स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.548 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली बैग में छिपाकर कर रहा था तस्करी कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 548 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम तेवरी स्थित राज स्वीट कॉर्न कैफे के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक दो ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों ट्रॉली बैग से खाकी टेप में लिपटे 20 पैकेटों में कुल 20 किलो 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई।
स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.548 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली बैग में छिपाकर कर रहा था तस्करी कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 548 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम तेवरी स्थित राज स्वीट कॉर्न कैफे के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक दो ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों ट्रॉली बैग से खाकी टेप में लिपटे 20 पैकेटों में कुल 20 किलो 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई।
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *ऑन-ड्यूटी स्टंट से वर्दी की गरिमा तार-तार, यह विदाई सम्मान नहीं, 'जी-हुजुरी' और खाकी का अपमान है। रिटायर IG की विदाई पर पुलिस जवान ने खींची गाड़ी* ग्वालियर में आईजी अरविंद सक्सेना की विदाई पर पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ गईं। फूलों से सजी गाड़ी में रिटायर आईजी बैठे रहे और ऑन-ड्यूटी आरक्षक दांतों से गाड़ी खींचता रहा। अनुशासित विभाग में वर्दी पहनकर ऐसा हैरतअंगेज स्टंट करना पद, गरिमा और खाकी का सरासर अपमान है। आजाद भारत में पुलिसकर्मियों से इस तरह गाड़ी खिंचवाना 'सामंती सोच' और 'गुलामी की मानसिकता' को दर्शाता है।जनता का कहना है कि ऑन-ड्यूटी वर्दी पहनकर अपने ही सीनियर की गाड़ी खींचना केवल व्यक्तिगत चापलूसी (जी-हुजुरी) है, न कि कोई विभागीय सम्मान।जनता का मानना है कि वर्दी पहनकर इस तरह का ऑन-ड्यूटी स्टंट करना और वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उसे मूकसहमति देना भारतीय पुलिस सेवा की गरिमा और अनुशासन का सरासर अपमान है। पुलिस मुख्यालय के सामान्य दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कोई भी जवान ड्यूटी के दौरान या सरकारी वर्दी पहनकर अपनी व्यक्तिगत शारीरिक क्षमता का ऐसा हैरतअंगेज प्रदर्शन नहीं कर सकता जो पुलिस विभाग की आधिकारिक छवि का हिस्सा न हो।1
- कटनी नगर//- घंटाघर कटनी में समाजवादी पार्टी की विशाल आमसभा AIMA MEDIA 24×7 जन जन की आवाज़ कटनी में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे संजय सिंह और रघु ठाकुर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की जनसभा में किसानों, युवाओं, शिक्षा, महंगाई और कटनी मेडिकल कॉलेज का मुद्दा छाया कटनी, 2 अगस्त। शहर के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर विपक्षी नेताओं ने तीखे राजनीतिक हमले किए। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह और समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण तथा कटनी मेडिकल कॉलेज सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, युवाओं और आम जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को फसल का दोगुना मूल्य देने का वादा अधूरा है, गरीबों को पक्के मकान नहीं मिल पाए हैं और लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है और उसे जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि अनेक सरकारी स्कूलों में आज भी बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति से ऊपर रखते हुए इन क्षेत्रों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। साथ ही पेपर लीक की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की और आरोप लगाया कि आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई और रोजगार संकट से जूझ रही है। सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने कटनी मेडिकल कॉलेज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेज का वादा किया था, लेकिन अब उसे पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी संस्थानों का संचालन भी निजी भागीदारी से होगा तो आम जनता को अपेक्षित सुविधाएं कैसे मिलेंगी। उन्होंने सरकार से मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृत राशि और परियोजना की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। जनसभा के अंत में वक्ताओं ने किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम नागरिकों से लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की। राकेश निषाद AIMA MEDIA 24×7 जन जन की आवाज़2
- आज भी गुरुकुल में पढ़ाई जाती हैं सभी वर्ण के विद्यार्थी क्यों यह भ्रम फैलाया जाता है जिला मंडला के अंतर्गत बिलहरी घाट स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल में आज भी सभी वर्ग के होनहार छात्रों को दी जाती है वैदिक विद्या1
- कटनी नगर//- कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ विराजमान संकटमोचन बजरंगबली, माँ वैष्णो देवी और भगवान शिव के दर्शन भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं। काँच की आकर्षक सजावट मंदिर की भव्यता को और बढ़ाती है। यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। जय श्री राम! हर हर महादेव!🙏🌺💞⛈️🥰1
- विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की सोशल मीडिया पर नाम लेने पर भरत पटेल की बोले- जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाऊंगा अमर सेन पटेरा पटेरा । विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार उनका नाम लिया जा रहा है, जबकि उनका उनके परिवार के किसी भी घरेलू विवाद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में जनता ने साहिल को चुना था, जिसका सभी ने सम्मान किया। इसके बावजूद उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। वायरल वीडियो एडिट कर छवि खराब करने का आरोप, भरत पटेल ने जताई नाराजगी विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और जिला विद्युत अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों को भी समान बिजली आपूर्ति देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।1
- स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.548 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली बैग में छिपाकर कर रहा था तस्करी कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 548 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम तेवरी स्थित राज स्वीट कॉर्न कैफे के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक दो ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों ट्रॉली बैग से खाकी टेप में लिपटे 20 पैकेटों में कुल 20 किलो 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई।1