MP मन्दसौर सहित प्रदेश में सुबह से बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना. ll मन्दसौर । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। मन्दसौर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मन्दसौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से बारिश होने के चलते जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दे रही है। हालांकि लगातार बारिश की स्थिति में खेतों में जलभराव और फसलों पर असर की स्थिति भी बन सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मन्दसौर में आज बारिश की संभावना बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बारिश व गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल मन्दसौर सहित पूरे क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है और लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
MP मन्दसौर सहित प्रदेश में सुबह से बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना. ll मन्दसौर । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। मन्दसौर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मन्दसौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से बारिश होने के चलते जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दे रही है। हालांकि लगातार बारिश की स्थिति में खेतों में जलभराव और फसलों पर असर की स्थिति भी बन सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मन्दसौर में आज बारिश की संभावना बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बारिश व गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल मन्दसौर सहित पूरे क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है और लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
- MP मुर्दा भी शर्मा गया होगा मेरे घर की ये हालात मुझे यहां भी सुकून से नहीं जलने दिया अंतिम संस्कार के लिए चिता जल रही है ऊपर छत से पानी टपक रहा है लोग भीगते हुए खड़े हैं श्मशान की छत और व्यवस्थाएं जर्जर हालत में हैं बारिश में टेंट लगाकर किसी तरह अंतिम संस्कार करना पड़ा दाग देने वाले लोग भी परेशान सीतामऊ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलारा के ग्राम वर्दीचंद पाटीदार के निधन होने से अंतिम संस्कार में पड़े फोड़े श्मशान की बदहाली हर किसी से छुपी नहीं बारिश में टेंट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार पंचायत के श्मशान की हालत इतनी खराब है कि बारिश के कारण परिजनों को टेंट लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा ऊपर से पानी टपकता रहा और लोग भीगते हुए दाग देने को मजबूर हुए ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान में न तो पक्की छत है न ही बैठने की व्यवस्था शायद *मुर्दा भी शर्मा गया होगा कि मेरे घर की ये हालत है ये दर्द हर किसी की जुबान पर है* ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कर के शेड बैठने की व्यवस्था और पानी की निकासी की जाए ताकि किसी और को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.! ये है बेलारा पंचायत के श्मशान की हकीकत बारिश में टेंट लगाकर अंतिम संस्कार। ऊपर से टपकता पानी क्या यही है हमारी व्यवस्था? जिम्मेदारों से निवेदन है जल्द ध्यान दें अंतिम विदाई भी सम्मान से नहीं -बेलारा श्मशान में मूलभूत सुविधाएं तक नही दागी हुए लोग परेशान। कृपया संज्ञान लें श्मशान भी रो रहा है बेलारा में श्मशान की हालत देखकर हर कोई शर्मसार प्रशासन से मांग तुरंत मरम्मत हो4
- चंदवासा में निकाली गई भोले बाबा कीशोभायात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागतधूमधाम के साथ निकलीशोभा यात्रा चंदवासा मे सावन के दुसरे सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा मे काफी सख्या मे श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई धूमधाम के साथनगर में निकाली शोभा यात्रा1
- साप्ताहिक समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर (रिपोर्टर अनिल जटिया) *अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* प्रतापगढ़, 10 अगस्त। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों, बजट घोषणाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने वर्तमान में संचालित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवादी की समस्या का संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का विहित समयावधि में निस्तारण करने तथा परिवादी को वास्तविक राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभिन्न विभागीय पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं एवं डाटा समय पर अपलोड करने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि अभियान में आमजन की व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसे सफल बनाएं। उन्होंने अभियान के उद्देश्य एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त टीएडी नीता वसीटा, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- सदी के महानायक श्री मान अमिताभ बच्चन जी के विश्व प्रसिद्ध गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18का कल रात 9 बजे प्रसारण हुआ सदी के महानायक श्री मान अमिताभ बच्चन जी के विश्व प्रसिद्ध गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18का कल रात 9 बजे प्रसारण हुआ, बरखेड़ी निवासी श्री दिनेश चंद्र शर्मा अमिताभ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं इन्होंने अपने परिवार सहित KBC season 18 का स्वागत अलग अंदाज में किया टीवी को रंगीन गुब्बारों से सजाया और वेलकम केबीसी लिखा और ताली बजाकर स्वागत किया,पूरे परिवार के साथ पूरा शो देखा1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नीमच में होंगे व्यापक आयोजन नीमच। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। तिरंगा यात्रा, रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी और देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा होगी। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।1
- भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी जय जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर मनासा। समीप गांव भाटखेड़ी में सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच बाबा महाकाल की ऐसी भव्य शाही सवारी निकली, जिसे देख हर कोई शिवभक्ति के रंग में रंग गया। डीजे और ढोल की धुन पर झूमते इन श्रद्धालुओं का उत्साह आसमान छू रहा है!सावन के पावन सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी के प्रसिद्ध श्री शेषावतार मंदिर से इस भव्य शाही सवारी का आगाज हुआ। जैसे ही बाबा की पालकी नगर भ्रमण पर निकली, पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारों से गूंज उठा। आसमान से बरसती रिमझिम फुहारें भी शिवभक्तों के इस सैलाब को रोक नहीं पाईं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं... हर कोई भजनों की धुन पर थिरकता नजर आया। गांव की गलियों में जगह-जगह बाबा का स्वागत किया गया।पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद यह शाही सवारी वापस शेषावतार मंदिर पहुंची, जहाँ शंखध्वनि के साथ बाबा की अलौकिक महाआरती की गई और भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।1
- MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें.।l MP मन्दसौर सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ धाम में आस्था का सैलाब,सुबह 4 बजे से लगी कतारें। *देखिए जनसंसार न्यूज पर।*1
- नीमच मन्दसौर विकास के दावे की पोल बेलारा के शमशान में छत ना होने से बारिश में टेंट के सहारे अंतिम अंतिम संस्कार करने को मजबूर1