Shuru
Apke Nagar Ki App…
Salmani s
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Salmani s1
- अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने अमेठी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया अधूरी होने के कारण निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है।2
- Post by Raju.u.p.441
- डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में नवनिर्मित शूटिंग रेंज में होगा ट्रायल अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए अमेठी के खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी स्थित नवनिर्मित शूटिंग रेंज में 10 अप्रैल 2026 को अपराह्न 2:30 बजे से होगा। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 अप्रैल 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, अयोध्या में आयोजित होगी, जिसमें एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाएं शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति में उपजिलाधिकारी नितेश राज (अध्यक्ष), उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रुचि सिंह तथा शूटिंग प्रशिक्षक शौएब खान को सदस्य नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 10, 11 और 12 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके उपरांत जनपद की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास की सुविधा अपने ही जिले में मिल रही है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे ट्रायल में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं और जनपद का नाम रोशन करें।3
- प्रयागराज के माघ मेला से वायरल हुई मोनालिसा पहले तो शादी रचा कर चर्चा में आई और अब उसने यह वीडियो पोस्ट किया है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है उसकी मदद की जाए। देखें पूरी वीडियो और कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं कि क्या आपको इस बारे में और कुछ पता है?1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन मौसम के अचानक बदले मिजाज ने इस कार्य को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में तैयार फसल भीग गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि तेज हवा के साथ आई बारिश से कई जगहों पर खड़ी गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी थी, उनकी मड़ाई भी रुक गई है। गीली फसल के कारण मशीनों से मड़ाई करना मुश्किल हो रहा है, जिससे कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय किसान सुरेश, कुलदीप, मोहित, कपिल, राकेश यादव और हरिनाथ यादव ने बताया कि अचानक आए इस मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया है। उनका कहना है कि फसल गिरने और भीगने से दाने की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने की उम्मीद कम हो गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके। मौसम की अनिश्चितता के चलते किसान अब आगे की फसल को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं।4
- पुरानी रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला घर में घुसकर की मारपीट कई सदस्य घायल, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत धनूपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ओम प्रकाश मिश्रा के अनुसार, बुधवार शाम लगभग 4 बजे गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए हमला किया। इस हमले में ओम प्रकाश मिश्रा, उनकी पत्नी सुमित्रा, पुत्री प्रिंसी और भाई महेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी घर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है, जिसमें अजीत मिश्रा, आलोक मिश्रा, कन्हैया, पूनम, सोनाली, जानकी, अर्जुन और तीन अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर घर में घुसकर हमला करने, धारदार हथियारों का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1