फिर गूंजा नेपा मिल का सायरन! महीनों बाद चली मशीनें, चिमनी से उठा धुआं। नेपा मिल का धमाकेदार पुनर्जागरण: दशकों बाद गूंजी मशीनों की जोरदार आवाज, ट्रायल में सफल बॉयलर लाइट-अप! एशिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी शासकीय कागज मिल नेपा लिमिटेड ने महीनों की बंदी के बाद फिर से जीवन पाया। ट्रायल ऑपरेशन में बॉयलर लाइट-अप के साथ मिल संचालन का सफल परीक्षण हुआ। चिमनी से उठता धुआं और पेपर मशीन से उत्पादन की शुरुआत ने आदिवासी अंचल नेपानगर में उत्साह की लहर दौड़ा दी। दशकों से अखबारी कागज के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए करोड़ों की विदेशी मुद्रा बचाने वाली इस 75 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मिल ने 2022 में नवीनीकृत संयंत्रों का शुभारंभ किया था। सोमवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय की आर्थिक सलाहकार डॉ. रेणुका मिश्रा और स्वतंत्र निदेशक सीए मिलिंद कनाडे ने दौरा कर उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक नरेश सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निरंतर प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र से कार्यशील पूंजी पैकेज की मांग तेज हुई है। मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी व रामदास आठवले ने हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस पुनरुद्धार से आदिवासी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। रिसाइकल्ड सामग्री से न्यूजप्रिंट व राइटिंग-प्रिंटिंग पेपर उत्पादन शुरू होने से कर्मचारियों-नागरिकों में नया विश्वास कायम हुआ। नेपा मिल का गौरवशाली इतिहास फिर लौट रहा है!

- Post by Danish Raza Khan1
- बुरहानपुर एंकर,विजुअल, बाइट मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर के आलमगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां 20 वर्षीय युवती निकिता सुरागे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना गणपति थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है। मृतिका की मामी प्रमिला मेहरा के अनुसार, निकिता एक फर्नीचर की दुकान में काम करती थी। बीते दिन दुकान मालिक के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद निकिता ने अपने परिजनों से साफ कह दिया था कि वह अब उस दुकान पर काम करने नहीं जाएगी। लेकिन अगली ही सुबह घटनाक्रम ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि दुकान मालिक ने निकिता को फोन कर “अर्जेंट काम” का बहाना बनाकर कुछ देर के लिए बुलाया। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन कुछ ही देर बाद आई खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया—निकिता की हत्या हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिली। परिवार का आरोप है कि यह एक सुनियोजित वारदात हो सकती है और उन्होंने आरोपी को जल्द सार्वजनिक करने और कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती को कितनी और कहां-कहां चोटें आई हैं। फिलहाल यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, ट्रंप ने मांगा नाटो से समर्थन, ईरान बोला अमेरिका बिना शर्त आत्मसमर्पण को तैयार, भाजपा MLA ने गलत वोट डाला वोट पटनायक का आरोप, राघव चड्ढा- एक परिवार से डबल टैक्स क्यों,अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by Atmaram Yadav1
- *जुवारियो को पकाने तीन थानो की पुलिस ने दी दबिश 08 जुआरी गिरफ्तार 2 भागे कार बाइक मोबाइल सहित 11 लाख का माल जप्त*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद बैडियां और खंडवा के 08 जुआरी गिरफ्तार भीकनगांव में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर सनावद, बेड़िया और खंडवा के 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 55 हजार नकद, 3 बाइक, 7 मोबाइल और एक कार समेत कुल 11 लाख रुपए का माल जब्त किया है।यह संयुक्त कार्रवाई जैतापुर, गोगांवा और भीकनगांव थाना पुलिस की टीमों ने एसडीओपी राकेश आर्य के नेतृत्व में की। पुलिस को सांगवी में पानी की टंकी के पास जंगल की ओर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कुल 10 आरोपियों में से 2 मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों के खिलाफ भी भीकनगांव थाने में अपराध क्रमांक 121/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनावद पुनर्वास निवासी मोहम्मद आरिफ, बेड़िया निवासी सलीम, इस्लामपुरा सनावद निवासी अशफाक अली, फ्रीगंज सनावद निवासी मुराद खां, कसाई मोहल्ला भीकनगांव निवासी अजीमुद्दीन, बैल बाजार सनावद निवासी शेख कलीम उर्फ कय्या, साईराम नगर खंडवा निवासी शंकर और नई बस्ती बेड़िया निवासी कमलेश उर्फ सुनील शामिल हैं।1
- खंडवा जिले के छनेरा (नया हरसूद) बस स्टैंड के पास लाखों रुपए की लागत से बनाया गया कॉम्प्लेक्स और पेशाबघर इन दिनों बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस परिसर में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कॉम्प्लेक्स के आसपास और पेशाबघर के अंदर साफ-सफाई का अभाव साफ दिखाई देता है। कई जगह लोगों द्वारा खुले में पेशाब किए जाने के कारण बदबू और गंदगी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- सेंधवा के पास ग्राम सालिकलां में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, 12 वर्षीय मासूम की मौत, 20 मजदूर घायल, 6 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, कई गंभीर घायल निजी अस्पतालों में उपचारत।1
- Post by Danish Raza Khan1