Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये सोंग जल्द आएगी 4 भाषा में | छत्तीसगढ़ी, हिंदी, तेलुगु, तमील Kunal music studio को सब्सक्राइब करके रखें
KUNAL MUSIC STUDIO
ये सोंग जल्द आएगी 4 भाषा में | छत्तीसगढ़ी, हिंदी, तेलुगु, तमील Kunal music studio को सब्सक्राइब करके रखें
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by Moneybowl Fincon1
- प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह, गांव में निकाली गई रैली घुघरी। मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुड़गांव स्थित जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम के सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम मां सरस्वती के चलचित्र पर तिलक बंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। बताया गया कि श्री खेमचंद सिंगराम वर्ष 1998 से शासकीय सेवा में कार्यरत रहे और लगभग 28 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में रहकर बच्चों को शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे डिंडोरी स्थित अपने घर से प्रतिदिन सुबह 7 बजे विद्यालय के लिए निकलते थे। बस चालक और परिचालक भी उनके समर्पण को देखते हुए उनके लिए सीट सुरक्षित रखते थे। बस से उतरने के बाद उन्हें लगभग चार किलोमीटर रास्ते पर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ता था। बरसात के समय रास्ता कीचड़ से भरा रहता था, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे नियमित रूप से सुबह लगभग 10:30 बजे तक शाला पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाते थे। विदाई समारोह के बाद शाला परिसर से गांव के अंदर होते हुए बड़ा देव ठाना तक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी तथा गांव के अनेक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे गांव में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित तिलक मरावी प्रभारी शिक्षक, चेतराम वरकडे़, तरूण भवेदी, कृष्ण कुमार , दशरथ वरकडे़,आशा झारिया, चन्दरा मरावी, संगीता भारतीया , भावना,कविता झारिया , हनुमान आर्मो, चौधरी सैयाम, बलसिंह सैयाम,बीर सिंह धुर्वे, पोहोप सिंह उईके,महेश कुमार परते, सामाजसेवी इन्द्रमेन मार्को एवं स्कूल छात्र छात्राओं गांव के समस्त लोगों ने श्री खेमचंद सिंगराम की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्हें सम्मानित कर नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।1
- baniya para sthit Shri Radha Krishna Mandir mein 108 bar Hanuman chalisa Hanuman jayanti mahapaur ATI harsolas se manaya Gaya1
- दिव्यांग महिला को नहीं मिला रहा है उसके हिस्से का चावल दर-दर भटक रही हैं दिव्यांग महिला..1
- केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।1
- खबर आज 1 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे की है ,थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय (37) की हत्या उसकी ही पत्नी, बड़े भाई और एक रिश्तेदार ने मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अक्सर शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।1
- ग्राम मगरउछला में दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवरण- सूचक दीपक रात्रे पिता गरीबा रात्रे उम्र 42 साल निवासी ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर बुधवार की दोपहर 1.50 बजे थाना उपस्थित आकर मौखिक सूचना दिया कि इनकी भतीजी रेखा रात्रे पिता रामफल रात्रे उम्र 30 साल निवासी ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर की रहने वाली है जिसकी शादी नही हुई है घर में मां पिताजी के साथ रहती थी शरीर से विकलाग थी ज्यादा दूरी तक चल फिर नहीं सकती थी एवं मानसीक स्थिति ठीक नहीं थी विडचिडा स्वभाव की थी जो पूर्व में पहले एक बार घर में रखें किटनाश दवाई पी गई थी जिसका ईलाज कराये थे ईलाज दौरान जहर का असर जयदा होने से विकलांग हो गई थी उसके बाद पुनः खेत में डालने के लिये घर में रखें किटनाश दवाई पी गई थी दो बार आत्म हत्या करने का प्रयास कर चुकी थी जिसे ईलाज दवाई कराकर ठीक कराये थे जो दिनांक 01/04/2026 को प्लाट में बने मकान में अकेले थी घर के लोग काम करने चले गये थे प्रात: 09.30 बजे प्लाट में मृतिका रेखा राते की बड़ी चहन संगीता मृतिका के लिये खाना पहुंचाने प्लाट गयी तो देखी प्लाट में बने मकान के सामने लगे परसा पेड में मृतिका रेखा रात्रे कपडे के दुपट्टा से गले में फांसी का फन्दा लगा हुआ है दुपट्टा के दुसरे छोर परसा पेड डगाल में गाठ बघा हुआ है फासी लगकर लटका हुआ है घटना को गांव में बने घर आकर बतायी सूचना मिलने पर मैं प्लाट जाकर देखा है कि रेखा रात्रे अपने प्लाट में बने मकान के पास परसा पेड़ में फासी लगकर लटकी हुई है सूचक थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि सूचना पर मंर्ग इंटीमेशन कायम कर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही पर लिया गया एवम दोपहर 3 बजे के करीब मृतिका के शव को फंदे से उतार कर पी एम के लिए बिल्हा चिर घर भेजा गया जहा साम 5 बजे के करीब मृतिका का पी एम पश्चात शव परिजनों को सौप दिया गया है एवम मामले की जांच जारी है1
- SUPPORT & SUBSCRIBE 🙏🏼1
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सभा को किया संबोधित1