पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ऊकौडा गांव में बर्थ डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को लगी गोली मची अफरा तफ़री पकरीबरावां मंगलवार की बीती शाम आठ बजे के करीब पकरीबरावां थाना क्षेत्र के उकौड़ा गांव में मंदिर के समीप चल रहे बर्थ डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लग गई,जिससे गांव में अफरा तफ़री का माहौल उत्पन हो गया । घटना में घायल युवक की पहचान वारिसलीगंज बाजार के मुकेश कुमार के रूप में की गई है। इसकी जानकारी पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी ने देते हुए बताया कि पुलिस को देर शाम आठ बजे सूचना मिली कि उकौड़ा गांव में मंदिर के समीप गांव के भूखन चौधरी के पुत्र बर्थ डे पार्टी मना रहे थे तभी हर्ष फायरिंग में वारिसलीगंज के एक युवक के पैर में गोली लग गई है। घायल युवक मुकेश के संदर्भ में बताया जा रहा है कि युवक अपने नानी घर तीज पूजा का प्रसाद पहुंचाने आया हुआ था । इसी दरम्यान वह पास में खड़ा होकर बर्थ डे पार्टी देख रहा था तभी उसे गोली लगी है। सूचना मिलते ही पकरीबरावां पुलिस गांव पहुंची जहां बताया गया कि घायल युवक को इलाज के लिए वारिसलीगंज ले जाया गया है जहां से सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। जबकि सदर अस्पताल से पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया गया है। पकरीबरावां से पावापुरी बीम्स पहुंची पुलिस शुक्रवार की बीती रात हर्ष फायरिंग की घटना में घायल मुकेश को जैसे ही सदर अस्पताल नवादा से पावापुरी बीम्स रेफर किया गया पकरीबरावां थाना के एसआई विकास कुमार पावापुरी बीम्स पहुंचे और और घायल मुकेश से घटना के संदर्भ में फर्द ब्यान दर्ज किया जिसके आधार पर पकरीबरावां थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवक ने सदर अस्पताल नवादा में दिया फर्द ब्यान दर्ज हुई प्राथमिकी घटना में घायल युवक मुकेश कुमार द्वारा पावापुरी बीम्स में दिए गए फर्द ब्यान ने घटना को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है । युवक ने अपने फर्द ब्यान में बताया कि वह उकौड़ा अपने नानी घर से प्रसाद पहुंचाकर घर वापस लौट रहा था पकरीबरावां में वह टोटो आने का इंतजार किया परंतु टोटो या कोई गाड़ी नहीं मिला तो तो वह पैदल ही घर जा रहा था तभी उसे अज्ञात अपराधियों ने देवधा कॉलेज मोड़ पर गोली मार कर घायल कर दिया । अब मामला जो भी हो पुलिस घटना के बाद लगातार मामले पर नजर बनाए रख रही है ।और यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर युवक द्वारा घटना की सही जानकारी देने की बजाय पुलिस को क्यों गुमराह कर रहा है। जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एफएसएल की टीम बुधवार की दोपहर दो बजे उकौड़ा गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली बताया जा रहा है कि उक्त मामले में एफएसएल की टीम ने कई अहम साक्ष्य भी इकट्ठा किए हैं । थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी ने बताया कि गांव के देवी मंदिर के समीप से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किए हैं जबकि खून के साक्ष्य भी पुलिस ने इकट्ठा किए हैं जिसके आधार पर पुलिस अग्रिम कारवाई की जा रही है।

- गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया जी। गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास गुरुवार, 17 सितंबर को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों समेत सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की गति तेज थी। इसी दौरान दक्खिनगांव के पास सड़क किनारे विपुल सिंह, जो शौच कर रहे थे, उन्हें एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई और चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए। हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायल करमचक गांव, थाना अतरी के बताए जा रहे हैं। वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के रहने वाले बताए गए हैं और पास के सर्विस सेंटर में काम करते हैं, की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।1
- गणेश पूजा मनाएगी धूमधाम से, श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। श्री गणेश पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार की रात्रि में गणेश जी का प्रतिमा को रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब झूमे नाचे।1
- कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?.. कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..1
- @नवादा #MLC नवल किशोर यादव ने वारसी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम का किया उद्घाटन #शिक्षकों को किया गया सम्मानित #MLC ने कहा : शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड स्थित वारसी महाविद्यालय पाणडेय गंगौट के डिग्री खंड (प्रशासकीय भवन) में बुधवार को गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. (डा.) नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रो. डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के हित एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे तथा उनका अधिकार दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होना आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बल देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए,बल्कि उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राचार्यों, शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अध्ययन और अन्य गतिविधियों के दौरान सहूलियत देने के उद्देश्य से इस कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। वहीं उन्होंने एमएलसी डा. प्रो. नवल किशोर यादव के कार्यकलापों की भी प्रशंसा करते हुए आगामी होने वाले चुनाव में शिक्षक हित में एक बार फिर से समर्थन देने की बात दुहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी,अजय कुमार,अजय कुमार रविकांत,रामशरण सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, नवल, प्रदीप, डा. अशोक कुमार, दिनेश कुमार, डा. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डा. अरविंद, अरुण कुमार, वारसी महाविद्यालय के संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार, शिवशंकर सिंह, जयराम प्रसाद, उमेश कुमार उर्फ झा जी,रौशन,रवि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।1
- बिहार में बाढ़ पर केंद्र का बड़ा ऐलान! #BiharFlood #BiharFlood2026 #BiharNews #BiharNewsUpdate #FloodInBihar #ShivrajSinghChouhan #SamratChoudhary #BiharFloodRelief #FloodRelief #BiharGovernment #CentralGovernment #GangaFlood #Vaishali #Bhagalpur #Munger #Gaya #SadhanaNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #Bihar1
- 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के Merchant UPI Payment पर 0.40% MDR लागू होने की बात कही गई है। ₹2,000 तक के भुगतान पर शुल्क 0% रहेगा और बड़े लेन-देन पर अधिकतम ₹300 तक MDR बताया गया है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वे जन्मदिन पर चांद चौरा दुर्गा मंदिर मे भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पूजा -अर्चना एवं हवन किया गया l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर चाँद चौरा दुर्गा मंदिर मेंपूजा-अर्चना एवं हवनदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गया के पावन चाँद चौरा दुर्गा मंदिर में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया।आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के नेता एबं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा से प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है। उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, परिश्रम और राष्ट्र के विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर शासन के प्रमुख के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिककीसहभागिता आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास, नवाचार, बुनियादी ढांचे, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था और इस वर्ष उनका 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।इस पावन अवसर पर गया की पुण्य एवं आध्यात्मिक धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें तथा वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते रहें। आज पूजा पाठ एवं हवन करने वालों में भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर श्रीमती सारिका वर्मा वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा गुंजा सिंह संजू देवी आशा देवी सोनम कुमारी शर्मिला देवी राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव सुनील बंबईया रामप्रवेश सिंह संजय यादव गोलू ठाकुर कुंदन सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता मंटू कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित हुए पूजा हवन श्री नारायण शास्त्री जी के द्वारा कराया गया1
- @नवादा #गंगा जलापूर्ति योजना #किसान नहीं देंगे एक इंच भी जमीन #संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा का ऐलान #मधुवन और मोतनाजे गांव में होना है भूमि अधिग्रहण #ग्रामीण कर रहे हैं विरोध...!1