डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील महराजगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 18, पुलिस 02, विकास 05 एवं अन्य 12 कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील महराजगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 18, पुलिस 02, विकास 05 एवं अन्य 12 कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने ग्रामीण एवं शहरी जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा कर भूमि उपलब्धता एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से परियोजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भूमि उपलब्धता से संबंधित प्रकरण लंबित हैं, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराई जाए, ताकि भूमि के अभाव में किसी भी परियोजना का कार्य प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को सुचारू रूप से स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित रूप से स्थलीय जांच भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनमें पेयजल आपूर्ति की स्थिति का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को योजनाओं का वास्तविक एवं निरंतर लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही, जिन परियोजनाओं में तकनीकी, भूमि अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) आर०वी० सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) अफजल खान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आज दिनांक 17/08/2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नांग पंचमी के शुभ अवसर पर नगर के सम्भ्रान्त व्यक्तियों की नेतृत्व में फड़ मोहल्ला के निकट स्थित नया पुल गंदा नाला पर भव्य गुड़िया पीटने का आयोजन संपन्न हुआ इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ऊँचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि टिल्लू जायसवाल ओम प्रकाश गुप्ता (उर्फ) चौधरी निर्मल पेरीवाल संजय महेश्वरी ओम प्रकाश साहू अरुण गुप्ता राहुल गुप्ता वीरू अग्रहरी मनोज चौरसिया कपिल गुप्ता मनीष अग्रहरि राजू मोदनवाल आदर्श अग्रहरि राजेश पटवा सुरेंद्र अग्रहरी विक्कू अग्रहरी जितेंद्र अग्रहरि राज आदि लोग सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे #viral #reels #trending #instagood #newpost1
- कौशांबी: बारिश के चलते कच्चा घर गिरने से मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में हुआ। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1
- लगातार बारिश में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (55 वर्ष), पत्नी लालू लोधी, निवासी अलवारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। लगातार बारिश के कारण इलाके में कच्चे मकानों के लिए खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।2
- इजुरा बुजुर्ग में रोड बहुत खराब है मैंने जाने में बहुत तकलीफ होती है कोई सुनाई नहीं होती मैं नाली सफाई ना रोड की सफाई न रोड बनवा रहे हैं कोई खाली सफाई हो जाए तो आने-जाने में कोई दिक्कत ना होनहीं4
- Indian Army lovers jyada share kijiye is video v border 🪖❤️🔥❤️🔥⚜️🙏🥰🇮🇳🇮🇳🪖 commando 🪖 commando 🫀🇮🇳 Jay Hind jarur likhen ok1
- डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील महराजगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 18, पुलिस 02, विकास 05 एवं अन्य 12 कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- महाकाल मन्दिर में कंरट की अफवाह से भगदड़,एक दर्जन श्रद्धालुओं के हताहत,, उज्जैन सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान अचानक करंट फैलने की एक अफवाह उड़ गई। इस अफवाह के कारण परिसर में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिसमें लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं के हताहत होने और तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल में केवल एक बार नागपंचमी के दिन खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर में अहले सुबह से ही भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा था। सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण मंदिर में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले इलाके में अचानक भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ गया। भीड़ के भारी दबाव और उसी समय फैले करंट की अफवाह ने पलभर में स्थिति को गंभीर बना दिया। हालात बेकाबू होते ही वहां भगदड़ मच गई, जिससे कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े और घबराहट के कारण बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और बेहोश तथा घायल हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। इस घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।1
- ➡️ ननमई गांव में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप ➡️ काली माता मंदिर से 100 मीटर दूरी पर मिला अवशेष ➡️ ग्रामीणों ने गौमांस होने की जताई आशंका ➡️ तालाब के किनारे नाली में मिला मांस का अवशेष ➡️ पहले भी गौवंश के अवशेष मिलने का ग्रामीणों का दावा ➡️ कठोर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी ➡️ पुलिस से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग ➡️ अवशेष किस पशु के हैं, जांच के बाद होगा खुलासा1