जुवारियो को पकड़ने में तिन थानों की पुलिस ने दी दबिश 8 जुवारी गिरफ्तार दो भागे *जुवारियो को पकाने तीन थानो की पुलिस ने दी दबिश 08 जुआरी गिरफ्तार 2 भागे कार बाइक मोबाइल सहित 11 लाख का माल जप्त*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद बैडियां और खंडवा के 08 जुआरी गिरफ्तार भीकनगांव में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर सनावद, बेड़िया और खंडवा के 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 55 हजार नकद, 3 बाइक, 7 मोबाइल और एक कार समेत कुल 11 लाख रुपए का माल जब्त किया है।यह संयुक्त कार्रवाई जैतापुर, गोगांवा और भीकनगांव थाना पुलिस की टीमों ने एसडीओपी राकेश आर्य के नेतृत्व में की। पुलिस को सांगवी में पानी की टंकी के पास जंगल की ओर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कुल 10 आरोपियों में से 2 मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों के खिलाफ भी भीकनगांव थाने में अपराध क्रमांक 121/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनावद पुनर्वास निवासी मोहम्मद आरिफ, बेड़िया निवासी सलीम, इस्लामपुरा सनावद निवासी अशफाक अली, फ्रीगंज सनावद निवासी मुराद खां, कसाई मोहल्ला भीकनगांव निवासी अजीमुद्दीन, बैल बाजार सनावद निवासी शेख कलीम उर्फ कय्या, साईराम नगर खंडवा निवासी शंकर और नई बस्ती बेड़िया निवासी कमलेश उर्फ सुनील शामिल हैं।
जुवारियो को पकड़ने में तिन थानों की पुलिस ने दी दबिश 8 जुवारी गिरफ्तार दो भागे *जुवारियो को पकाने तीन थानो की पुलिस ने दी दबिश 08 जुआरी गिरफ्तार 2 भागे कार बाइक मोबाइल सहित 11 लाख का माल जप्त*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद बैडियां और खंडवा के 08 जुआरी गिरफ्तार भीकनगांव में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर सनावद, बेड़िया और खंडवा के 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 55 हजार नकद, 3 बाइक, 7 मोबाइल और एक कार समेत कुल 11 लाख रुपए का माल जब्त किया है।यह संयुक्त कार्रवाई जैतापुर, गोगांवा और भीकनगांव थाना पुलिस की टीमों ने एसडीओपी राकेश आर्य के नेतृत्व में की। पुलिस को सांगवी में पानी की टंकी के पास जंगल की ओर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कुल 10 आरोपियों में से 2 मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों के खिलाफ भी भीकनगांव थाने में अपराध क्रमांक 121/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनावद पुनर्वास निवासी मोहम्मद आरिफ, बेड़िया निवासी सलीम, इस्लामपुरा सनावद निवासी अशफाक अली, फ्रीगंज सनावद निवासी मुराद खां, कसाई मोहल्ला भीकनगांव निवासी अजीमुद्दीन, बैल बाजार सनावद निवासी शेख कलीम उर्फ कय्या, साईराम नगर खंडवा निवासी शंकर और नई बस्ती बेड़िया निवासी कमलेश उर्फ सुनील शामिल हैं।
- *जुवारियो को पकाने तीन थानो की पुलिस ने दी दबिश 08 जुआरी गिरफ्तार 2 भागे कार बाइक मोबाइल सहित 11 लाख का माल जप्त*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद बैडियां और खंडवा के 08 जुआरी गिरफ्तार भीकनगांव में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर सनावद, बेड़िया और खंडवा के 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 55 हजार नकद, 3 बाइक, 7 मोबाइल और एक कार समेत कुल 11 लाख रुपए का माल जब्त किया है।यह संयुक्त कार्रवाई जैतापुर, गोगांवा और भीकनगांव थाना पुलिस की टीमों ने एसडीओपी राकेश आर्य के नेतृत्व में की। पुलिस को सांगवी में पानी की टंकी के पास जंगल की ओर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कुल 10 आरोपियों में से 2 मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों के खिलाफ भी भीकनगांव थाने में अपराध क्रमांक 121/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनावद पुनर्वास निवासी मोहम्मद आरिफ, बेड़िया निवासी सलीम, इस्लामपुरा सनावद निवासी अशफाक अली, फ्रीगंज सनावद निवासी मुराद खां, कसाई मोहल्ला भीकनगांव निवासी अजीमुद्दीन, बैल बाजार सनावद निवासी शेख कलीम उर्फ कय्या, साईराम नगर खंडवा निवासी शंकर और नई बस्ती बेड़िया निवासी कमलेश उर्फ सुनील शामिल हैं।1
- सेंधवा के पास ग्राम सालिकलां में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, 12 वर्षीय मासूम की मौत, 20 मजदूर घायल, 6 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, कई गंभीर घायल निजी अस्पतालों में उपचारत।1
- राजपुर। थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम दमदमी में नहर किनारे जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹21,500 नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दमदमी में नहर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पिता अरविंद परसाई निवासी जवाहर चौक राजपुर, मनीष पिता गिरधारी कुशवाह निवासी इमलीपुरा राजपुर, विकास पिता हरिराम धनगर निवासी इमलीपुरा राजपुर और भारत पिता घिसीलाल लेनारे निवासी हाटबेड़ी राजपुर बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।1
