रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम शिक्षकों की मेहनत - शर्मा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में उत्कृष्ट परिणाम देने विद्यार्थियों का किया सम्मान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में शनिवार को मायमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित माध्यमिक परीक्षा से उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा मे स्थानीय विधालय की छात्रा याशिका बानो ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,जीविका जोशी ने 89.83ः अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा निकिता पटेल 83.67 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि विधार्थियो का श्रैष्ठ परीक्षा परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षकों व विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है । इस मौके पर प्रभु सिंह ,भगवान सिंह, विनोद, हरि सिंह, सुभाष चन्द्र, अमित सैनी, दिनेश, प्रेरणा सोलंकी ,इंदु रेवानी ,रेनू मटनानी, निधि, करिश्मा ,कांता असावा,संतोष बोराणा,सुमन बारहठ ,प्रियवर्त ,वीरभद्र सिंह राठौड,नारायण पटेल, ,ज्योति कंवर, ,उर्वशी,उषा समेत विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम शिक्षकों की मेहनत - शर्मा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में उत्कृष्ट परिणाम देने विद्यार्थियों का किया सम्मान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में शनिवार को मायमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित माध्यमिक परीक्षा से उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा मे स्थानीय विधालय की छात्रा याशिका बानो ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,जीविका जोशी ने 89.83ः अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा निकिता पटेल 83.67 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि विधार्थियो का श्रैष्ठ परीक्षा परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षकों व विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है । इस मौके पर प्रभु सिंह ,भगवान सिंह, विनोद, हरि सिंह, सुभाष चन्द्र, अमित सैनी, दिनेश, प्रेरणा सोलंकी ,इंदु रेवानी ,रेनू मटनानी, निधि, करिश्मा ,कांता असावा,संतोष बोराणा,सुमन बारहठ ,प्रियवर्त ,वीरभद्र सिंह राठौड,नारायण पटेल, ,ज्योति कंवर, ,उर्वशी,उषा समेत विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
- सेंदड़ा से ब्यावर आते समय तेज रफ्तार से जा रही एक कार खाई में जा गिरी घायलों को देखकर पाली डिपो की बस में परिचालक निर्भयश्री शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए बस रुकवाकर घायलों को कार से निकाला और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम शिक्षकों की मेहनत - शर्मा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में उत्कृष्ट परिणाम देने विद्यार्थियों का किया सम्मान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में शनिवार को मायमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित माध्यमिक परीक्षा से उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा मे स्थानीय विधालय की छात्रा याशिका बानो ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,जीविका जोशी ने 89.83ः अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा निकिता पटेल 83.67 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि विधार्थियो का श्रैष्ठ परीक्षा परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षकों व विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है । इस मौके पर प्रभु सिंह ,भगवान सिंह, विनोद, हरि सिंह, सुभाष चन्द्र, अमित सैनी, दिनेश, प्रेरणा सोलंकी ,इंदु रेवानी ,रेनू मटनानी, निधि, करिश्मा ,कांता असावा,संतोष बोराणा,सुमन बारहठ ,प्रियवर्त ,वीरभद्र सिंह राठौड,नारायण पटेल, ,ज्योति कंवर, ,उर्वशी,उषा समेत विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।1
- 📰 राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ 🚨 मोहराई नदी में बजरी खनन को लेकर बढ़ा विवाद 📍 मोहराई मोहराई नदी का हालिया दृश्य (28/03/2026) सामने आने के बाद क्षेत्र में बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। 📢 ग्राम पंचायत की बड़ी घोषणा ग्राम पंचायत मोहराई द्वारा सभी ग्रामवासियों को सूचित किया गया है कि— 🗓 29 अप्रैल (रविवार) को ⏰ सुबह 9:00 बजे ➡️ बजरी लीज को रुकवाने के संबंध में माननीय मंत्री अविनाश गहलोत जी से वार्ता करने हेतु सामूहिक रूप से उपस्थित होंगे। 🙏 सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें और मंत्री जी को ज्ञापन सौंपें। 📌 न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 #मोहराई #बजरी_खनन #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #RajuaapkiAwaaz #PublicIssue #RiverMining #JanAndolan #VillageNews #Awareness1
- खतरा हर जगह हो सकता हे1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान2
- पाली, आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर एल एन मंत्री की पहल पर बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं मानसिक वृद्धि तथा शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए 28 मार्च शनिवार को स्थानीय धान मंडी स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाली में प्रातः आरोग्य के दाता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना के साथ शनि पुख्य नक्षत्र के अवसर पर डॉ. शिवकुमार शर्मा डॉ. संजय श्रीवास्तव डॉ. हरिकृष्ण वैष्णव वरिष्ठ कंपाउंडर भगवान स्वरूप रोशन लाल एवं जिला चिकित्सालय आयुर्वेद पालीके स्टाफ की उपस्थिति में प्रातः 9.30 पर बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाना प्रारंभ किया गया जिसमें समय दोपहर 1:30 तक का रखा गया किंतु बच्चों की भीड़ व लंबी कतार को देखते हुए सायं 4:30 बजे तक का समय बढ़ाया गया जिसमें 127 बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई गई! *आगामी स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप* दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरु पुख्य नक्षत्र को 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की ड्राप पिलाई जाएगी | स्वर्ण प्राशन हेतु बच्चों को बुखार खांसी दस्त गले में दर्द पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए ,बच्चों को 30 मिनट पूर्व एवं स्वर्ण प्राशन के बाद 30 मिनट तक कोई खाद्य पदार्थ नहीं देना चाहिए |स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद में बताए गए 16 महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है, यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक विधि है जिसमें बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बौद्धिक क्षमता और सर्वांगीण विकास को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक टीकाकरण के रूप में माना जाता है|2
- चेन्नई। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजपुरोहित समाज ट्रस्ट द्वारा 2 अप्रैल 2026 को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अम्मन कोइल स्ट्रीट स्थित ट्रस्ट परिसर में रात 9:15 बजे से शुरू होगा, जहां श्रद्धालु भक्ति संगीत का आनंद ले सकेंगे।1
- रायपुर (ब्यावर) थाना परिसर में बगीचे का उद्घाटन, एसपी रतन सिंह ने किया शुभारंभ बर थाना में शनिवार को एक सराहनीय पहल के तहत थाना परिसर में विकसित किए गए बगीचे का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बर थाना पहुंचने पर रायपुर पुलिस वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर एवं बर थानाधिकारी पन्नालाल द्वारा एसपी रतन सिंह का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही बर थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल गरिमामय बन गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर, थानाधिकारी पन्नालाल तथा जिला पुलिस कार्यालय के उप निरीक्षक राजकुमार सहित थाना स्टाफ की उपस्थिति में बगीचे का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस पहल को थाना परिसर को स्वच्छ, हरित एवं आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के बाद एसपी रतन सिंह ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना स्टाफ सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1