Shuru
Apke Nagar Ki App…
बॉर्ड परीक्षाएं शुरु, पहला पेपर अंग्रेजी का, परीक्षार्थियों ने बताया नॉर्मल पेपर प्रदेश भर में बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई। प्रथम दिन दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर रहा। परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर साधारण बताते हुए अच्छे अंक लाने की उम्मीद की। वही बोरुंदा कस्बे में दो परीक्षा केन्द्रो पर कुल 553 में से पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केन्द्रो पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार वीडियोग्राफी भी की गई।
BNC NEWS LIVE
बॉर्ड परीक्षाएं शुरु, पहला पेपर अंग्रेजी का, परीक्षार्थियों ने बताया नॉर्मल पेपर प्रदेश भर में बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई। प्रथम दिन दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर रहा। परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर साधारण बताते हुए अच्छे अंक लाने की उम्मीद की। वही बोरुंदा कस्बे में दो परीक्षा केन्द्रो पर कुल 553 में से पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केन्द्रो पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार वीडियोग्राफी भी की गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- प्रदेश भर में बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई। प्रथम दिन दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर रहा। परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर साधारण बताते हुए अच्छे अंक लाने की उम्मीद की। वही बोरुंदा कस्बे में दो परीक्षा केन्द्रो पर कुल 553 में से पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केन्द्रो पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार वीडियोग्राफी भी की गई।2
- Post by Ramesh Kanchan1
- पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली में गरजा नगर निगम का पीला पंजा, अवैध मकान को किया जमींदोज! पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में मकान ध्वस्त। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। दस्तावेज नहीं दिखाने पर निगम ने की सख्त कार्रवाई। पाली शहर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में एक अवैध रूप से निर्मित मकान पर निगम का 'पीला पंजा' जमकर गरजा। नगर निगम की टीम भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और देखते ही देखते JCB की मदद से पूरे स्ट्रक्चर को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। इस पूरी कार्रवाई को लेकर डीएसओ प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। उनसे निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन तय समय सीमा में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। नियमों के उल्लंघन के चलते निगम ने मकान को ध्वस्त करने का निर्णय लिया। बाईट-बादल सिंह मेड़तिया डीएसओ प्रभारी नगर निगम पाली3
- *जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — आरक्षित सरकारी भूमि से 350 बीघा अतिक्रमण हटाया* ब्यावर। जिला प्रशासन, नगर परिषद टीम एवं पुलिस जाप्ता की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को ब्यावर जिले में मिनी सचिवालय, सरकारी अधिकारियों के आवास एवं राजकीय कार्यालयों हेतु आरक्षित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम सेदरिया, बलाड एवं गढीथोरियान क्षेत्र की लगभग 350 बीघा भूमि से कच्चे-पक्के निर्माण, चारदीवारियां तथा कांटों की बाड़ हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई राजकीय उपयोग हेतु आरक्षित भूमि की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित विकास के उद्देश्य से की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, तहसीलदार श्री हनुत सिंह, नगर परिषद आयुक्त ब्यावर, पुलिस थाना सदर, साकेत नगर थाना, जवाजा थाना, टाडगढ़ थाना सहित संबंधित थाना अधिकारियों एवं पुलिस जाप्ता की उपस्थिति रही। जिला प्रशासन ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।4
- राजस्थान टैक्स कंसलटेंट संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने राजस्थान सरकार के वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट को विकासोन्मुख बजट बताया। सीए ओम बांठिया ने बताया कि पूरे राजस्थान में विकास के चहुंमुखी योजनाएं, युवाओं को रोजगार के अवसर, साथ ही बाड़मेर जिले के लिए थार आंचलिक सांस्कृतिक केंद्र ,नए जिलों के लिए विशेष बजट प्रावधान ,नाकोड़ा में वाटर फिल्टर प्लांट सहित विकास के कार्यों को , बजट में सम्मिलित कर, विकास को गति मिलेगी। रिफाइनरी का कार्य भी प्रगति पर है, उद्घाटन के साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार के स्रोत, सरकार के रेवेन्यू बढ़ने के पूरी संभावना है ,तथा रिफाइनरी से जुड़े बाय प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज भी लगने की संभावना एवं रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ने की संभावनाएं है।1
- बालोतरा। बालोतरा की फल एवं सब्जी मंडी में नियमित साफ सफाई के अभाव में हमेशा गंदगी बिखरी रहती है जिसके चलते दुकानदार एवं ग्राहक परेशान हो रहे हैं।1
- जोधपुर जेडीसी उत्साह चौधरी की आमजन से अपील अवैध कॉलोनी के भूखण्ड खरीदने से बचे जेडीए द्वारा ग्राम नान्दड़ा कलां में अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को ग्राम नान्दड़ा कलां में कृषि भूमि पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए कार्यों को ध्वस्त किया गया। तहसीलदार जोन-1 प्रतिज्ञा सोनी के निर्देशन में जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम नान्दड़ा कलां के ख.सं. 296/14 का मौका निरीक्षण करते हुए कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाये विकसित की जा रहे अवैध कॉलोनी में किए गए डामर सड़क निर्माण एवं मुटाम इत्यादि को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर खुर्द-बुर्द किया गया। दस्ते द्वारा अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गयी कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाये किसी प्रकार की योजना को विकसित नहीं करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाए विकसित अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों में कृषि भूमि के भूखंडों की खरीद से बचें तथा अपने जीवन की बचत व पूंजी को सुरक्षित रखें। इसी प्रकार जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम लोरडी देजगरा के खसरा संख्या 110 एवं नवीन खसरा संख्या 110/3 में माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक पृथ्वीदान चारण, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा एवं योगेश गहलोत, पटवारी भजनलाल मय जेडीए दस्ता मौजूद रहे।1
- Post by Ramesh Kanchan1
- आंगनवाड़ी के लिए बजट घोषणा1