डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

- नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली मस्जिद बड़ी बजरिया में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फैजान उल हक ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।4
- डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- Post by Maherban Belbanshi1
- सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया। इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- बनखेड़ी के नदी मोहल्ले में हुई मारपीट को लेकर परिजन पिपरिया एसडीओपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे हैं जिसमें बनखेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई गई हैं पिपरिया एसडीओपी मोहित यादव ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बनखेड़ी के नदी मोहल्ले से कुछ लोग आवेदन लेकर कार्यालय पहुंचे हैं दिनांक 3 मार्च की रात्रि 8 30 बजे महिला के एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की वारदात के संबंध में ज्ञापन दिया गया है बनखेड़ी थाना पुलिस को इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने आदेशित किया गया है उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं मामले में जो भी अपराधी होगा कार्रवाई की जाएगी।1
- रायसेन जिले में वन विभाग द्वारा 'वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता' अभियान के तहत एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वन मंडल परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि आग की घटनाओं के मामले में रायसेन प्रदेश में तीसरे स्थान पर है, जिसे देखते हुए इस वर्ष सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए जगह-जगह अग्निशमन सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।1
- कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इटारसी एसडीएम को आवेदनकर्ता की राजस्व संबंधी शिकायत का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।1