवालका सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। अतिथियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया गया।
गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना रहा।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.