जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आंगनवाड़ी केंद्र डेठी एवं शासकीय माध्यमिक शाला डेठी में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या (दैनिक जीवनशैली), ऋतुचर्या (मौसमी जीवनशैली) एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा रोग के अनुसार उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें ‘गर्भाणी परिचर्या’ के अंतर्गत गर्भावस्था में खान-पान, दिनचर्या एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), गुरुशरण मालवीय (योग प्रशिक्षक), शिवानी गुजर (योग सहायिका), आशा कार्यकर्ता मोनिका कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा बारवे एवं सहायिका सविता धानक सहित अन्य स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके।

- जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आंगनवाड़ी केंद्र डेठी एवं शासकीय माध्यमिक शाला डेठी में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या (दैनिक जीवनशैली), ऋतुचर्या (मौसमी जीवनशैली) एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा रोग के अनुसार उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें ‘गर्भाणी परिचर्या’ के अंतर्गत गर्भावस्था में खान-पान, दिनचर्या एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), गुरुशरण मालवीय (योग प्रशिक्षक), शिवानी गुजर (योग सहायिका), आशा कार्यकर्ता मोनिका कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा बारवे एवं सहायिका सविता धानक सहित अन्य स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके।1
- सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया। इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।1
- Post by ABDUL1
- डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- Post by Maherban Belbanshi1
- विचार धारा में मतभेद हों सकता है लेकिन मक़सद एक है विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश1
- Post by PS24NEWS1
- नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली मस्जिद बड़ी बजरिया में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फैजान उल हक ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।4