Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाखों की लागत से बना छनेरा बस स्टैंड का कॉम्प्लेक्स बना गंदगी का अड्डा, पेशाबघर की स्थिति बदहाल खंडवा जिले के छनेरा (नया हरसूद) बस स्टैंड के पास लाखों रुपए की लागत से बनाया गया कॉम्प्लेक्स और पेशाबघर इन दिनों बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस परिसर में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कॉम्प्लेक्स के आसपास और पेशाबघर के अंदर साफ-सफाई का अभाव साफ दिखाई देता है। कई जगह लोगों द्वारा खुले में पेशाब किए जाने के कारण बदबू और गंदगी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Jay kanare
लाखों की लागत से बना छनेरा बस स्टैंड का कॉम्प्लेक्स बना गंदगी का अड्डा, पेशाबघर की स्थिति बदहाल खंडवा जिले के छनेरा (नया हरसूद) बस स्टैंड के पास लाखों रुपए की लागत से बनाया गया कॉम्प्लेक्स और पेशाबघर इन दिनों बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस परिसर में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कॉम्प्लेक्स के आसपास और पेशाबघर के अंदर साफ-सफाई का अभाव साफ दिखाई देता है। कई जगह लोगों द्वारा खुले में पेशाब किए जाने के कारण बदबू और गंदगी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खंडवा जिले के छनेरा (नया हरसूद) बस स्टैंड के पास लाखों रुपए की लागत से बनाया गया कॉम्प्लेक्स और पेशाबघर इन दिनों बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस परिसर में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कॉम्प्लेक्स के आसपास और पेशाबघर के अंदर साफ-सफाई का अभाव साफ दिखाई देता है। कई जगह लोगों द्वारा खुले में पेशाब किए जाने के कारण बदबू और गंदगी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- Post by Atmaram Yadav1
- एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, ट्रंप ने मांगा नाटो से समर्थन, ईरान बोला अमेरिका बिना शर्त आत्मसमर्पण को तैयार, भाजपा MLA ने गलत वोट डाला वोट पटनायक का आरोप, राघव चड्ढा- एक परिवार से डबल टैक्स क्यों,अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आंगनवाड़ी केंद्र डेठी एवं शासकीय माध्यमिक शाला डेठी में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या (दैनिक जीवनशैली), ऋतुचर्या (मौसमी जीवनशैली) एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा रोग के अनुसार उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें ‘गर्भाणी परिचर्या’ के अंतर्गत गर्भावस्था में खान-पान, दिनचर्या एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), गुरुशरण मालवीय (योग प्रशिक्षक), शिवानी गुजर (योग सहायिका), आशा कार्यकर्ता मोनिका कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा बारवे एवं सहायिका सविता धानक सहित अन्य स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके।1
- सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया। इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।1
- Post by Danish Raza Khan1
- बुरहानपुर एंकर,विजुअल, बाइट मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर के आलमगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां 20 वर्षीय युवती निकिता सुरागे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना गणपति थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है। मृतिका की मामी प्रमिला मेहरा के अनुसार, निकिता एक फर्नीचर की दुकान में काम करती थी। बीते दिन दुकान मालिक के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद निकिता ने अपने परिजनों से साफ कह दिया था कि वह अब उस दुकान पर काम करने नहीं जाएगी। लेकिन अगली ही सुबह घटनाक्रम ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि दुकान मालिक ने निकिता को फोन कर “अर्जेंट काम” का बहाना बनाकर कुछ देर के लिए बुलाया। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन कुछ ही देर बाद आई खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया—निकिता की हत्या हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिली। परिवार का आरोप है कि यह एक सुनियोजित वारदात हो सकती है और उन्होंने आरोपी को जल्द सार्वजनिक करने और कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती को कितनी और कहां-कहां चोटें आई हैं। फिलहाल यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- Post by Atmaram Yadav2