Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर-घर कचरा उठाने पर अब लगेगा शुल्क, नागरिकों पर बढ़ेगा आर्थिक भार। नगरपालिका की तैयारी—घरों से ₹50 और प्रतिष्ठानों से ₹100 प्रतिमाह होगी वसूली, 2021 के नियम का दिया हवाला
Samarpit sahu
घर-घर कचरा उठाने पर अब लगेगा शुल्क, नागरिकों पर बढ़ेगा आर्थिक भार। नगरपालिका की तैयारी—घरों से ₹50 और प्रतिष्ठानों से ₹100 प्रतिमाह होगी वसूली, 2021 के नियम का दिया हवाला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शासकीय सांदीपनि विद्यालय कटंगी में प्राइवेट स्कूल से आने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश नहीं दिए जाने के बीच अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जिन विद्यार्थियों को पहले कक्षाओं में प्रवेश दिया जा चुका था और वह नियमित तौर पर कक्षाओं में बैठकर शिक्षा अर्जित कर रहे थे। अब प्राइवेट स्कूल से आने वाले ऐसे विद्यार्थियों को भी टीसी लेकर जाने की बात कहीं जा रही है यानी उन्हें स्कूल से बेदखल किया जा रहा है। बुधवार को सांदीपनि स्कूल के शिक्षकों ने प्राइवेट स्कूल से आने वाले विद्यार्थियों को गुरुवार से स्कूल न आने के लिए कहा है।1
- #बाल_विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता वाहन रवाना #सिवनी/ प्रशासक वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में बाल विवाह की घटनाओं को शून्य करने एवं किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष विशेष तिथियों पर बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह आयोजित होते हैं। इन्हीं तिथियों में अक्षय तृतीया (आखातीज) का विशेष महत्व है, जो इस वर्ष 20 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इस अवसर पर अधिक संख्या में सामूहिक विवाह होने के कारण बाल विवाह की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में बुधवार 08 अप्रैल 2026 को विधायक श्री दिनेश राय द्वारा लैंगिक समानता एवं बाल विवाह रोकथाम विषय पर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधायक श्री राय ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार विवाह के समय पुरुष की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। नाबालिग अवस्था में विवाह होने से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक विकास पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने पर दो वर्ष तक का कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, सिवनी की प्रशासक सुश्री ईशा बाल्मिक सहित सेंटर का समस्त स्टाफ, शहरी परियोजना की कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- Post by बिहारीलाल सोनी1
- तेज रफ्तार कंटेनर पलटा, बड़ा हादसा टला,चालक-परिचालक सुरक्षित1
- एंकर- जिला मुख्यालय में अंबेडकर चौक पर जिले के तमाम शिक्षक टीईटी के विरोध मे शिक्षक अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले एकजुट हुए, देखते ही देखते हजारों की संख्या में शिक्षक नगर में पहुंचे जहां पर सरकार की नीति और परीक्षा को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया गया शिक्षकों और संगठन प्रभावियों ने कहा कि माननीय न्यायालय का सम्मान करते हैं पर जिस तरह से शिक्षकों पर परीक्षा देना अनिवार्य किया गया है उसका हम विरोध करते है1
- Post by प्रशांत पटैल1
- नगरपालिका की तैयारी—घरों से ₹50 और प्रतिष्ठानों से ₹100 प्रतिमाह होगी वसूली, 2021 के नियम का दिया हवाला1
- शहर से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की महिलाओं ने बुधवार की दोपहर 02 बजे थाना पहुंचकर एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने गांव में जगह-जगह बिकने वाली अवैध शराब ब्रिकी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दरअसल, मंगलवार को ही सेलवा गांव की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर गांव के भीतर डोंगरू टोला में बसाहट के बीच में संचालित होने वाली शराब दुकान को गांव से बाहर विस्थापन की मांग रखी।1
- जिला जेल में ‘‘100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान’’ अंतर्गत निक्षय शिविर संपन्न #सिवनी / शासन के निर्देशानुसार ‘‘100 दिवसीय #टीबी_मुक्त_भारत_अभियान के अंतर्गत 06 अप्रैल को जिला जेल सिवनी में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. जयज काकोडिया के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। शिविर के दौरान पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से 119 कैदियों की चेस्ट एक्स-रे जांच की गई। इसके साथ ही सभी कैदियों की खंखार (स्पुटम) जांच एवं सी.वाई. टीबी जांच भी की गई1