राजपुर महाविद्यालय जाने वाले सीसी सड़क व नाली निर्माण, सामरी विधायक ने किया भूमि पूजन राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील कार्यालय मुख्य मार्ग से शासकीय महाविद्यालय तक सीसी सड़क व नाली का सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया है। लंबे समय से विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया है। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) मद से कराया जा रहा है। परियोजना के तहत 27 लाख 74 हजार रुपये की लागत से लगभग 397 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी, वहीं 16 लाख 65 हजार रुपये की लागत से करीब 300 मीटर नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस निर्माण से महाविद्यालय आने-जाने वाले छात्रों और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि कॉलेज की स्थापना हुए लगभग 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस मार्ग का विकास नहीं हो पाया था। उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी तेजी से जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने मंच से ही एसडीएम और तहसीलदार के कार्यक्रम में उपस्थित न रहने पर कड़ी फटकार लगाई और इसे ‘अफसरशाही’ करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात भी कही। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर 1996 से संचालित हो रहा है, जहां वर्तमान में विद्युतकार एवं स्टेनोग्राफी मात्र 2 ही ट्रेड में केवल अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण हो रहा है। शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण में यह क्षेत्र काफी पिछड़ा होने के कारण स्थानीय जनता एवं छात्रों द्वारा वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग की जा रही है कि उक्त संस्था को सामान्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था घोषित करते हुए राजपुर में युवाओं के लिए फिटर, कोपा, प्लंबर और वेल्डर ट्रेड में प्रवेश देकर प्रशिक्षण शुरू किया जाए। इस पहल से युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन करने की अपील की गई है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। जिस पर विधायक ने संबंधित मंत्री से चर्चा कर पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीतन राम पैकरा ने कॉलेज परिसर में साइकिल स्टैंड निर्माण की मांग रखी, जिसे विधायक ने तत्काल स्वीकृति देते हुए घोषणा की। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सरपंच सुषमा मरावी, ने भी बारी बारी से संबोधित किया। इस अवसर में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, गौरी शंकर अग्रवाल,जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उपसरपंच दीपेश गर्ग, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
राजपुर महाविद्यालय जाने वाले सीसी सड़क व नाली निर्माण, सामरी विधायक ने किया भूमि पूजन राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील कार्यालय मुख्य मार्ग से शासकीय महाविद्यालय तक सीसी सड़क व नाली का सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया है। लंबे समय से विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया है। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) मद से कराया जा रहा है। परियोजना के तहत 27 लाख 74 हजार रुपये की लागत से लगभग 397 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी, वहीं 16 लाख 65 हजार रुपये की लागत से करीब 300 मीटर नाली निर्माण की स्वीकृति
मिली है। इस निर्माण से महाविद्यालय आने-जाने वाले छात्रों और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि कॉलेज की स्थापना हुए लगभग 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस मार्ग का विकास नहीं हो पाया था। उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी तेजी से जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने मंच से ही एसडीएम और तहसीलदार के कार्यक्रम में उपस्थित न रहने पर कड़ी फटकार लगाई और
इसे ‘अफसरशाही’ करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात भी कही। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर 1996 से संचालित हो रहा है, जहां वर्तमान में विद्युतकार एवं स्टेनोग्राफी मात्र 2 ही ट्रेड में केवल अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण हो रहा है। शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण में यह क्षेत्र काफी पिछड़ा होने के कारण स्थानीय जनता एवं छात्रों द्वारा वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग की जा रही है कि उक्त संस्था को सामान्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था घोषित करते हुए राजपुर में युवाओं के लिए फिटर, कोपा, प्लंबर और वेल्डर ट्रेड में प्रवेश देकर प्रशिक्षण शुरू किया जाए। इस पहल से युवाओं
को तकनीकी शिक्षा मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन करने की अपील की गई है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। जिस पर विधायक ने संबंधित मंत्री से चर्चा कर पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीतन राम पैकरा ने कॉलेज परिसर में साइकिल स्टैंड निर्माण की मांग रखी, जिसे विधायक ने तत्काल स्वीकृति देते हुए घोषणा की। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सरपंच सुषमा मरावी, ने भी बारी बारी से संबोधित किया। इस अवसर में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, गौरी शंकर अग्रवाल,जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उपसरपंच दीपेश गर्ग, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
- कोंडागांव में NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक और मजदा गाड़ी की भीषण टक्कर, 6 से अधिक मजदूर दबे; 2 की मौके पर मौत, 4 की हालत नाजुक – फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक बार फिर नेशनल हाईवे-30 ने अपनी भूख नहीं मिटाई। आज सुबह NH-30 पर एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मजदूरों से भरी एक मजदा गाड़ी और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मजदा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मजदूर पलक झपकते ही मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार, हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-30 पर चिचाड़ी या आसपास के इलाके में हुआ। मजदा गाड़ी में 6 से अधिक मजदूर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस, स्थानीय पत्रकारों और ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद मलबे में दबे हुए शवों और घायलों को बाहर निकाला। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। यह हादसा उन सैकड़ों मजदूरों की मजबूरी की याद दिलाता है जो रोजी-रोटी की तलाश में ऐसे वाहनों से सफर करते हैं, जहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होता। NH-30 पर पिछले कुछ समय में ऐसे हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैला हुआ है। दोस्तों, सड़क हादसे सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि पूरी-पूरी परिवारों की टूटती उम्मीदें हैं। ड्राइवरों से खास अपील – तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से बचें, जान-माल दोनों की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। मजदूरों और यात्रियों से निवेदन है कि वाहन की स्थिति, ओवरलोडिंग और ड्राइवर की फिटनेस जरूर चेक करें। प्रशासन से मांग है कि NH-30 पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि ऐसे दर्दनाक हादसे कम से कम हों। जो घायल हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण स्वास्थ्य मिले और मृतकों की आत्मा को शांति मिले – यही हमारी कामना है। द छत्तीसगढ़ – सच्ची खबर, सही समय पर। अगली खबर तक, सड़क पर सावधानी बरतिए, सुरक्षित रहिए।1
