Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदी के महानायक श्री मान अमिताभ बच्चन जी के विश्व प्रसिद्ध गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18का कल रात 9 बजे प्रसारण हुआ सदी के महानायक श्री मान अमिताभ बच्चन जी के विश्व प्रसिद्ध गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18का कल रात 9 बजे प्रसारण हुआ, बरखेड़ी निवासी श्री दिनेश चंद्र शर्मा अमिताभ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं इन्होंने अपने परिवार सहित KBC season 18 का स्वागत अलग अंदाज में किया टीवी को रंगीन गुब्बारों से सजाया और वेलकम केबीसी लिखा और ताली बजाकर स्वागत किया,पूरे परिवार के साथ पूरा शो देखा
User3132
सदी के महानायक श्री मान अमिताभ बच्चन जी के विश्व प्रसिद्ध गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18का कल रात 9 बजे प्रसारण हुआ सदी के महानायक श्री मान अमिताभ बच्चन जी के विश्व प्रसिद्ध गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18का कल रात 9 बजे प्रसारण हुआ, बरखेड़ी निवासी श्री दिनेश चंद्र शर्मा अमिताभ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं इन्होंने अपने परिवार सहित KBC season 18 का स्वागत अलग अंदाज में किया टीवी को रंगीन गुब्बारों से सजाया और वेलकम केबीसी लिखा और ताली बजाकर स्वागत किया,पूरे परिवार के साथ पूरा शो देखा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें.।l MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें। *देखिए जनसंसार न्यूज पर।*1
- माही बैकवाटर में गूंजा देशभक्ति का संदेश, नाव से निकाली तिरंगा यात्रा बांसवाड़ा। माही बैकवाटर क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अनोखा नजारा देखने को मिला। गेमन पुल से पाड़ला चौकी तक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर परिषद, खेल विभाग और पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा। बाइक रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं माही बैकवाटर में नाव के जरिए तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। नाव पर लहराता तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा और लोगों को राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दिया गया। जल क्षेत्र में तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने लोगों में उत्साह भर दिया। आयोजन का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।1
- डांगावास कांड के 11 साल बाद 40 आरोपी बरी! घटना हुई, मौतें हुईं… फिर दोषी कौन? | देखे मूकनायक विशेष मे संपादक रामलाल यादव राजस्थान के साथ । डांगावास कांड के करीब 11 साल बाद मेड़ता की एससी/एसटी विशेष अदालत ने 40 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने घटना और मौतों को माना, लेकिन अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ अपराध साबित नहीं कर सका। जांच में भी कई गंभीर कमियां सामने आईं। इस पूरे मामले में मूकनायक उठाता है गरीब और वंचित परिवारों के न्याय से जुड़े कुछ सीधे सवाल— क्या न्याय तक पहुंच गरीब और अमीर के लिए समान है? जांच में गंभीर कमियां कैसे रह गईं? गवाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? 11 साल के मुकदमे का आर्थिक और मानसिक दर्द कौन समझेगा? और सबसे बड़ा सवाल—आखिर उन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन था? मूकनायक किसी निर्दोष को दोषी ठहराने की बात नहीं करता। सवाल सिर्फ न्याय व्यवस्था की जवाबदेही और सच्चाई तक पहुंचने का है। मूकनायक — वंचितों की सशक्त आवाज। सबसे बड़ा सवाल क्या जाँच मे कमीया रखना दोषीयो को बचाने का शड्यंत्र तो नही था । क्या इन जिम्मदारो पर कोई कार्यवाही होगी या गरीब ही भूगतेगा । आगे और बताएगे ग्राउण्ड से रिपोर्ट । सच्ची खबरो हेतु संपर्क करे राजस्थान :8890304717 🔥 #डांगावास #Dangawas #डांगावासकांड #न्याय #न्यायव्यवस्था #गरीबकान्याय #दलितन्याय #सामाजिकन्याय #कानूनकासाशन #न्यायकीआवाज #मूकनायक #Mooknayak #वंचितोंकीआवाज #दलितअधिकार #SCST #SCSTAct #LegalJustice #JusticeForAll #HumanRights #JusticeSystem #RajasthanNews #NagaurNews #BreakingNews #GroundReport #MooknayakSpecial4
- ज्याजीगढ़ में महाकाल महाराज के भूमि से प्रकट होने की चर्चा, सावन में बच्ची के सपने में दिए दर्शन उज्जैन जिले की उन्हेल तहसील के ग्राम ज्याजीगढ़ में इन दिनों महाकाल महाराज को लेकर श्रद्धा और आस्था का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में एक छोटी बच्ची के सपने में महाकाल महाराज के दर्शन हुए। बताया जा रहा है कि सपने में महाकाल महाराज ने भूमि से विराजमान होने का संकेत दिया। इस घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों में उत्सुकता और धार्मिक आस्था देखने को मिली। लोग इसे महाकाल महाराज की विशेष कृपा और आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे हैं। सावन के महीने में हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरी श्रद्धा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- la pata Ayodhya se taja khabar1
- विश्वस आदिवासी दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया आज // गांव गणराज्य भोड़न का वेला में __1
- MP मन्दसौर सहित प्रदेश में सुबह से बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना. ll मन्दसौर । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। मन्दसौर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मन्दसौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से बारिश होने के चलते जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दे रही है। हालांकि लगातार बारिश की स्थिति में खेतों में जलभराव और फसलों पर असर की स्थिति भी बन सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मन्दसौर में आज बारिश की संभावना बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बारिश व गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल मन्दसौर सहित पूरे क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है और लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।1
- श्रावण के दूसरे सोमवार कुशलगढ़ में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, हजारों श्रद्धालुओं ने की महाआरती कुशलगढ़ में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भगवान शिव की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सोमनाथ मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु पालकी को कंधों पर लेकर नगर भ्रमण करते हुए नाचते-गाते और जयघोष लगाते नजर आए। शोभायात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर स्थित शिव मंदिर में भी विधिवत पूजा की गई। इसके बाद पालकी नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य महाआरती हुई। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर 125 किलो साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। नागनाथ महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष प्रबोध पांड्या ने कहा कि श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में संजय जोशी, सुनील जोशी, निर्मल पांड्या, आशीष जोशी, हर्षवर्धन पांड्या, भारत सिसोदिया, परेश बैरागी, हरेंद्र बारोदिया, हर्षवर्धन पांडया, मनदीप व्यास सहित समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान पूरा कुशलगढ़ शिवमय नजर आया।1
- नीमच मन्दसौर विकास के दावे की पोल बेलारा के शमशान में छत ना होने से बारिश में टेंट के सहारे अंतिम अंतिम संस्कार करने को मजबूर1