logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठने वाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है। उत्तर प्रदेश-भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है। ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी। पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है।

5 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठने वाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है। उत्तर प्रदेश-भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है। ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी। पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️ सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है! मानवता की मिसाल! 🙏✨ मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️ सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है! अगर आपको भी यह कार्य सराहनीय लगा, तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक और शेयर करके बाबा गोरखनाथ जी के इस मानवीय पहल को हर घर तक पहुंचाएं! 🚩👇
    1
    मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️

सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है!


मानवता की मिसाल! 🙏✨
मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️
सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है!
अगर आपको भी यह कार्य सराहनीय लगा, तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक और शेयर करके बाबा गोरखनाथ जी के इस मानवीय पहल को हर घर तक पहुंचाएं! 🚩👇
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • SSB सूबेदार की शस्त्रागार में गोली लगने से हुई मौत: ड्यूटी के दबाव में थे सूबेदार, 5 बार मिला था नगद पुरस्कार छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में तीन दिन पहले एसएसबी जवान सूबेदार आनंद प्रकाश तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विभाग ने परिवार को बताया है कि शुरुआती जांच में उनकी जान बटालियन परिसर की 'एफ' कंपनी के शस्त्रागार में हथियार से गोली लगने से गई है। आनंद प्रकाश तिवारी ने 19 साल से ज्यादा की नौकरी में पांच बार नगद पुरस्कार, एक बार तारीफ का सर्टिफिकेट और एक अच्छी रिपोर्ट हासिल की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी पोस्टिंग अंतागढ़ में हुई थी। यहां वे ड्यूटी को लेकर काफी काम के दबाव में थे। यह बात उन्होंने फोन पर अपने पिता से शेयर की थी। कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा बसंतपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश तिवारी (41) ने 2007 में नौकरी शुरू की थी। उनके पिता बलराम तिवारी रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका तिवारी और इकलौता बेटा अनुभव तिवारी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। मां-बेटा चंडीगढ़ में रहते थे। सोमवार सुबह मौत के बाद मंगलवार को उनका शव पहले लखनऊ और फिर सेना के वाहन से दोपहर में उनके पैतृक गांव लाया गया। शव देखते ही मां और पत्नी समेत सभी परिजन रोने लगे। सेना के जवानों ने शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को कुड़वार घाट ले जाया गया। वहां सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आनंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके भाई रवि प्रकाश तिवारी किसान हैं और वेद प्रकाश तिवारी गुजरात में एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। आनंद प्रकाश तिवारी आखिरी बार 8 महीने पहले घर आए थे। उन्हें अगले महीने अक्टूबर में घर आना था, क्योंकि 28 अक्टूबर को घर पर भागवत का आयोजन होना था। 12 सितंबर को रात करीब 9 बजे उनकी अपने पिताजी से फोन पर आधे घंटे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने पिताजी से भागवत के लिए छुट्टी मिलने की बात कही थी। उन्होंने पिताजी को परेशान न होने के लिए भी कहा था। उनके निधन की जानकारी परिवार को रायपुर कंट्रोल रूम से मिली।
    3
    SSB सूबेदार की शस्त्रागार में गोली लगने से हुई मौत: ड्यूटी के दबाव में थे सूबेदार, 5 बार मिला था नगद पुरस्कार
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में तीन दिन पहले एसएसबी जवान सूबेदार आनंद प्रकाश तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विभाग ने परिवार को बताया है कि शुरुआती जांच में उनकी जान बटालियन परिसर की 'एफ' कंपनी के शस्त्रागार में हथियार से गोली लगने से गई है।
आनंद प्रकाश तिवारी ने 19 साल से ज्यादा की नौकरी में पांच बार नगद पुरस्कार, एक बार तारीफ का सर्टिफिकेट और एक अच्छी रिपोर्ट हासिल की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी पोस्टिंग अंतागढ़ में हुई थी। यहां वे ड्यूटी को लेकर काफी काम के दबाव में थे। यह बात उन्होंने फोन पर अपने पिता से शेयर की थी।
कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा बसंतपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश तिवारी (41) ने 2007 में नौकरी शुरू की थी। उनके पिता बलराम तिवारी रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका तिवारी और इकलौता बेटा अनुभव तिवारी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। मां-बेटा चंडीगढ़ में रहते थे।
सोमवार सुबह मौत के बाद मंगलवार को उनका शव पहले लखनऊ और फिर सेना के वाहन से दोपहर में उनके पैतृक गांव लाया गया। शव देखते ही मां और पत्नी समेत सभी परिजन रोने लगे।
सेना के जवानों ने शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को कुड़वार घाट ले जाया गया। वहां सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आनंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके भाई रवि प्रकाश तिवारी किसान हैं और वेद प्रकाश तिवारी गुजरात में एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। आनंद प्रकाश तिवारी आखिरी बार 8 महीने पहले घर आए थे। उन्हें अगले महीने अक्टूबर में घर आना था, क्योंकि 28 अक्टूबर को घर पर भागवत का आयोजन होना था।
12 सितंबर को रात करीब 9 बजे उनकी अपने पिताजी से फोन पर आधे घंटे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने पिताजी से भागवत के लिए छुट्टी मिलने की बात कही थी। उन्होंने पिताजी को परेशान न होने के लिए भी कहा था। उनके निधन की जानकारी परिवार को रायपुर कंट्रोल रूम से मिली।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग लंभुआ/सुलतानपुर। सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं। ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है। सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    1
    सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* 
हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग
लंभुआ/सुलतानपुर।
सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं।
ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है।
सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। राधेश्याम सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह के घरों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुबह चंदन सिंह के बड़े भाई का बेटा कार्तिक सिंह शौचालय जा रहा था, तभी उसकी नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। उसने परिजनों, ग्राम प्रधान व चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह रिंकू को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सूचना पर हल्का दरोगा विनोद तिवारी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर के मुताबिक चोरों ने पहले राधेश्याम सिंह के घर का ताला तोड़ा। वहां से उन्हें एक सब्बल मिला, जिसे कपड़े में पकड़कर चंदन सिंह के घर ले गए और ताला तोड़कर चोरी की। चोर अंगूठी, पायल, बिछुआ समेत अन्य आभूषण ले गए। घटना के समय दोनों घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। राधेश्याम सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह के घरों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है।
सुबह चंदन सिंह के बड़े भाई का बेटा कार्तिक सिंह शौचालय जा रहा था, तभी उसकी नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। उसने परिजनों, ग्राम प्रधान व चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह रिंकू को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सूचना पर हल्का दरोगा विनोद तिवारी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
तहरीर के मुताबिक चोरों ने पहले राधेश्याम सिंह के घर का ताला तोड़ा। वहां से उन्हें एक सब्बल मिला, जिसे कपड़े में पकड़कर चंदन सिंह के घर ले गए और ताला तोड़कर चोरी की। चोर अंगूठी, पायल, बिछुआ समेत अन्य आभूषण ले गए। घटना के समय दोनों घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल गौरीगंज (अमेठी)। शहर के जामो रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। स्थानीय युवाओं की पहल पर मंदिर परिसर में हर मंगलवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते हैं। आयोजन के मुख्य संयोजक बबलू दुबे अपने साथी मित्रों के साथ मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। आयोजक बबलू दुबे ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से सभी मित्रों ने हर मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है। इसमें क्षेत्रवासियों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो जाता है। पाठ के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनने के साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
    2
    हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे

सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल
हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे
सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के जामो रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। स्थानीय युवाओं की पहल पर मंदिर परिसर में हर मंगलवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
आयोजन के मुख्य संयोजक बबलू दुबे अपने साथी मित्रों के साथ मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।
आयोजक बबलू दुबे ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से सभी मित्रों ने हर मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है। इसमें क्षेत्रवासियों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है।
मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो जाता है। पाठ के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनने के साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    8 hrs ago
  • अमेठी, गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन अमेठी, गौरीगंज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, आवारा पशुओं, बिजली कटौती,समेत राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को वापस लेने के संबंध में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    1
    अमेठी, गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 
अमेठी, गौरीगंज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, आवारा पशुओं, बिजली कटौती,समेत राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को वापस लेने के संबंध में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    user_Saheb Ali
    Saheb Ali
    Lawyer गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठने वाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है। उत्तर प्रदेश-भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है। ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी। पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है।
    1
    पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठने वाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है।
उत्तर प्रदेश-भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है। ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी। 
पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुल्तानपुर में भीम आर्मी को कलेक्ट्रेट जाने से रोका आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को 4 सूत्रीय मांग पत्र भेजा सुल्तानपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बुधवार को संयुक्त प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में जाने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सभी लोग तिकोनिया पार्क में जमा हुए। वहां तहसीलदार अभिनव सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला संयोजक शिवम कुमार जोशवा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए डीएम के माध्यम से दिया गया। इसमें जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर मामलों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में गोंडा, अयोध्या और बाराबंकी की घटनाओं का भी जिक्र किया गया। गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी, जबकि अयोध्या में राम लगन मौर्या की हत्या हुई थी। इन पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख और नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र (बुढ़वल) में रोका गया था। इस दौरान काफिले पर पथराव भी हुआ था। इस मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है। लखनऊ के इको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं और मांगों का भी जल्द समाधान करने की अपील की गई। उनके पक्ष में सकारात्मक फैसला लेने का अनुरोध किया गया है। 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले से प्रभावित पिछड़ा वर्ग और अन्य अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग की गई। आयोग के निर्देशों के अनुसार आरक्षण का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई में निष्पक्षता की मांग की गई। बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है। भीम आर्मी ने इन सभी मुद्दों को जनहित और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा बताया। उन्होंने प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर समय पर समाधान के निर्देश जारी करने का निवेदन किया है।