- निवाली में डीलिस्टिंग रैली नई दिल्ली के लिए बैठक संपन्न :जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया उन्हें आरक्षण सुची से बाहर किया जाये निवाली, 17 मार्च मंगलवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) जनजाति सुरक्षा मंच जिला बड़वानी द्वारा विकास खंड निवाली के मंगल भवन में कार्यक्रम के लिए कार्य शाला आयोजित की गई। जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री मिथुन जी मकवाना प्रांत सह संगठन मंत्री द्वारा 24 मई को मतांतरित जनजाति लोगो को आरक्षण की सूची से बाहर किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली जाने का आह्वान किया गया। अनुच्छेद 341 मे अनुसूचित जाति के लिए जो लिखा हुआ है वही अनुच्छेद 342 में संशोधन हेतु दिल्ली को जाना है एवं जिस व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कर लिया है उसको अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करना चाहिए । कार्यशाला में श्री गणेश चौहान श्री राणा जी सोलंकी कन्हैया जी सिसोदिया विजय जी गोरे जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक शिवम जी सोलंकी जिला सह सहयोजक विनय जी सिसोदिया जिला निधि प्रमुख चतरसिंग जी पटेल खंड संयोजक पांचीलाल जी बडोले आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला संगठन मंत्री जयपालजी तंवर द्वारा किया गया।4
- एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, ट्रंप ने मांगा नाटो से समर्थन, ईरान बोला अमेरिका बिना शर्त आत्मसमर्पण को तैयार, भाजपा MLA ने गलत वोट डाला वोट पटनायक का आरोप, राघव चड्ढा- एक परिवार से डबल टैक्स क्यों,अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- 6 दिन से नहीं पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों को लकड़ी के चूल्हे का सहारा कालीबावड़ी। क्षेत्र के कई गांवों में पिछले 6 दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंचने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई परिवारों को मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कालीबावड़ी से करीब 15 किलोमीटर दूर धामनोद में सगुण इंडियन गैस एजेंसी और धामनोद इंडियन गैस एजेंसी के माध्यम से गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है। इन दोनों एजेंसियों से कालीबावड़ी सहित अहेरवास, रामाधामा, दाभड़, करौंदिया, रनदा और प्रतापपुरा दाबिया ग्राम पंचायतों के हजारों उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह दिनों से गैस सिलेंडर की गाड़ी गांवों में नहीं आई है। ऐसे में गैस खत्म होने पर उपभोक्ताओं को करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर धामनोद स्थित एजेंसी तक जाना पड़ रहा है, जहां उन्हें लंबी लाइन में लगकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। वहीं उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि गैस बुकिंग करने वाले नंबर पर लगातार “सर्वर फेल” बताया जा रहा है, जिससे बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कई उपभोक्ता बार-बार कॉल और मैसेज करने के बाद भी गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर गैस सप्लाई नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई घरों में सिलेंडर खत्म हो चुके हैं, जिसके कारण मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द गैस की गाड़ी भेजकर नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।4
- नेपा मिल का धमाकेदार पुनर्जागरण: दशकों बाद गूंजी मशीनों की जोरदार आवाज, ट्रायल में सफल बॉयलर लाइट-अप! एशिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी शासकीय कागज मिल नेपा लिमिटेड ने महीनों की बंदी के बाद फिर से जीवन पाया। ट्रायल ऑपरेशन में बॉयलर लाइट-अप के साथ मिल संचालन का सफल परीक्षण हुआ। चिमनी से उठता धुआं और पेपर मशीन से उत्पादन की शुरुआत ने आदिवासी अंचल नेपानगर में उत्साह की लहर दौड़ा दी। दशकों से अखबारी कागज के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए करोड़ों की विदेशी मुद्रा बचाने वाली इस 75 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मिल ने 2022 में नवीनीकृत संयंत्रों का शुभारंभ किया था। सोमवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय की आर्थिक सलाहकार डॉ. रेणुका मिश्रा और स्वतंत्र निदेशक सीए मिलिंद कनाडे ने दौरा कर उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक नरेश सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निरंतर प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र से कार्यशील पूंजी पैकेज की मांग तेज हुई है। मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी व रामदास आठवले ने हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस पुनरुद्धार से आदिवासी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। रिसाइकल्ड सामग्री से न्यूजप्रिंट व राइटिंग-प्रिंटिंग पेपर उत्पादन शुरू होने से कर्मचारियों-नागरिकों में नया विश्वास कायम हुआ। नेपा मिल का गौरवशाली इतिहास फिर लौट रहा है!1
- सेंधवा के बिजासन घाट पर मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत, ट्रेलर छोड़ कर मौके से फरार हुआ चालक, पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।1