शामली कैराना। डम्पर चालक से मारपीट व फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जनपद शामली के थाना कैराना पुलिस ने ग्राम मण्डावर स्थित खान में डम्पर चालक के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मण्डावर स्थित खान पर डम्पर चालक संदीप पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम बाई थाना बढी, जनपद सोनीपत (हरियाणा) के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी थी तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित नीरज मलिक पुत्र फूल सिंह निवासी सोनीपत शहर (हरियाणा) की तहरीर पर थाना कैराना में महरबान सहित 13 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को ग्राम खुरगान में काठे के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- जनपद शामली के थाना कैराना पुलिस ने ग्राम मण्डावर स्थित खान में डम्पर चालक के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मण्डावर स्थित खान पर डम्पर चालक संदीप पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम बाई थाना बढी, जनपद सोनीपत (हरियाणा) के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी थी तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित नीरज मलिक पुत्र फूल सिंह निवासी सोनीपत शहर (हरियाणा) की तहरीर पर थाना कैराना में महरबान सहित 13 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को ग्राम खुरगान में काठे के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- Post by सनव्वर सिद्दीकी1
- मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में जमकर खेली पुलिसकर्मियों ने होली, कप्तान संजय वर्मा भी पुलिसकर्मियों के साथ मस्ती में होली खेलते हुए दिखाई दिए, वही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत सहित सभी अधिकारी पुलिस लाइन में होली का त्यौहार सकुशल संपन्न करने के बाद तिलहंडी खेलते हुए दिखे।1
- Post by HR Soler Penal Solution1
- अवगत कराना है आज दिनांक 05.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाप्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।1
- इज़राइल–ईरान तनाव के बीच विदेशों में रह रहे क्षेत्र के युवाओं के परिजनों से सांसद चंदन चौहान की मुलाकात, वीडियो कॉल के माध्यम से युवाओं का बढ़ाया हौसला बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद चंदन चौहान ने इज़राइल–ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेशों में कार्यरत क्षेत्र के युवाओं और उनके परिवारों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए आज पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। सांसद चंदन चौहान ने क्षेत्र के उन परिवारों से मुलाकात की जिनके बेटे और परिजन रोज़गार के सिलसिले में विदेशों में रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। मुलाकात के दौरान सांसद ने विदेश में रह रहे कई युवाओं से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने युवाओं से वहां के हालात की जानकारी ली और उन्हें संयम बनाए रखने तथा सुरक्षित रहने की सलाह दी। इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि विदेशों में रह रहे क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वे स्वयं केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। सांसद ने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और हर स्तर पर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की पुरकाजी विधानसभा के बागोवाली, बझेड़ी, रखेड़ी और सिसौना सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में युवा विदेशों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनज़र उनके परिवारों में चिंता का माहौल था। सांसद चंदन चौहान की इस पहल से परिजनों को काफी राहत और भरोसा मिला है। स्थानीय लोगों ने सांसद के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।1

- मुजफ्फरनगर मे खालापार में मीट की दुकान पर लाइन में लगने को लेकर कहासुनी, फिर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत! भीड़ ने 3 युवकों पर लाठियां-चाकू से जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल। पुलिस कार्रवाई1