Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेंधवा के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, मासूम की मौत, 20 घायल सेंधवा के पास ग्राम सालिकलां में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, 12 वर्षीय मासूम की मौत, 20 मजदूर घायल, 6 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, कई गंभीर घायल निजी अस्पतालों में उपचारत।
Panth bhatia
सेंधवा के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, मासूम की मौत, 20 घायल सेंधवा के पास ग्राम सालिकलां में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, 12 वर्षीय मासूम की मौत, 20 मजदूर घायल, 6 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, कई गंभीर घायल निजी अस्पतालों में उपचारत।
More news from Barwani and nearby areas
- सेंधवा के पास ग्राम सालिकलां में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, 12 वर्षीय मासूम की मौत, 20 मजदूर घायल, 6 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, कई गंभीर घायल निजी अस्पतालों में उपचारत।1
- निवाली बस स्टैंड चौराहे पर"कांता दीदी"की प्रतिमा लगाने की मांग विकलांग आश्रम के पुर्व स्टुडेंट्स ने की निवाली,(बडवानी) 16 मार्च सोमवार श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट झाकर के पूर्व छात्र छात्राओं ने निवाली बस स्टैंड चौराहे पर पद्मश्री शुश्री कांता दीदी कि प्रतिमा लगाने कि मांग लेकर नगर परिषद सीएमओ एंव तहसीलदार को ज्ञापन देकर शुश्रीकांता दीदी कि प्रतिमा स्थापित करने कि मांग की है बतादे कि पद्मश्री सुश्रीकांत दीदी बडवानी जिले के आदिवासी क्षेत्र मे बालिका शिक्षा कि अलख जगाई। वही निवाली मे कस्तूरबा आश्रम कि स्थापना कर आदिवासी समाज की बालिकाओ की शिक्षा मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है साथ ही दिव्यांग बालक-बालिका कि शिक्षा हेतु श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट कि स्थापना झाकर निवाली मे कर। दिव्यांगो कि सेवा व उनकी शिक्षा कि व्यवस्था कर अपना पुरा जीवन उनकी सेवा मे समर्पित कर दिया। ऐसी महान समाज सेविका कि मुर्ति कि स्थापना निवाली नगर के बस स्टैंड चौराहे पर करने की मांग आश्रम के पुर्व छात्र-छात्राओ द्वारा गई है।2
- राजपुर। थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम दमदमी में नहर किनारे जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹21,500 नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दमदमी में नहर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पिता अरविंद परसाई निवासी जवाहर चौक राजपुर, मनीष पिता गिरधारी कुशवाह निवासी इमलीपुरा राजपुर, विकास पिता हरिराम धनगर निवासी इमलीपुरा राजपुर और भारत पिता घिसीलाल लेनारे निवासी हाटबेड़ी राजपुर बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।1
- बड़वानी निवासी ठेकेदार की कार को थाना क्षेत्र के ग्राम रेहगुन में कुछ युवकों द्वारा बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौज की गई तथा मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर थाना बड़वानी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होता हुआ मिला,जिसमें रेहगुन,सजवानी एवं आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू व तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद SP पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश में थाना प्रभारी बड़वानी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया,जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र में पैदल मार्च कर पीए सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि इस प्रकार की आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास न करें,अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- बड़वानी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहगुन इलाके में एक ठेकेदार की कार रोककर गाली-गलौज करने और पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा चाकू और तलवार लहराते हुए बनाई गई रील भी वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली थाना पुलिस के बलजीत बिसेन ने बताया कि बड़वानी के ठेकेदार दीपक जोशी किसी काम से कार से पैन संभल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेहगुन क्षेत्र में तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो भी भेजा, जिसमें रेहगुन, सजवानी और आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू और तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करीब 20 जवानों की टीम के साथ संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक युवक को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को भनक लगने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों से अपील भी की है कि इस तरह की हरकतें या सोशल मीडिया पर आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले काम न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- *जुवारियो को पकाने तीन थानो की पुलिस ने दी दबिश 08 जुआरी गिरफ्तार 2 भागे कार बाइक मोबाइल सहित 11 लाख का माल जप्त*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद बैडियां और खंडवा के 08 जुआरी गिरफ्तार भीकनगांव में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर सनावद, बेड़िया और खंडवा के 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 55 हजार नकद, 3 बाइक, 7 मोबाइल और एक कार समेत कुल 11 लाख रुपए का माल जब्त किया है।यह संयुक्त कार्रवाई जैतापुर, गोगांवा और भीकनगांव थाना पुलिस की टीमों ने एसडीओपी राकेश आर्य के नेतृत्व में की। पुलिस को सांगवी में पानी की टंकी के पास जंगल की ओर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कुल 10 आरोपियों में से 2 मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों के खिलाफ भी भीकनगांव थाने में अपराध क्रमांक 121/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनावद पुनर्वास निवासी मोहम्मद आरिफ, बेड़िया निवासी सलीम, इस्लामपुरा सनावद निवासी अशफाक अली, फ्रीगंज सनावद निवासी मुराद खां, कसाई मोहल्ला भीकनगांव निवासी अजीमुद्दीन, बैल बाजार सनावद निवासी शेख कलीम उर्फ कय्या, साईराम नगर खंडवा निवासी शंकर और नई बस्ती बेड़िया निवासी कमलेश उर्फ सुनील शामिल हैं।1
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मोनालिसा को लेकर एक भावुक मामला सामने आया है। अपनी बेटी की याद में मोनालिसा की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं और उसकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई। मोनालिसा की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को बहलाकर घर से दूर ले जाया गया और फिर उसकी शादी करवा दी गई। उन्होंने कहा कि मोनालिसा के पास दो मोबाइल नंबर हैं, लेकिन फिलहाल दोनों ही नंबर बंद आ रहे हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है और वे लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है, ताकि मोनालिसा का पता लगाया जा सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मामले को लेकर इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है और परिवार अपनी बेटी के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठा है।1
- सेंधवा के बिजासन घाट पर मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत, ट्रेलर छोड़ कर मौके से फरार हुआ चालक, पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।1