Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित शयन आरती में भी सहभागिता की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक प्रथम कौशिक ने उनका स्वागत किया और सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
APN News Chainal Hbd
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित शयन आरती में भी सहभागिता की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक प्रथम कौशिक ने उनका स्वागत किया और सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इटारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: 212 किलो संदिग्ध घी जब्त दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए जिलेभर में विशेष अभियान जारी नर्मदापुरम। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत इटारसी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर 212 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया और 5 नमूने जांच के लिए लिए। चावल लाइन स्थित प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने इटारसी की चावल लाइन स्थित मेसर्स श्री नारायण गौरीशंकर माहेश्वरी और बड़कुल ब्रदर्स प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर ब्रजवासी घी एवं डेयरी बेस्ट घी के कुल 5 नमूने परीक्षण के लिए लिए गए। उपभोक्ता सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई जब्ती खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए 212 किलो घी को संदेह के आधार पर जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहां उनकी गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई और प्रकरण दर्ज किया जाएगा। मिलावटखोरों पर लगातार रहेगी निगरानी खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में मिलावटी और निम्न गुणवत्ता वाले दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने व्यापारियों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करने की अपील भी की है।2
- इटारसी में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 212 किलो मिलावटी घी जब्त किया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। Hashtags: #ItarsiNews #MadhyaPradesh #FoodSafety #BreakingNews #IndrapalBreaking इटारसी में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 212 किलो मिलावटी घी जब्त किया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। Hashtags: #ItarsiNews #MadhyaPradesh #FoodSafety #BreakingNews #IndrapalBreaking1
- तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जिसमें हजारों युवक युक्तियां बच्चे बूढ़े जवान सभी ने हिस्सा लिया देश प्रेमी के नारों के साथ विशाल यात्रा का आयोजन भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जिसमें हजारों भोपाल के युवक युवती बूढ़े बच्चे और जवान सभी ने हिस्सा लिया जो स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई4
- नागद्वारी मेला को देखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने अपील की सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने बिना सत्यापन के किसी भी खबर को आगे नहीं प्रसारित करने की अपील की1
- स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत बारिश भी नहीं रोक पाई जज्बा, पिपरिया से बनखेड़ी तक दौड़े युवा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 09/8/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन पिपरिया द्वारा पिपरिया से बनखेड़ी तक 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मंगलवार चौराहे से शुरू हुई मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। देशभक्ति और जज्बे से भरे धावकों ने बारिश के बीच भी दौड़ जारी रखी। मैराथन मंगलवार चौराहे से शुरू होकर सांडिया रोड, रिपटा मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। रिपटा मंदिर के पास अरुण मीरा गढ़वाल ने मैराथन में शामिल छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धावकों के उत्साहवर्धन के लिए मार्ग में लोगों ने भी उनका हौसला बढ़ाया। सिलारी चौराहे के आसपास बारिश शुरू होने के बावजूद मैराथन में शामिल विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया। बारिश की बूंदों के बीच धावक पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते नजर आए। 21 किलोमीटर की इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का संदेश देना रहा। आयोजकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रप्रेम और फिटनेस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों की भागीदारी और उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।1
- नागद्वारी यात्रा आज से, जर्जर पुल-पुलिया और टूटी रेलिंग बनी चिंता पचमढ़ी/पिपरिया प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा शनिवार से शुरू होगी। हजारों श्रद्धालु घने जंगल और पहाड़ों के बीच करीब 20 से 22 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर नागद्वारी पहुंचेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले ही जर्जर पुल-पुलिया, टूटी रेलिंग और कीचड़ भरे रास्तों को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। चिंतामन के पास पुलिया जर्जर है और कई जगह लोहे की सरिया बाहर निकल आई हैं। नागद्वारी मंदिर के आसपास टूटी रेलिंग को रस्सी, तार और बांस के सहारे बांधा गया है। बारिश के कारण कई हिस्सों में रास्ते कीचड़ से सने हैं, जिससे श्रद्धालुओं और वाहनों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने मेले को ग्रीन, क्लीन और प्लास्टिक मुक्त रखने की योजना बनाई है। वहीं भंडारा समितियों से स्वच्छता के नाम पर ₹10 हजार शुल्क लिए जाने का भी विरोध हो रहा है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मेले की तैयारियों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। पिपरिया एसडीएम आकिप खान ने कहा कि क्षतिग्रस्त रेलिंग को जल्द ठीक कराया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर है—क्या यात्रा शुरू होने से पहले जर्जर व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हो पाएंगी?4
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित शयन आरती में भी सहभागिता की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक प्रथम कौशिक ने उनका स्वागत किया और सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।4
- विकास का ऐसा 'एडवेंचर' पहले कभी नहीं देखा होगा! 🚜💦 इटारसी के ग्राम आंचल खेड़ा कॉलोनी की इस दलदली और कीचड़ भरी सड़क को देखिए। पक्की सड़क के दावे और वादे तो बहुत हुए, लेकिन ज़मीनी हकीकत आज भी यही है। नेता जी और प्रशासन आखिर कब लेंगे इसकी सुध? आपकी कॉलोनी की सड़क का क्या हाल है? कमेंट में ज़रूर बताएं! 👇 5 Hashtags: #ItarsiUpdate #Anchalkheda #ItarsiNews #KichadSafari #GroundReport विकास का ऐसा 'एडवेंचर' पहले कभी नहीं देखा होगा! 🚜💦 इटारसी के ग्राम आंचल खेड़ा कॉलोनी की इस दलदली और कीचड़ भरी सड़क को देखिए। पक्की सड़क के दावे और वादे तो बहुत हुए, लेकिन ज़मीनी हकीकत आज भी यही है। नेता जी और प्रशासन आखिर कब लेंगे इसकी सुध? आपकी कॉलोनी की सड़क का क्या हाल है? कमेंट में ज़रूर बताएं! 👇 5 Hashtags: #ItarsiUpdate #Anchalkheda #ItarsiNews #KichadSafari #GroundReport1
- रामपुर पुल पर ट्रक ओर बोलेरा की हुई भिड़ंत, दो घायल, मंगलवारा थाना क्षेत्र का मामला नर्मदापुरम - पिपरिया के मंगलवारा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास बनखेड़ी तरफ से आ रहे ट्रक एवं पिपरिया तरफ से जा रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए । सूत्रों की माने तो ट्रक चालक तेज रफ़्तार मे चला रहा था, मौके पर मौजूद नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे और राहगीरो की मदद से घायलो को पहुंचाया अस्पताल, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है की बोलेरो टड़ा निवासी पटेल की है बोलेरो मे घायल व्यक्ति राम खिलान एवं अभिषेक पटेल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, मंगलवारा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर पहुंच कार्यवाही की ।4