Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी जाति वर्ग के लोग मंदिर बनवाओ पैसा चढ़ाओ पर मलाई एक ही जाति के लोग पूजा करें चोरी भगवान के नाम पर चढ़ाया हुआ सोना चांदी पंडित पुजारी चोरी करके ले जाए अपने घर
मानवाधिकार भारतीय
सभी जाति वर्ग के लोग मंदिर बनवाओ पैसा चढ़ाओ पर मलाई एक ही जाति के लोग पूजा करें चोरी भगवान के नाम पर चढ़ाया हुआ सोना चांदी पंडित पुजारी चोरी करके ले जाए अपने घर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कलेक्ट्रेट गेट के सामने युवती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी पुलिस के शिकंजे मे *कलेक्ट्रेट गेट के सामने युवती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी की पुलिस ने निकाली हेकड़ी* सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गेट के सामने सरेआम दिनदहाड़े युवती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी की पुलिस ने मौके पर ही निकाली हेकड़ी। पुलिस ने मामले पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर भेजा न्यायालय। जहां से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा।1
- महापौर के कार्यकाल में फुटकर सब्जी विक्रेता महिला से कथित दुर्व्यवहार, अतिक्रमण टीम की कार्रवाई पर उठे सवाल1
- महाआरती के बाद मातम! गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया 16 साल का शौर्य, मौत से मचा हड़कंप गणेश जी की आरती में शामिल होने पहुंचा था शौर्य, कुछ ही देर बाद अस्पताल में थम गई सांसें जबलपुर। धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत जासूजा सिटी फेस-3 स्थित जासूजा टावर के पास बुधवार रात गणेश पंडाल में उस वक्त मातम पसर गया, जब 16 वर्षीय शौर्य चानपुरिया करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पंडाल में कुछ देर पहले तक गणेश जी की महाआरती और उत्सव का माहौल था, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई। महाआरती के बीच करंट का झटका, जमीन पर पड़ा मिला शौर्य, जानकारी के मुताबिक बुधवार रात गणेश पंडाल में महाआरती का आयोजन था। रात करीब सवा 9 बजे शौर्य अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, टेबल उठाते समय शौर्य को करंट महसूस हुआ और उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त को देने की कोशिश की। इसी दौरान वह पंडाल के पास जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। करंट लगने की आशंका के चलते दोस्तों और मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दोस्त की आंखों के सामने जिंदगी की जंग हार गया शौर्य, शौर्य के दोस्त और चश्मदीद अज्जू अहिरवार के लिए यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। कुछ पल पहले तक साथ मौजूद दोस्त अचानक जमीन पर पड़ा था और देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया। 16 साल के शौर्य की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। खुले स्थान पर करंट ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि गणेश पंडाल सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया था, जहां बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और आम लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर बिजली की व्यवस्था में जरा सी चूक भी जानलेवा हो सकती है। परिजनों ने मांग की है कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। खंभे में पहले से करंट की जानकारी थी? जांच का सबसे बड़ा सवाल, प्रारंभिक जानकारी में एक खंभे में करंट आने की बात सामने आई है। चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी के अनुसार समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि खंभे में पहले से करंट आ रहा था और टेंट संचालक को इसकी जानकारी दी गई थी। अब पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि करंट की जानकारी किसे थी, कब दी गई और उसके बाद सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शुरू की जांच, घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शव को मर्चुरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बिजली व्यवस्था और घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है। अज्जू अहिरवार, चश्मदीद और मृतक का दोस्त, चश्मदीद अज्जू अहिरवार घटना के दौरान की परिस्थितियों और शौर्य के साथ मौजूद होने की जानकारी देंगे। उनका बयान इस बात को समझने में अहम होगा कि हादसे से ठीक पहले पंडाल में क्या स्थिति थी और शौर्य को करंट लगने की घटना कैसे हुई। डॉ. शिशिर चानपुरिया, मृतक के बड़े पिता, शौर्य के बड़े पिता डॉ. शिशिर चानपुरिया परिवार की पीड़ा और घटना के बाद उठ रहे सवालों को सामने रखेंगे। परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी बोले—लापरवाही मिली तो होगी कार्यवाही, चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी देख रही है कि पंडाल में बिजली व्यवस्था किसने की थी और हादसे के समय सुरक्षा के क्या इंतजाम मौजूद थे। जिस पंडाल में गूंज रही थी आरती, वहीं छा गया मातम, गणेश उत्सव की उस रात शौर्य अपने दोस्तों के साथ खुशियों में शामिल होने पहुंचा था। