Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश सिवनी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम सिवनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Devendra thakur
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश सिवनी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम सिवनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वन विकास निगम कार्यालय में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम आयोजित सिवनी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा 27 अक्टूबर को वन विकास निगम, बरघाट परियोजना मंडल कार्यालय, ज्यारथ नाका सिवनी में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएफओ रामकिशन सोलंकी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 35 से 40 कर्मचारी, पेंशनधारक एवं नियोक्ता शामिल हुए। इस दौरान पीएफ और पेंशन संबंधी जानकारी देने के साथ नाम, पिता के नाम एवं जन्मतिथि में संशोधन जैसी समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ पेंशनधारकों के फॉर्म-10डी भी ऑनलाइन जमा किए गए। आगामी कार्यक्रम 27 नवंबर 2026 को आयोजित होगा।1
- Seoni News: कलेक्टर Neha Meena का देवास तबादला, Anju Arun Kumar बनीं सिवनी की नई कलेक्टर1
- सिवनी की जनता पूछ रही है… क्या ऐसे कलेक्टर का तबादला दुर्भाग्य की बात है?1
- बड़ी प्रशासनिक खबर: सिवनी को मिली नई कलेक्टर, नेहा मीना का देवास तबादला बड़ी प्रशासनिक खबर: सिवनी को मिली नई कलेक्टर, नेहा मीना का देवास तबादला श्रीमती अंजू अरुण कुमार संभालेंगी सिवनी कलेक्टर की जिम्मेदारी, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया आदेश #Seoni #BreakingNews1
- कटंगी-तिरोड़ी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता मंगलवार 27 अक्टूबर को कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शाम करीब 7 बजे क्षेत्र के कई गांवों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, इन दिनों क्षेत्र में धान की फसल कटाई का काम जोरों पर है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है और कई किसान फसल काटकर खेतों में ही सुखाने के लिए रखे हुए हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल भीगने और खेतों में जलभराव का खतरा बन गया है।1
- *चांदामेटा दशहरा उत्सव विवाद: परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने कांग्रेस विधायकों के साथ कलेक्टर से की मुलाकात, बोले - मैं खुद आयोजक हूं, अपना ही कार्यक्रम क्यों खराब करूंगा* *छिंदवाड़ा -* चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान हुए विवाद को लेकर परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने आज कांग्रेस विधायकों के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। मीडिया से चर्चा में विधायक सोहन वाल्मीकि ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा - _"भाजपा नेताओं ने परासिया SDM के साथ मिलकर कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया, लेकिन पुलिस ने प्रकरण मुझ पर ही बना दिया। मैं तो खुद आयोजक हूँ और अपने ही कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न कर मैं कार्यक्रम क्यों खराब करूंगा।"_ विधायक ने कहा कि दशहरा उत्सव चांदामेटा का पारंपरिक और बड़ा आयोजन है, जिसमें वे खुद मुख्य आयोजक की भूमिका में थे। ऐसे में व्यवधान पैदा करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस *28 अक्टूबर को चांदामेटा से परासिया तक रैली निकालकर DSP कार्यालय का घेराव* करेगी। *चांदामेटा दशहरा उत्सव विवाद: परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने कांग्रेस विधायकों के साथ कलेक्टर से की मुलाकात, बोले - मैं खुद आयोजक हूं, अपना ही कार्यक्रम क्यों खराब करूंगा* *छिंदवाड़ा -* चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान हुए विवाद को लेकर परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने आज कांग्रेस विधायकों के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। मीडिया से चर्चा में विधायक सोहन वाल्मीकि ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा - _"भाजपा नेताओं ने परासिया SDM के साथ मिलकर कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया, लेकिन पुलिस ने प्रकरण मुझ पर ही बना दिया। मैं तो खुद आयोजक हूँ और अपने ही कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न कर मैं कार्यक्रम क्यों खराब करूंगा।"_ विधायक ने कहा कि दशहरा उत्सव चांदामेटा का पारंपरिक और बड़ा आयोजन है, जिसमें वे खुद मुख्य आयोजक की भूमिका में थे। ऐसे में व्यवधान पैदा करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस *28 अक्टूबर को चांदामेटा से परासिया तक रैली निकालकर DSP कार्यालय का घेराव* करेगी।1
- सरंडी में भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में भय की लहर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी खोजने का कर रहे प्रयास वारासिवनी। वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरंडी में मंगलवार की सुबह वन्य प्राणी भालू के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से ग्राम सावंगी व सरंडी में भालू के विचरण से इन क्षेत्रों के ग्रामीण परेशान व भयभीत है। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे ग्राम सरंडी के ग्रामीण पूरन लाल खोब्रागड़े ने अपने मकान के सामने से भालू को जाते हुए देखा, तो उसने अपने पड़ोसी ग्रामीणों व कोटवार को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कोटवार ने वन विभाग को लगभग 8 बजे सूचना दी। कोटवार की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी ग्राम सरंडी पहुॅचे। जहॉ पहुॅच कर उन्होंने भालू की तलाश प्रारंभ की, लेकिन शाम तक उनको भालू नहीं मिला है और उसकी तलाश जारी है। ग्राम सरंडी में भालू के दिखाई देने की खबर मिलने के बाद वारासिवनी वन परिक्षेत्र के रेंजर छत्रपाल सिंह जादौन भी स्थल पर पहुॅचे और फिर सीसीएफ गौरव चौधरी भी ग्राम सरंडी पहुॅचे। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण भालू को लगातार खोजने का प्रयास कर रहे है, लेकिन उसकी स्थिति का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ लोगों का कहना है कि वह पूरनलाल खोब्रागड़े के घर के पीछे की झाडिय़ों में छुपा हुआ है, लेकिन वह किसी को भी दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीण पूरनलाल खोब्रागडे ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे वह पेशाब जाने के लिए उठे, तो भालू उनके सामने की ओर से सडक़ को क्रास कर पीछे बाथरुम की ओर चला गया और फिर वहॉ से झाडिय़ों की ओर चला गया। उसे बहुत सारे ग्रामीणों ने देखा और भगाने का प्रयास किया गया। भालू के दिखने की जानकारी उन्होंने अपने कोटवार बड़े भाई को दी। जिन्होंने लगभग 8 बजे वन विभाग को इसकी खबर दी थी। ग्रामीण श्यामराव शेंडे ने बताया कि सुबह भालू दिखाई दिया था और वह झाडिय़ों में विचरण करते हुए मकान के पीछे के हिस्से में चला गया था, लेकिन अब वह दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल तो वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शाम तक सरंडी में भालू को ढूॅढने का प्रयास कर रहे है। लेकिन भालू किसी को भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। इनका कहना है:- रात्रि के समय भी वनकर्मी ग्राम में रहकर सर्चिंग अभियान चलायेगे और सर्चिंग में भालू का पता नहीं चल पाया, तो कल ड्रोन के माध्यम से उसका पता करने का प्रयास किया जायेगा। छत्रपाल सिंह जादौन वन परिक्षेत्र अधिकारी वारासिवनी।4
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश सिवनी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम सिवनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1