Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेपर लीक का घोटाला करके,22 बच्चों की आत्महत्या के बाद 40 दिन के आंदोलन के दबाव में इस्तीफा देखर धर्मेंद्र प्रधान जब संसद पहुंचे तो उनका स्वागत हो रहा है BJP की बेशर्मी देखिए, बैक टू बैक पेपर लीक का घोटाला करके,22 बच्चों की आत्महत्या के बाद 40 दिन के आंदोलन के दबाव में इस्तीफा देखर धर्मेंद्र प्रधान जब संसद पहुंचे तो उनका स्वागत हो रहा है, बस हेलीकॉप्ट से पुष्पवर्षा की कमी रह गई।
भरत सिंह मीणा सरमथुरा
पेपर लीक का घोटाला करके,22 बच्चों की आत्महत्या के बाद 40 दिन के आंदोलन के दबाव में इस्तीफा देखर धर्मेंद्र प्रधान जब संसद पहुंचे तो उनका स्वागत हो रहा है BJP की बेशर्मी देखिए, बैक टू बैक पेपर लीक का घोटाला करके,22 बच्चों की आत्महत्या के बाद 40 दिन के आंदोलन के दबाव में इस्तीफा देखर धर्मेंद्र प्रधान जब संसद पहुंचे तो उनका स्वागत हो रहा है, बस हेलीकॉप्ट से पुष्पवर्षा की कमी रह गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल। बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।1
- तीन माह से राशन से वंचित गरीब परिवार, उचित मूल्य की दुकान संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप* लोकेशन- सबलगढ़ *तीन माह से राशन से वंचित गरीब परिवार, उचित मूल्य की दुकान संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप* सबलगढ़। तहसील सबलगढ़ के ग्राम बटेश्वरा, चोखपुरा, बुद्धापुरा, सीतापुरा, नरेकापुरा, टोटपुर, धनुआपुरा, रतियापुरा एवं भ्याना पंचायत के बीपीएल राशन कार्डधारी परिवारों ने तीन माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें चोखपुरा स्थित उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलता था, लेकिन पिछले तीन माह से निर्धारित खाद्यान्न का वितरण बंद कर दिया गया है। जब हितग्राहियों ने दुकान संचालक मुरारीलाल पुत्र देवीलाल केवट एवं रोशन पुत्र करन कुशवाह, निवासी खोह से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम का राशन बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन नहीं मिलने से गरीब परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके हिस्से का खाद्यान्न अनियमित तरीके से अन्य लोगों को वितरित किया जा रहा है या फिर खुले बाजार में बेचा जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने तथा तीन माह से लंबित राशन का शीघ्र वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन गरीब परिवारों की इस गंभीर शिकायत पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है और पात्र हितग्राहियों को उनका हक कब तक दिला पाता है।4
- प्रजापति छात्रावास में महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का किया आयोजन करौली महाराजा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली द्वारा रणगमा ताल स्थित प्रजापति छात्रावास में संस्थान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सचिव गंगाराम प्रजापत ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि आराध्यदेव महाराज दक्ष प्रजापति के जयंति पर हर वर्ष की भांति दक्ष जयंती मनाई गई।रामेश्वर ठेकेदार एवं भरोसी प्रजापत ने सर्व प्रथम महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पटल के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली ने कहा कि राजा दक्ष आराध्यदेव और गुरुदेव है,सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सती पार्वती के पिता हैं हमें बच्चो को शिक्षा और संस्कार के साथ स्वावलंबी बनाना चाहिए ,उन्होंने छात्रावास विकास एवं संगठन मजबूती पर विचार रखे,छात्रावास परिसर में 11 पौधे लगाए।इस मौके पर रामेश्वर प्रजापत, रिंकू प्रजापत, भरोसी प्रजापत,गंगाराम प्रजापत सचिव,मुनेश, राजू प्रजापत,माधौलाल प्रजापति छात्रवास अध्यक्ष ,रमेश महू, ललित प्रजापत,श्रीलाल, रामवीर,हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर सतरामिल(राजस्थान) से आए बड़े ब्लॉगर और बड़े चैनल के तीनों भाइयों से मिलकर बेहद खुशी हुई। आप सभी का बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर हार्दिक स्वागत है। ❤️☕ आपका स्नेह और प्यार हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी अपने जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएँ और आपका हर सफर खुशियों से भरा रहे। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से आप सभी भाइयों को ढेर सारी शुभकामनाएँ एवं हार्दिक धन्यवाद। 🙏❤️ #श्योपुर #बल्लूटीस्टॉल #SawaiMadhopur #Rajasthan #TeaLovers #Blogger #Sheopur #MadhyaPradesh #Viral #Trending1
- दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।1
- जाट की सराय स्थित कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव.... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का भव्य चरण पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर श्री कल्याण रायजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव शिवकुमार सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा। सर्वप्रथम भगवान कल्याण रायजी का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात पंडित गणेश दत्त शास्त्री के चरण पूजन और गुरु वंदना का कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। इसी प्रकार मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। धूनी के भक्त केदार लाल जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम ब्रह्मलीन संत नंगेश्वर बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके बाद मंदिर के मंहत संत त्रिवेणी दास महाराज के चरण पूजन और गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर आश्रम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।1
- श्योपुर को नशामुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है नशा युवाओं के भविष्य, परिवार की खुशियों और समाज की शांति को बर्बाद करता है। आइए संकल्प लें—नशे से दूरी बनाएँ और स्वस्थ जीवन अपनाएँ।अपने बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।"नशे से दूरी है ज़रूरी, तभी बनेगा श्योपुर सुरक्षित और समृद्ध।"3
- बाड़ी, धौलपुर। नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। *स्वच्छ बाड़ी अभियान के तहत प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य – अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल* बाड़ी, धौलपुर। नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी शहरवासियों, दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-ढकेल संचालकों से अपील की जाती है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर अनिवार्य रूप से कचरा पात्र (डस्टबिन) रखें तथा अपने आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखें। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि सड़क, नालियों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। अधिशाषी अधिकारी श्री दीपक गोयल ने बताया कि यदि किसी दुकान, प्रतिष्ठान अथवा ठेला-ढकेल के बाहर गंदगी पाई जाती है या कचरा पात्र नहीं रखा जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नगर पालिका का सहयोग करें, ताकि बाड़ी को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाया जा सके।1