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर बाद वही जगह एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी। 16 साल का शौर्य अब लौटकर घर नहीं आएगा। पीछे रह गईं उसकी यादें, परिवार की आंखों के आंसू और एक बड़ा सवाल—अगर करंट की जानकारी पहले से थी, तो समय रहते सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए? इस सवाल का जवाब अब पुलिस जांच से सामने आएगा।2
- 7 दिवसीय रामधुन कार्यक्रम का हर्ष उल्लाह आनंद उत्साह उमंग के साथ जलविहार कार्यक्रम संपन्न1
- आज गणेश चतुर्थी के बाद आठवें दिन भंडारा और हवन किया गया1
- 🔴 जबलपुर में गणेश पंडाल के वीडियो पर विवाद, हिंदू धर्म सेना ने ASP कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग जबलपुर। गौर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा के सामने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो को लेकर हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए गौर चौकी प्रभारी को भेजा है। 📹 वीडियो को लेकर संगठन ने जताई आपत्ति हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि वायरल वीडियो में गणेश प्रतिमा के सामने कुछ युवक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। संगठन का दावा है कि इस दौरान आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे और एक युवक द्वारा आपत्तिजनक हरकतें की गईं। संगठन ने इसे धार्मिक आयोजन से जुड़ा मामला बताते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवकों और संबंधित गणेश समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 📝 ASP कार्यालय में सौंपा शिकायती पत्र कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को वीडियो और शिकायती पत्र सौंपा। संगठन की ओर से कहा गया कि गणेश पंडालों में होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखी जा रही है और कुछ अन्य पंडालों को लेकर भी शिकायतें सामने आने का दावा किया गया है। 👮♂️ गौर चौकी प्रभारी को जांच के निर्देश एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, शिकायत के साथ मिला वीडियो गौर चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ संगठन ने दी प्रदर्शन की चेतावनी हिंदू धर्म सेना ने संबंधित युवकों के साथ गणेश समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो आगे प्रदर्शन किया जाएगा। नोट: वायरल वीडियो में दिख रहे कृत्य और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच अभी जारी है। इसलिए आरोपों को फिलहाल आरोप के रूप में ही रिपोर्ट किया जाना उचित है। 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ | जबलपुर 🎤 दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट1
- सभी जाति वर्ग के लोग मंदिर बनवाओ पैसा चढ़ाओ पर मलाई एक ही जाति के लोग पूजा करें चोरी भगवान के नाम पर चढ़ाया हुआ सोना चांदी पंडित पुजारी चोरी करके ले जाए अपने घर1
- कटनी वेयरहाउस मालिकों का कलेक्टर को शिकायती पत्र आखिर क्यो कटनी के बेयर हाऊस मालिको ने कटनी कलेक्टर के नाम सौपा शिकायती पत्र आखिर कौन कर रहा है उन्हे प्रताड़ित और उन्होने किसकी शिकायत की1
- रद्दी चौकी में दिनदहाड़े महिला से लूट! पुराने लेनदेन का हवाला देकर युवकों ने छीने सोने के जेवर और 70 हजार कैश जबलपुर के रद्दी चौकी इलाके में दिनदहाड़े महिला से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दीक्षितपुरा निवासी सपना शुक्ला छोटे-मोटे लोन का काम करती हैं और अपने क्लाइंट के सोने के जेवरों का वैल्यूएशन कराने आईआईएफएफ फाइनेंस शाखा के पास पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि कार्यालय में काम नहीं होने के बाद जैसे ही सपना बाहर निकलीं, वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और अपने अन्य साथियों को बुलाकर उन्हें जबरन सिंधी कॉलोनी की ओर ले गए। महिला के मुताबिक आरोपियों ने पुराने लेनदेन का हवाला देते हुए उनके पहने हुए सोने के जेवर उतरवा लिए। इनमें कान के टॉप्स और करीब 50 से 60 ग्राम वजनी मंगलसूत्र शामिल है। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के पास रखे करीब 70 हजार रुपये कैश भी लूट लिए। सपना ने बताया कि वारदात में करीब 4 से 5 युवक शामिल थे और सभी के चेहरे खुले हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।4