Shuru
Apke Nagar Ki App…
विचार धारा में मतभेद हों सकता है लेकिन मक़सद एक है विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश
Namdev gujre Khabar bhart news
विचार धारा में मतभेद हों सकता है लेकिन मक़सद एक है विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुलताई। तहसील के ग्राम जौलखेड़ा स्थित आश्रम राधाकृष्ण मठ मंदिर में 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान श्री शतचंडी एकादश कुंडात्मक महायज्ञ, श्रीराम कथा, श्री अमरेश्वर (नर्मदेश्वर) शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा तथा श्री धूना साहब की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्रीमहंत धर्मप्रकाशजी महाराज के सानिध्य और अध्यक्षता में किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत 16 मार्च सोमवार को सुबह 7 बजे शोभायात्रा, कलश यात्रा और यज्ञ मंडप प्रवेश के साथ माँ ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई से जौलखेड़ा तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया जाएगा, जबकि 19 मार्च से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा जो प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। 21 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हवन अनुष्ठान किया जाएगा। इसी दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, श्री महामृत्युंजय पाठ, मंडल स्थापना, मंडप पूजन तथा अरणि मंथन जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 22 मार्च को माँ ताप्ती की महाआरती तथा 23 मार्च को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में 27 मार्च को श्री धूना साहब और श्री अमरेश्वर शिवलिंग की स्थापना, संत सम्मेलन, पूर्णाहुति, वसोर्धारा, महाआरती और महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन श्री रामनवमी के अवसर पर विशाल भंडारा भी रखा गया है। आयोजक समिति ने क्षेत्र के समस्त सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ, श्रीराम कथा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान से आध्यात्मिक उन्नति, पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।2
- भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के चिल्कापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें झल्लार भाजपा मण्डल, सावलमेंढा भाजपा मण्डल और हिडली भाजपा मण्डल के अध्यक्ष,बुध अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी शक्ति केंद्र के प्रभारी सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आज जिले से संगठन पदाधिकारिओं ने मण्डल के कारयकतोओ को आगामी होने वाले कार्यक्रम अभियान और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए गए। और संगठन में अनुशासन बनाए रखने का पाठ पढ़ाया गया।3
- सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया। इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- पिपरिया के आरएनए खेल मैदान पर रात दूधिया रोशनी में खेले गए पीपीएल सीजन-2 के फाइनल में आरसीसी बनखेड़ी ने रोमांचक मुकाबले में शानवी टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी ने 10 ओवर में 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शानवी टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद जीत के करीब पहुंचकर मैच हार गई। विजेता टीम को ₹1,11,111 और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹66,666 व ट्रॉफी दी गई। देर रात तक चले इस मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों ने रोमांचक क्रिकेट का आनंद लिया, वहीं कमेंटेटर बादशाह खान की शानदार कमेंट्री ने माहौल को और भी खास बना दिया।1
- नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली मस्जिद बड़ी बजरिया में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फैजान उल हक ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।4
- बनखेड़ी के नदी मोहल्ले में हुई मारपीट को लेकर परिजन पिपरिया एसडीओपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे हैं जिसमें बनखेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई गई हैं पिपरिया एसडीओपी मोहित यादव ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बनखेड़ी के नदी मोहल्ले से कुछ लोग आवेदन लेकर कार्यालय पहुंचे हैं दिनांक 3 मार्च की रात्रि 8 30 बजे महिला के एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की वारदात के संबंध में ज्ञापन दिया गया है बनखेड़ी थाना पुलिस को इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने आदेशित किया गया है उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं मामले में जो भी अपराधी होगा कार्रवाई की जाएगी।1
- कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इटारसी एसडीएम को आवेदनकर्ता की राजस्व संबंधी शिकायत का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।1
- डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।1