logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद इटावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लाइन पर कमेटी का हुआ विस्तार इटावा। इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की लाइन पार कमेटी का विस्तार लाइन पार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा ने प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उघोग मंच के अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता एवं लाइन पार के व्यापारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें बृजेश कुमार, आशुतोष कुमार, सुमित शाक्य, अमित कुमार,मोनू शर्मा को उपाध्यक्ष तथा नेत्रपाल सिंह और ओमप्रकाश को सचिव का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है। जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी, युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, कोषाध्यक्ष रोशनी वर्मा, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, सुमन यादव, खुशी सक्सेना, शहर उपाध्यक्ष रजत यादव उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
0c982c39-b32b-418e-b4c0-992927fca66d

जनपद इटावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लाइन पर कमेटी का हुआ विस्तार इटावा। इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की लाइन पार कमेटी का विस्तार लाइन पार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा ने प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उघोग मंच के अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता एवं लाइन पार के व्यापारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें बृजेश कुमार, आशुतोष कुमार, सुमित शाक्य, अमित कुमार,मोनू शर्मा को उपाध्यक्ष तथा नेत्रपाल सिंह और ओमप्रकाश को सचिव का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है। जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी, युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, कोषाध्यक्ष रोशनी वर्मा, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, सुमन यादव, खुशी सक्सेना, शहर उपाध्यक्ष रजत यादव उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    1
    लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार।
लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है।
ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा।
लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए। शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    1
    योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय
औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए।
शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।
द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत
    1
    क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत 
क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत
    user_Vishnu baghel
    Vishnu baghel
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।* *आपने अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी नेतृत्व से पुलिस विभाग तथा समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आपकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएँगी।* *सेवानिवृत्ति आपके जीवन की नई और सुखद शुरुआत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और परिवार के साथ आनंदमय जीवन प्रदान करें।* *आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।* *सादर प्रणाम।*भिण्ड से पत्रकार दिनेश सोनी*🙏🙏🙏🙏
    1
    *आदरणीय सर,*
*आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
*आदरणीय सर,*
*आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।*
*आपने अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी नेतृत्व से पुलिस विभाग तथा समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आपकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएँगी।*
*सेवानिवृत्ति आपके जीवन की नई और सुखद शुरुआत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और परिवार के साथ आनंदमय जीवन प्रदान करें।*
*आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।*
*सादर प्रणाम।*भिण्ड से पत्रकार दिनेश सोनी*🙏🙏🙏🙏
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है। फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।
    1
    कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू
कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है।
फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री का पुतला फूंका भिंड। महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गोहद चौराहा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह नें बताया कि जंतर मंतर में छात्र छात्राओं कों कीड़े शब्द बोलकर सम्बोधित किया।उन्होंने समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयानों की महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण का पालन करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
    1
    महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री का पुतला फूंका
भिंड। महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गोहद चौराहा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह नें बताया कि जंतर मंतर में छात्र छात्राओं कों कीड़े शब्द बोलकर सम्बोधित किया।उन्होंने समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयानों की महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण का पालन करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    1
    औरैया श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में  पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मृतक के परिजनों नें जम कर की नरेबाजी और किया कोतवाली का घेराव भिंड। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर में कुछ दिन पहले हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पहले सिटी कोतवाली में शव रखकर नारेबाजी करते हुए पुलिस का घेराव किया इसके बाद बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार भीमनगर निवासी 41 वर्षीय दीपक खत्री पर 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसके एक परिचित ने घर से बाहर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की और तलवार से उसके पेट पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे दीपक ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर शव रखकर नारेबाजी की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बाद में बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में पूर्व में दर्ज प्रकरण में अब युवक की मौत के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।कुछ आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और लोगों से पूछ ताछ की जा रही है।
    1
    मृतक के परिजनों नें जम कर की नरेबाजी और किया कोतवाली का घेराव 
भिंड। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर में कुछ दिन पहले हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पहले सिटी कोतवाली में शव रखकर नारेबाजी करते हुए पुलिस का घेराव किया इसके बाद बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार भीमनगर निवासी 41 वर्षीय दीपक खत्री पर 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसके एक परिचित ने घर से बाहर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की और तलवार से उसके पेट पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजन गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे दीपक ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर शव रखकर नारेबाजी की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बाद में बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में पूर्व में दर्ज प्रकरण में अब युवक की मौत के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।कुछ आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और लोगों से पूछ ताछ की जा रही है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.