logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल में 175 सीट पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : जगन्नाथ ठाकुर समस्तीपुर । बिहार सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सह भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव जगन्नाथ ठाकुर ने बुधवार को स्थानीय जिला अतिथि गृह में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बंगाल में भाजपा अपनी पूरी ताकत से सरकार बनाने में सफल होगी। बंगाल में चल रहे चुनाव के भाजपा के प्रभारी बतौर भाग लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में कम से कम 175 सीट पर भाजपा चुनाव जीतेगी, जो बिहार चुनाव के सुनामी को भी पीछे छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में पूर्व में चुनाव में जो भी घटनाएं घटित हुई थीं वह देखने को नहीं मिला। दो जगहों पर खूनी झड़प हुई लेकिन अन्य जगहों पर शांति पूर्वक चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो यह चुनाव का परिणाम बीजेपी के लिए स्वर्णिम इतिहास माना जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बेरोजगारी और सुरक्षा के साथ साथ सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के वेतन विसंगति से उब चुकी है और एक संगठित होकर भाजपा के पक्ष में मत देने का मन बना चुकी है। उन्होंने बिहार में नव गठित सरकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्ग दर्शन में अच्छे कार्य कर पूर्ण कार्यकाल पूरा करेगी। इस अवसर पर भाजपा के दोनों जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, सुनील गुप्ता, अमरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, कृष्ण बालक राय, सुशील पासवान, श्याम पासवान, दिलीप सहनी, संतोष कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

3 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    3 hrs ago
  • बंधार ग्राम सभा में ‘महिला सशक्तिकरण’ का दावा—जमीनी हकीकत: एक भी महिला नहीं! समस्तीपुर/शिवाजीनगर: 24 अप्रैल 2026 को बंधार पंचायत में आयोजित ग्राम सभा ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आधिकारिक एजेंडा में “महिला सशक्तिकरण” जैसे महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से शामिल किया गया, लेकिन बैठक की वास्तविक तस्वीर इसके बिल्कुल उलट सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ग्राम सभा में एक भी महिला उपस्थित नहीं थी। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं को बैठक में शामिल होने के लिए न तो प्रभावी रूप से आमंत्रित किया गया और न ही उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैठक की अध्यक्षता स्वयं एक महिला मुखिया द्वारा की जा रही थी, फिर भी पूरे सत्र के दौरान उन्होंने कोई स्पष्ट या सारगर्भित वक्तव्य नहीं दिया। यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि “महिला सशक्तिकरण” केवल कागज़ों में सीमित एक औपचारिक एजेंडा बनकर रह गया। जब एजेंडा में महिला सशक्तिकरण शामिल था, तो बैठक में महिलाओं की पूर्ण अनुपस्थिति और इस विषय पर चर्चा का अभाव गंभीर प्रश्न खड़े करता है: क्या ग्राम सभा केवल औपचारिकता निभाने का मंच बन गई है? क्या कागज़ों में दिखाए गए एजेंडा और जमीनी वास्तविकता के बीच गहरा अंतर है? ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा की कार्यवाही (minutes), उपस्थिति पंजी और विषयवार चर्चा का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारी तय हो सके।
    3
    बंधार ग्राम सभा में ‘महिला सशक्तिकरण’ का दावा—जमीनी हकीकत: एक भी महिला नहीं!
समस्तीपुर/शिवाजीनगर: 24 अप्रैल 2026 को बंधार पंचायत में आयोजित ग्राम सभा ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आधिकारिक एजेंडा में “महिला सशक्तिकरण” जैसे महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से शामिल किया गया, लेकिन बैठक की वास्तविक तस्वीर इसके बिल्कुल उलट सामने आई।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ग्राम सभा में एक भी महिला उपस्थित नहीं थी। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं को बैठक में शामिल होने के लिए न तो प्रभावी रूप से आमंत्रित किया गया और न ही उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैठक की अध्यक्षता स्वयं एक महिला मुखिया द्वारा की जा रही थी, फिर भी पूरे सत्र के दौरान उन्होंने कोई स्पष्ट या सारगर्भित वक्तव्य नहीं दिया। यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि “महिला सशक्तिकरण” केवल कागज़ों में सीमित एक औपचारिक एजेंडा बनकर रह गया।
जब एजेंडा में महिला सशक्तिकरण शामिल था, तो बैठक में महिलाओं की पूर्ण अनुपस्थिति और इस विषय पर चर्चा का अभाव गंभीर प्रश्न खड़े करता है:
क्या ग्राम सभा केवल औपचारिकता निभाने का मंच बन गई है?
क्या कागज़ों में दिखाए गए एजेंडा और जमीनी वास्तविकता के बीच गहरा अंतर है?
ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा की कार्यवाही (minutes), उपस्थिति पंजी और विषयवार चर्चा का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारी तय हो सके।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन एवं जन-जागरूकता अभियान
    1
    समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन एवं जन-जागरूकता अभियान
    user_NK (पत्रकार)
    NK (पत्रकार)
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Deepak kumar Jha
    1
    Post by Deepak kumar Jha
    user_Deepak kumar Jha
    Deepak kumar Jha
    Student union हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने जयनगर निवासी अन्नू उर्फ अनुराग कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
    1
    लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने जयनगर निवासी अन्नू उर्फ अनुराग कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Ankit Kumar
    1
    Post by Ankit Kumar
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    10 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ के प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का 8 पुतला दहन
    3
    दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ के प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का 8 पुतला दहन
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.