    2
    सुल्तानपुर में भीम आर्मी को कलेक्ट्रेट जाने से रोका
आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को 4 सूत्रीय मांग पत्र भेजा
सुल्तानपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बुधवार को संयुक्त प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में जाने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सभी लोग तिकोनिया पार्क में जमा हुए। वहां तहसीलदार अभिनव सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन जिला संयोजक शिवम कुमार जोशवा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए डीएम के माध्यम से दिया गया। इसमें जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर मामलों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में गोंडा, अयोध्या और बाराबंकी की घटनाओं का भी जिक्र किया गया। गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी, जबकि अयोध्या में राम लगन मौर्या की हत्या हुई थी। इन पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख और नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र (बुढ़वल) में रोका गया था। इस दौरान काफिले पर पथराव भी हुआ था।
इस मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है।
लखनऊ के इको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं और मांगों का भी जल्द समाधान करने की अपील की गई। उनके पक्ष में सकारात्मक फैसला लेने का अनुरोध किया गया है।
68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले से प्रभावित पिछड़ा वर्ग और अन्य अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग की गई। आयोग के निर्देशों के अनुसार आरक्षण का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई में निष्पक्षता की मांग की गई। बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है।
भीम आर्मी ने इन सभी मुद्दों को जनहित और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा बताया। उन्होंने प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर समय पर समाधान के निर्देश जारी करने का निवेदन किया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुजुर्ग महिला से 5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप, पीड़िता ने अधिकारियों से लगाई से न्याय की गुहार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पांच बिस्वा जमीन के बैनामा की जगह पीड़िता का गुमराह करके पांच से अधिक कुल 24 बिस्वा भूमि अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता गुड्डी देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर भूमि की भूमिधर/काश्तकार हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपितों ने उन्हें करीब पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात बताई, लेकिन उन्हें गुमराह करके कथित तौर पर दस्तावेज में करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया। इस पूरे मामले की जानकारी जब बुजुर्ग महिला के पुत्र और बहू ज्योति को हुई तो उन्होंने उनसे पूछताछ की। बहू का आरोप है कि आरोपितों ने एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात तय हुई थी, लेकिन हमारी सांस का दिमाग सही नहीं रहता जिसका फायदा उठाकर धोखे से जमीन का सम्पूर्ण भाग कुल 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया । पीड़िता का कहना है कि उसे पूरे दस्तावेज और बैनामे में दर्ज भूमि की जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने संग्रामपुर थाने पहुंची जहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया। जिस पर उसने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन का सहारा लिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद उसके पुत्र और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बैनामे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि महिला का निवास स्थान मेरे क्षेत्र में है। जमीन की।रिजस्ट्री अमेठी में हुई है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र देना चाहिए मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। अगर महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है तो इससे जुड़ी कार्यवाही सम्बन्धित थाने पर होगी।
    4
    बुजुर्ग महिला से 5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप, पीड़िता ने अधिकारियों से लगाई से न्याय की गुहार
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामा में  धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी  बुजुर्ग महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पांच बिस्वा जमीन के बैनामा की जगह पीड़िता का गुमराह करके पांच से अधिक कुल 24 बिस्वा भूमि अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में पहुंचकर  पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पीड़िता गुड्डी देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर भूमि की भूमिधर/काश्तकार हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने का फायदा उठाकर  आरोपितों ने  उन्हें करीब पांच  बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात बताई, लेकिन उन्हें गुमराह करके कथित तौर पर दस्तावेज में करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी जब बुजुर्ग महिला के पुत्र और बहू ज्योति को हुई तो उन्होंने उनसे पूछताछ की। बहू का आरोप है कि  आरोपितों ने एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात तय हुई  थी, लेकिन हमारी सांस का दिमाग सही नहीं रहता जिसका फायदा उठाकर  धोखे से जमीन का सम्पूर्ण भाग कुल  24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया । पीड़िता का  कहना है कि उसे पूरे दस्तावेज और बैनामे में दर्ज भूमि की जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने  संग्रामपुर थाने पहुंची जहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया  गया। जिस पर उसने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन का सहारा लिया। 
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद उसके पुत्र और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बैनामे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे प्रकरण पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि  महिला का निवास स्थान मेरे क्षेत्र में है। जमीन की।रिजस्ट्री अमेठी में हुई है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने पर जाकर  प्रार्थना पत्र देना चाहिए मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। अगर महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है तो इससे जुड़ी कार्यवाही सम्बन्धित थाने पर होगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.