logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेहूं के दाम बढ़ने से मंडी में उमड़ी भीड़ हाईवे पर लगा भीषण जाम सुमेरपुर, हमीरपुर। खुले बाजार में गेहूं के दामों में अचानक उछाल आने से बुधवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में गेहूं भरकर गल्ला मंडी पहुंच गए। भारी भीड़ के चलते मंडी गेट से लेकर नेशनल हाईवे-34 तक लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जाम के कारण एसडीएम सदर, रोडवेज बसें, स्कूल बसें, एंबुलेंस सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। दोपहर करीब 12 बजे चिलचिलाती धूप में जाम लगने से स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी के अंदर कराकर जाम खुलवाया। हालांकि यातायात करीब दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। किसानों ने बताया कि इस सप्ताह खुले बाजार में गेहूं के दामों में करीब 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। एक सप्ताह पहले यही गेहूं 2250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था। किसानों का कहना है कि बाजार भाव सरकारी रेट से महज 185 रुपये कम होने के कारण वे खरीद केंद्रों के बजाय आढ़तियों के यहां गेहूं बेचने पहुंच रहे हैं।

23 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
19f22202-e7d2-4971-b430-8c06d247a2b9

गेहूं के दाम बढ़ने से मंडी में उमड़ी भीड़ हाईवे पर लगा भीषण जाम सुमेरपुर, हमीरपुर। खुले बाजार में गेहूं के दामों में अचानक उछाल आने से बुधवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में गेहूं भरकर गल्ला मंडी पहुंच गए। भारी भीड़ के चलते मंडी गेट से लेकर नेशनल हाईवे-34 तक लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जाम के कारण एसडीएम सदर, रोडवेज बसें, स्कूल बसें, एंबुलेंस सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। दोपहर करीब 12 बजे चिलचिलाती धूप में जाम लगने से स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी के अंदर कराकर जाम खुलवाया। हालांकि यातायात करीब दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। किसानों ने बताया कि इस सप्ताह खुले बाजार में गेहूं के दामों में करीब 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। एक सप्ताह पहले यही गेहूं 2250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था। किसानों का कहना है कि बाजार भाव सरकारी रेट से महज 185 रुपये कम होने के कारण वे खरीद केंद्रों के बजाय आढ़तियों के यहां गेहूं बेचने पहुंच रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
    1
    हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लाइट वाला पंखा चलाने पर बहू को पीटा, आत्महत्या का प्रयास हमीरपुर। जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली का बिल अधिक आने से नाराज सास-ससुर ने बहू को पंखा चलाने से मना किया और विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान बहू ने गुस्से और तनाव में आकर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और घायल बहू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लाइट वाला पंखा चलाने पर बहू को पीटा, आत्महत्या का प्रयास
हमीरपुर। जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। 
आरोप है कि बिजली का बिल अधिक आने से नाराज सास-ससुर ने बहू को पंखा चलाने से मना किया और विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान बहू ने गुस्से और तनाव में आकर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और घायल बहू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • से बड़ी खबर! जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी? सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    से बड़ी खबर!
जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी?
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl
    1
    बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl
उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा  डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर। महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही व सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, पीतल की परात की चोरी कर अपने साथ ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर से लाही जेवरात आदि गायब मिले। महिला ने घर आने पर पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी। एसआई रवि शंकर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हमीरपुर। महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही व सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, पीतल की परात की चोरी कर अपने साथ ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर से लाही जेवरात आदि गायब मिले। महिला ने घर आने पर पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी। एसआई रवि शंकर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के अंतर्गत 5 लाख रुपये की धनराशि स्नेहा सोनी पत्नी स्वर्गीय तेजपाल सोनी को प्रदान की। यह सहायता स्वर्गीय तेजपाल सोनी के निधन के उपरांत उनके परिवार के भरण-पोषण हेतु दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय तेजपाल सोनी के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं, जिनके पालन-पोषण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
    1
    बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के अंतर्गत 5 लाख रुपये की धनराशि स्नेहा सोनी पत्नी स्वर्गीय तेजपाल सोनी को प्रदान की। यह सहायता स्वर्गीय तेजपाल सोनी के निधन के उपरांत उनके परिवार के भरण-पोषण हेतु दी गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय तेजपाल सोनी के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं, जिनके पालन-पोषण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • चकबंदी विभाग के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के पेशकार को पकड़ा, चकबंदी पेशकर अल्ताफ़ ने रिटायर्ड आर्मी हवलदार से नक्शा सुधार के नाम पर मांगी थी 25 हज़ार की रिश्वत , चकबंदी पेशकार ने 1.5 लाख रुपए की डिमांड की थी बाद में 25 हज़ार में तय हुआ था सौदा, कलेक्ट्रेट से पेशकार की पकड़कर कोतवाली पहुंची एंटी करप्शन की टीम, धर्मवीर सिंह की तहरीर पर एंटी करप्शन टीम कार्यवाही में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी ऑफिस का मामला ।
    4
    चकबंदी विभाग के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा,
बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के पेशकार को पकड़ा,
चकबंदी पेशकर अल्ताफ़ ने रिटायर्ड आर्मी हवलदार से नक्शा सुधार के नाम पर मांगी थी 25 हज़ार की रिश्वत ,
चकबंदी पेशकार ने 1.5 लाख रुपए की डिमांड की थी बाद में 25 हज़ार में तय हुआ था सौदा,
कलेक्ट्रेट से पेशकार की पकड़कर कोतवाली पहुंची एंटी करप्शन की टीम,
धर्मवीर सिंह की तहरीर पर एंटी करप्शन टीम कार्यवाही में जुटी,
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी ऑफिस का मामला ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर/मौदहा। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव में पानी की टंकी के पास अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार आग से करीब 500 मीटर दूरी पर बस्ती स्थित थी। यदि हवा का रुख नहीं बदलता तो गांव में भारी तबाही हो सकती थी। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि कुछ देर बाद हवा शांत हो गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। विशेष रूप से पराली जलाने और चूहे मारने के बाद राख को गोबर या सूखे स्थानों पर फेंकने जैसी लापरवाहियों पर रोक लगाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने से आग लगने का खतरा बढ़ता है, जबकि यही पराली गर्मी के दिनों में पशुओं के चारे के रूप में काम आ सकती है। किसानों से अपील की गई है कि पराली न जलाएं और पशुओं के लिए सुरक्षित रखें। साथ ही किसान यूनियन पदाधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे किसानों को जागरूक कर ऐसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
    1
    हमीरपुर/मौदहा। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव में पानी की टंकी के पास अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार आग से करीब 500 मीटर दूरी पर बस्ती स्थित थी। यदि हवा का रुख नहीं बदलता तो गांव में भारी तबाही हो सकती थी। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि कुछ देर बाद हवा शांत हो गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। विशेष रूप से पराली जलाने और चूहे मारने के बाद राख को गोबर या सूखे स्थानों पर फेंकने जैसी लापरवाहियों पर रोक लगाई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने से आग लगने का खतरा बढ़ता है, जबकि यही पराली गर्मी के दिनों में पशुओं के चारे के रूप में काम आ सकती है। किसानों से अपील की गई है कि पराली न जलाएं और पशुओं के लिए सुरक्षित रखें।
साथ ही किसान यूनियन पदाधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे किसानों को जागरूक कर ऐसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.