Shuru
Apke Nagar Ki App…
जो भी युवा शक्ति कोई भी चुनाव लडना चाहते हैं तो आप एक बार हम से मार्गदर्शन प्राप्त करके देखें उसके बाद आपको चमत्कारी परिणाम प्राप्त होंगे।
Yogendra Kumar
जो भी युवा शक्ति कोई भी चुनाव लडना चाहते हैं तो आप एक बार हम से मार्गदर्शन प्राप्त करके देखें उसके बाद आपको चमत्कारी परिणाम प्राप्त होंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जो भी युवा शक्ति कोई भी चुनाव लडना चाहते हैं तो आप एक बार हम से मार्गदर्शन प्राप्त करके देखें उसके बाद आपको चमत्कारी परिणाम प्राप्त होंगे।1
- डीजे की धुन पर नाचते गाते निकली कावड़ यात्रा. पुष्प वर्षा से किया स्वागत जयकारो से किया भोलेनाथ का जलाभिषेक मुण्डावर उपखण्ड के सोड़ावास में सावन माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगातार आगमन हो रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।विदित रहे आज भी हरिद्वार से कावड़ यात्रा सोडावास कस्बे में पहुंची है। कस्बे में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। कावड़ियों ने डीजे की धुन और बोल बम के जयकारों के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कावड़ यात्रा में नन्हे बाल कावड़ियों ने भी हिस्सा लिया। बच्चों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्रामीण और शिव भक्तों ने कावड़ यात्रियों के साथ पूजा में भाग लिया।1
- खैरथल में निकाय चुनाव की लॉटरी के बाद बढ़ा सियासी उत्साह, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी खैरथल में निकाय चुनाव की लॉटरी के बाद बढ़ा सियासी उत्साह, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी राजनीतिक सरगर्मियां तेज, अब निगाहें वार्डों की आरक्षण लॉटरी पर खैरथल। राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के बीच खैरथल में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निकाय प्रमुख के पद के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद क्षेत्र के युवाओं और संभावित दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। उत्साहित युवाओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ ही खैरथल में अब संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और स्थानीय दावेदार अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। राज्य में 13 अगस्त को नगरीय निकायों के प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई है। इसके बाद अब सबसे ज्यादा नजरें वार्डवार आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हैं। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट होने की संभावना है। वार्डों की लॉटरी सामने आते ही खैरथल की स्थानीय राजनीति में तस्वीर और स्पष्ट होगी। किस वार्ड से कौन दावेदार मैदान में उतरेगा, किसे पार्टी का समर्थन मिलेगा और कौन निर्दलीय ताल ठोकेगा—इन सवालों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल खैरथल की सियासत में एक ही चर्चा है—वार्डों की लॉटरी किसके लिए खोलेगी चुनावी दरवाजे और किसकी उम्मीदों पर लगेगा ब्रेक?1
- महिला बोली टपूकड़ा में किराए के मकान में छोड़कर भागा युवक, 15 दिन से दर दर की ठोकरें खा रही, युवक पर लगाए शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप...1
- कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने 8 मामलों का जब्तशुदा मादक पदार्थ अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाकर किया नष्ट कोटपूतली-बहरोड़। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया। जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मोहनपुरा-जोधपुरा के किलन में इन पदार्थों को विधिक प्रक्रिया के अनुसार जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार कुल 10 किलो 809 ग्राम डोडा पोस्ट, गांजा, 48648 कैप्सूल और 10 शीशे अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान, अपराध सहायक यशपाल सिंह पुनी, थानाधिकारी बहरोड़ यशपाल सिंह, थानाधिकारी सरूण्ड देशराज यादव, थानाधिकारी कोटपूतली राजेन्द्र सिंह, थानाधिकारी नीमराना कविता और संबंधित थानों के मालखाना इंचार्ज तथा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में यह निस्तारण किया गया। पुलिस ने बताया कि सरूण्ड, बहरोड़, नीमराना और कोटपूतली थानों के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों से जुड़ा यह माल था। नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान फैक्ट्री के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।1
- Rewari NH 48 Tight Traffic Situation | Rewari Breaking News Live रेवाड़ी से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री इतने परेशान हो गए हैं की नौकरी पर जाने के लिए निकलते हैं तो दोपहर हो जाती है और घर लौटेंते है तो रात हो जाती है, इसका बड़ा कारण है रास्ते के अंदर कई फ्लाईओवर का काम चल रहा हैं जिससे कि सालों से कछुआ चाल से चल रहे काम ने लोगों की जान में संकट खड़ा कर दिया हैं |1
- गांधी ग्राम घासेड़ा में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, 10–15 दिनों से सड़कों पर भरा पानी नूंह जिले के गांधी ग्राम घासेड़ा में पिछले 10 से 15 दिनों से सड़कों और रास्तों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारों ओर पानी जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की निकासी कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।1
- नूंह जिला में अत्यधिक बारिश के बीच नूंह विधायक आफताब अहमद ने की समीक्षा बैठक, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण कई जगह बिज़ली बाधित होने की शिकायत मिली जिसका संज्ञान लेकर बिजली अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिया कि आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा अन्य लंबित कार्यों के लिए विभिन्न विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।1