थानाभवन। जनपद शामली के थानाभवन नगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दलित समाज के साथ खेली फूलों की होली थानाभवन नगर स्थित ब्लॉक में होली पर्व के अवसर पर थानाभवन नगर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अनोखा संदेश देखने को मिला। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दलित समाज के भाईयों के साथ फूलों की होली खेलकर आपसी एकता और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे। जैसे ही पूर्व मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लोगों ने फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी ने मिलकर फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी समाज के लोगों को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए, जिससे समाज में एकता और आपसी सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का सम्मान और साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाज के जिम्मेदार नागरिक और युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा तथा लोगों ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर बधाई दी।
थानाभवन। जनपद शामली के थानाभवन नगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दलित समाज के साथ खेली फूलों की होली थानाभवन नगर स्थित ब्लॉक में होली पर्व के अवसर पर थानाभवन नगर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अनोखा संदेश देखने को मिला। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दलित समाज के भाईयों के साथ फूलों की होली खेलकर आपसी एकता और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे। जैसे ही पूर्व मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लोगों ने फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी ने मिलकर फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी समाज के लोगों को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए, जिससे समाज में एकता और आपसी सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का सम्मान और साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाज के जिम्मेदार नागरिक और युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा तथा लोगों ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर बधाई दी।
- थानाभवन नगर स्थित ब्लॉक में होली पर्व के अवसर पर थानाभवन नगर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अनोखा संदेश देखने को मिला। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दलित समाज के भाईयों के साथ फूलों की होली खेलकर आपसी एकता और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे। जैसे ही पूर्व मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लोगों ने फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी ने मिलकर फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी समाज के लोगों को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए, जिससे समाज में एकता और आपसी सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का सम्मान और साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाज के जिम्मेदार नागरिक और युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा तथा लोगों ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर बधाई दी।1
- होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने लोगों पर बरसाए फूल होली कर गानों पर लोग जमकर नाचे1
- सलीम वास्तिक पर खुदा खुद मेहरबान है ज़ीशान गुलफाम को खुदा न नहीं बचाया वो नुक्तेनवाज है #अल्लाह #इस्लामिक #kaienanews #pk7news #spsahraranpur #kairanabreaking1
- मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब खिताबी जंग में भारत का सामना 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।1
- 5 मार्च 2026 का दिन क्यों रहा अहम? वैश्विक घटनाएँ, राष्ट्रीय राजनीति, आर्थिक हालात और जनजीवन से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरें, एक स्पष्ट और तथ्यात्मक रिपोर्ट में। Shah Times पर पूरी ख़बर पढ़ें और शेयर करें। #DailyNews #IndiaUpdate #WorldNews #March2026 #ShahTimes #NewsReport1
- मुजफ्फरनगर। चरथावल कस्बे में होली के पावन पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय प्रसिद्ध घाट मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लाममुद्दीन ने फीता काटकर किया। मेला क्षेत्र में शुरू होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान मास्टर इस्लाममुद्दीन ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में लगने वाले मेले आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपरा की धरोहर हैं, जो वर्षों से लोगों के मनोरंजन और आपसी मेलजोल का माध्यम बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। मेले में क्षेत्र के लोग परिवार सहित पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों और आकर्षणों का आनंद ले रहे हैं। घाट मेले में खिलौनों की दुकानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक झूले, मौत का कुआं और काला जादू जैसे कई आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मेले का भरपूर आनंद लेते नजर आए। मेले में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही और लोग खरीदारी के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के सदस्य़ों के साथ होली खेलकर हर्षोल्लास से होली का पर्व मनाया गया सभी को होली की शुभकामनाएं दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं।1
- जनपद शामली के थाना कैराना पुलिस ने ग्राम मण्डावर स्थित खान में डम्पर चालक के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मण्डावर स्थित खान पर डम्पर चालक संदीप पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम बाई थाना बढी, जनपद सोनीपत (हरियाणा) के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी थी तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित नीरज मलिक पुत्र फूल सिंह निवासी सोनीपत शहर (हरियाणा) की तहरीर पर थाना कैराना में महरबान सहित 13 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को ग्राम खुरगान में काठे के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1