- अप्रैल में ही भीषण गर्मी का कहर, शहर को हरा-भरा बनाने की मांग तेज राजिम।अप्रैल माह की शुरुआत होते ही तेज धूप और बढ़ती तपन ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को झुलसा रही हैं, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना ही मजबूरी बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज धूप में आना-जाना कठिन हो गया है, वहीं दिहाड़ी मजदूरों और ठेले-खोमचे वालों के लिए दोपहर का समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। गर्मी के बढ़ते प्रभाव के चलते बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली कटौती और पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। इस भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों ने नगर को हरा-भरा बनाने की मांग उठाई है। लोगों का मानना है कि यदि शहर में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएं, तो तापमान में कुछ हद तक कमी लाई जा सकती है और वातावरण को भी शुद्ध रखा जा सकता है। पेड़ों की कमी के कारण गर्म हवाएं सीधे लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर के प्रमुख स्थानों, सड़कों के किनारे, शासकीय कार्यालय परिसरों और खाली पड़ी जमीनों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। साथ ही पहले से लगे पेड़ों की देखरेख, नियमित सिंचाई और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे गर्मी में लोगों को छाया और राहत प्रदान कर सकें। नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया है कि प्रत्येक वार्ड में हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाए। नगरवासियों का यह भी कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में इसी तरह की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही ठोस योजना बनाकर शहर को हरियाली से आच्छादित करने, पार्कों का विकास करने और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में काम करने की मांग की है। यदि समय रहते इस दिशा में पहल की जाती है, तो आने वाले वर्षों में शहरवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शहर को रहने योग्य बनाने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- तिल्दा-नेवरा में सेवा का अनोखा उदाहरण, महिला मंडल ने बांटा शरबत-छाछ1
- भीम जयंती में आयोजित कव्वाली में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उठाया आनंद।1
- संत रामपाल जी महाराज जी का सम्मान1
- राजपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय में मुख्य सड़क से महाविद्यालय तक जोड़ने वाले सड़क पर बनने वाले सीसी सड़क एवँ नाली निर्माण में पहुँची सामरी विधायक ने कार्यक्रम में एसडीएम व तहसीलदार के नहीँ पहुंचने पर भड़की विधायक। कलेक्टर से फोन पर बात कर 24 घंटे में एसडीएम को हटाने की बात कही। तहसीलदार को तत्काल जमीन सीमांकन करने दिए निर्देश :- कार्यक्रम के पश्चात जैसे ही सामरी विधायक जाने के लिए निकली तभी तहसील कार्यालय के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ दिखी जिसे देख सामरी विधायक ने रुककर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई।ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वे चार महीनों से ज्यादा तहसील कार्यालय में अपने जमीन सीमांकन के लिए दौड़ रहे हैं परंतु उनका काम नही हो पा रहा है।ग्रामीणों की शिकायत ओर विधायक ने तत्काल तहसीलदार कावेरी मुखर्जी को कार्यालय के बाहर बुलवाया।उन्होंने तहसीलदार से इस सम्बंध में जानकारी चाही परंतु तहसीलदार मैडम कोई जवाब नही दे पाई जिसके बाद विधायक ने एक सप्ताह में ग्रामीणों के जमीन सीमांकन करने के निर्देश दिए।2
- बालोद में पागल कुत्ते का कहर: 4 साल के मासूम नादित्य को 17 जगहों पर काटा, हालत गंभीर, रायपुर रेफर एक नन्हा सा बच्चा घर के पास खेल रहा था, लेकिन पल भर में उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई। पागल कुत्ते ने 4 साल के मासूम नादित्य पाथरे पर अचानक हमला बोल दिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह नोच डाला। पूरा गांव सन्न रह गया। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटीखुर्द में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 4 साल के नादित्य पाथरे घर के पास खेल रहे थे, तभी एक पागल कुत्ता उन पर टूट पड़ा। कुत्ते ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर शरीर के 17 जगहों पर गहरे जख्म कर दिए। सिर, नाक, कान, मुंह, होंठ, हाथ और पैरों समेत पूरे शरीर पर कुत्ते के निशान हैं। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दादा ललित पाथरे मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद नादित्य को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान कुत्ते ने दादा पर भी हमला किया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को डौंडीलोहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में हालत और बिगड़ने पर बच्चे को रायपुर शिफ्ट किया गया, जहां फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, हालत स्थिर होने के 24 घंटे बाद ऑपरेशन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नादित्य के पिता दीपक पाथरे का पिछले साल निधन हो चुका है। दादा ललित पाथरे ही उसकी देखभाल कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी कुत्ते ने गांव के 30 वर्षीय हुमन चंदेल और एक राहगीर पर भी हमला किया था। इसके अलावा चार मवेशियों को भी कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उस कुत्ते को मार दिया। द छत्तीसगढ़ चैनल इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता है और प्रशासन से मांग करता है कि जिले में आवारा एवं पागल कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। ऐसे जानलेवा कुत्तों को तुरंत पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि कोई और मासूम इस तरह का हमला न झेलना पड़े। अगर आपके इलाके में भी आवारा कुत्ते की समस्या है तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पशु चिकित्सा विभाग को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31