Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sadbhavna sandesh news
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VKH NEWS1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- मकबरा थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप कोटा शहर के मकबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सरेआम मार्केट के अंदर व्यापारी पंकज शर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे बाजार में मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने वाला युवक पहले पंकज शर्मा के पास आया और बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर पंकज शर्मा पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना चाचा के लड़के से बातचीत के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी।1
- MAA JOGANIA EPISODE.... 13.1
- सीटू सहित सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल कल -बकाया भुगतान को लेकर जेके मजदूरों का धरना 358 वें दिन भी जारी कोटा। केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए चार मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ और जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों के लंबे समय से चल रहे बकाया वेतन भुगतान के मुद्दे पर कोटा जिले के संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूर एकजुट हो रहे हैं। सीटू सहित सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोटा के निर्माण मजदूर, फैक्ट्री वर्कर और अन्य क्षेत्रों के श्रमिक अपने-अपने कार्य स्थलों पर हड़ताल पर रहेंगे। ट्रेड यूनियनों का दावा है कि देशभर में 30 करोड़ से अधिक मजदूर इस हड़ताल में हिस्सा लेंगे, जिसमें किसान संगठनों का भी पूर्ण समर्थन है। यह हड़ताल चार लेबर कोड्स, निजीकरण, ठेका प्रथा और अन्य मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन है। वहीं शहर में जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का धरना 18 फरवरी 2025 से लगातार जारी है, जो बुधवार को 357वें दिन में प्रवेश कर चुका है। बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता धरनास्थल पर डटे हुए हैं। धरने में आमजनता भी लामबंद हो रही है, लेकिन अब तक सरकार ने कोई समाधान नहीं निकाला है। मजदूर नेताओं ने किया हड़ताल का आह्वान धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, सीटू जिला महामंत्री उमाशंकर मेहरा और कामरेड नरेंद्र सिंह ने मजदूरों से अपील की कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल का समर्थन करें और कार्य बंद रखकर शामिल हों। उन्होंने कोटा शहर के साथ ही इटावा, पीपल्दा, सुल्तानपुर, दीगोद, सांगोद, रामगंजमंडी और लाडपुरा क्षेत्रों के मजदूरों से लेबर कोड रद्द करवाने के लिए हड़ताल सफल बनाने की मांग की। किसान सभा ने भी गांव बंद का आह्वान किया है, जिससे हड़ताल को और मजबूती मिलेगी। सरकार का तानाशाही रवैया बर्दाश्त के बाहर सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों, किसानों और आमजनता को कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाने के लिए चार लेबर कोड जबरदस्ती थोप रही है। यह तानाशाही रवैया है, जो बर्दाश्त के बाहर है। हम लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से सरकार को झुकने पर मजबूर करेंगे। 358 वें दिन धरने में ये रहे मौजूद 358 वें दिन धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया। कामरेड अली मोहम्मद, कालीचरण सोनी, केदार जोशी, हनुमान सिंह, महावीर प्रसाद, गोपाल शर्मा, सतीश चंद त्रिवेदी, सीताराम, शिशुपाल, पुष्पा खींची, राजू बाई, निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी सहित सैकड़ों मजदूर महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मजदूर एकता की कायम करें मिसाल ट्रेड यूनियनों ने कोटा जिले के सभी मजदूरों से अपील की है कि वे 12 फरवरी को हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करें और मजदूर एकता की मिसाल कायम करें।4
- गौशाला तो बहुत देखी होगी, लेकिन यहां बनने जा रहा है सबसे बड़ा गौ अभ्यारण1
- Post by Kalim khan1
- Post by Sadbhavna sandesh news1