Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीड़ के सीताराम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ सम्पन्न बीड़-खंडवा के ग्राम बीड़ में सीताराम मंदिर बीड में धर्म स जुड़े हुए भक्तो द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शनिवार सुंदरकांड करने का निश्चय किया
Jansewak Krishna Gupta (Nitish)
बीड़ के सीताराम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ सम्पन्न बीड़-खंडवा के ग्राम बीड़ में सीताराम मंदिर बीड में धर्म स जुड़े हुए भक्तो द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शनिवार सुंदरकांड करने का निश्चय किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बीड़ के सीताराम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ सम्पन्न बीड़-खंडवा के ग्राम बीड़ में सीताराम मंदिर बीड में धर्म स जुड़े हुए भक्तो द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शनिवार सुंदरकांड करने का निश्चय किया1
- एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, ट्रंप ने मांगा नाटो से समर्थन, ईरान बोला अमेरिका बिना शर्त आत्मसमर्पण को तैयार, भाजपा MLA ने गलत वोट डाला वोट पटनायक का आरोप, राघव चड्ढा- एक परिवार से डबल टैक्स क्यों,अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- हरसूद क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों गणगौर महोत्सव की धूम मची हुई है। गांव-गांव में गणगौर माता की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। क्षेत्र के आसपास के गांव खोकरिया, जमीनी गुर्जर, धारूखेड़ी और दगड़खेड़ी में भी यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां श्रद्धालु उत्साह के साथ आयोजन में भाग ले रहे हैं और पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर विधि-विधान से गणगौर माता की आराधना कर रही हैं। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। वहीं, गणगौर माता के पंडालों में क्षेत्र के नामी गणगौर मंडल भी पहुंच रहे हैं, जो अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गणगौर महोत्सव न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और परंपराओं को बनाए रखने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।1
- Post by Atmaram Yadav1
- Post by Danish Raza Khan1
- बुरहानपुर एंकर,विजुअल, बाइट मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर के आलमगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां 20 वर्षीय युवती निकिता सुरागे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना गणपति थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है। मृतिका की मामी प्रमिला मेहरा के अनुसार, निकिता एक फर्नीचर की दुकान में काम करती थी। बीते दिन दुकान मालिक के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद निकिता ने अपने परिजनों से साफ कह दिया था कि वह अब उस दुकान पर काम करने नहीं जाएगी। लेकिन अगली ही सुबह घटनाक्रम ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि दुकान मालिक ने निकिता को फोन कर “अर्जेंट काम” का बहाना बनाकर कुछ देर के लिए बुलाया। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन कुछ ही देर बाद आई खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया—निकिता की हत्या हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिली। परिवार का आरोप है कि यह एक सुनियोजित वारदात हो सकती है और उन्होंने आरोपी को जल्द सार्वजनिक करने और कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती को कितनी और कहां-कहां चोटें आई हैं। फिलहाल यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- *जुवारियो को पकाने तीन थानो की पुलिस ने दी दबिश 08 जुआरी गिरफ्तार 2 भागे कार बाइक मोबाइल सहित 11 लाख का माल जप्त*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद बैडियां और खंडवा के 08 जुआरी गिरफ्तार भीकनगांव में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर सनावद, बेड़िया और खंडवा के 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 55 हजार नकद, 3 बाइक, 7 मोबाइल और एक कार समेत कुल 11 लाख रुपए का माल जब्त किया है।यह संयुक्त कार्रवाई जैतापुर, गोगांवा और भीकनगांव थाना पुलिस की टीमों ने एसडीओपी राकेश आर्य के नेतृत्व में की। पुलिस को सांगवी में पानी की टंकी के पास जंगल की ओर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कुल 10 आरोपियों में से 2 मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों के खिलाफ भी भीकनगांव थाने में अपराध क्रमांक 121/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनावद पुनर्वास निवासी मोहम्मद आरिफ, बेड़िया निवासी सलीम, इस्लामपुरा सनावद निवासी अशफाक अली, फ्रीगंज सनावद निवासी मुराद खां, कसाई मोहल्ला भीकनगांव निवासी अजीमुद्दीन, बैल बाजार सनावद निवासी शेख कलीम उर्फ कय्या, साईराम नगर खंडवा निवासी शंकर और नई बस्ती बेड़िया निवासी कमलेश उर्फ सुनील शामिल हैं।1
- गणगौर पर्व को लेकर नगर पुनासा में उत्साह जनसेवक पत्रकार कृष्णा गुप्ता खंडवा- खंडवा के नगर पुनासा में गणगौर पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया ! महिलाएं ने बेंड बाजो की धुन पर नाच गाना किया और महिलाएं द्वारा बताया गया कि हर वर्ष गणगौर पर्व की विशेष महिमा है इस पर्व का हम सभी को बेसबरी से इंतजार रहता है1