Shuru
Apke Nagar Ki App…
नसीराबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन कल नसीराबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन कल
Dilip sen
नसीराबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन कल नसीराबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन कल
More news from राजस्थान and nearby areas
- नसीराबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन कल1
- अजमेर में स्थित वरुण सागर बोराज तालाब के पुनर्निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बारिश के दौरान तालाब की स्थिति को देखते हुए अब इसे मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए 3 करोड़ 32 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस योजना के तहत तालाब की संरचना को फिर से तैयार किया जाएगा ताकि भविष्य में बारिश के दौरान किसी भी तरह का खतरा ना हो और आसपास के क्षेत्र में जलभराव या नुकसान की स्थिति से बचा जा सके। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव नानी ने इस परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और समय पर पूरा करने का प्रयास रहेगा। इस फैसले से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अजमेर की इस बड़ी विकास योजना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल के साथ।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा नगर निगम के आयुक्त ओ पी मेहरा ने आज नगर निगम के 220 कक्षा में जन चौपाल लगाई। और 50 से 60 व्यक्तियों की जनसुनवाई की और त्वरित कुछ जनसुनवाई में आए आवेदनों का निस्तारण किया। उन्होंने राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी जो जनसुनवाई को कवरेज करने गए थे। उनसे उनसे वैवाक बातचीत करते हुए कहा की जनसुनवाई सार्थक है। और इसमें काफी लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। उनके आवेदनों का निस्तारण हो रहा है।1
- राजस्थान अजमेर जिले के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by Moinuddin Khan1
- Post by Shahid hussain1
- सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- एक बार फिर अजमेर जिला न्यायालय को बम उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल के जरिए मिली धमकी, पूर्व में भी मिल चुकी है बम से उड़ने की धमकी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से किया जा रहा है न्यायालय को चेक।।1