चौरागढ़ महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील – सावधानी और संयम से करें यात्रा चौरागढ़ महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील – सावधानी और संयम से करें यात्रा छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध आस्था स्थल चौरागढ़ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आने वाले भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ महादेव के दरबार में पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि पहाड़ी मार्ग पर चढ़ाई करते समय जल्दबाज़ी न करें, आराम-आराम से और कतारबद्ध होकर आगे बढ़ें। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धक्का-मुक्की से बचें तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें, फिसलन भरे रास्तों पर संभलकर चलें और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी सहायता केंद्र से संपर्क करें। वाहन चालकों से भी अपील है कि पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और सड़क पर अव्यवस्था न फैलाएं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन सुरक्षित यात्रा के लिए हर यात्री का सहयोग आवश्यक है। संदेश: “आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है – सावधानी से करें यात्रा, सुरक्षित पहुंचें महादेव के दरबार।”

- जिला बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का अवैध खनन खनन अधिकारी मौन एसडीएम के निर्देश1
- ताप्ती सरोवर में बिना सेफ्टी जैकेट हो रहा नौका विहार, हादसे का खतरा — नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल मुलताई। नगर में स्थित ताप्ती सरोवर पर इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां सुरक्षा इंतज़ामों की भारी कमी देखने को मिल रही है। सरोवर में नौका विहार कराने वाले संचालक बिना सेफ्टी जैकेट के लोगों को नाव में बैठा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि मुलताई नगर पालिका की अनदेखी के कारण नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा, जबकि पानी में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य होते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छुट्टी और धार्मिक अवसरों पर सरोवर पर भीड़ और बढ़ जाती है, ऐसे में बिना लाइफ जैकेट नौका विहार करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सुरक्षा नियम लागू कराए जाएं और बिना जैकेट नाव चलाने वालों पर कार्रवाई हो। जनता का सवाल: अगर कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे का इंतजार करने के बजाय नगर पालिका को पहले ही सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- खेत में खूनी संघर्ष,जानवर चराने के विवाद में 7 लोगों युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के रिखड़ी गांव में खेत में जानवर चराने की बात को लेकर सात लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल रिखड़ी गांव निवासी यश यादव अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला समेत सात लोगों ने कुल्हाड़ी,तलवार और लठ से यश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के माने तो पहले भी दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बाइट - भगवंती यादव,घायल युवक की दादी बाइट - थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी1
- अमरवाड़ा के शिव धाम गरमेटा मंदिर पर मोबाइल एसोसिएशन अमरवाड़ा के तत्वाधान पर विशाल भंडारा का कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है निवेदक -मोबाइल एसोसिएशन पदाधिकारी अध्यक्ष निलेश नेमा उपाध्यक्ष नरेंद्र मालवी सचिब नीरज जैन सह सचिव अनु जैन मीडिया प्रभारी अल्तमस खान नयन नामदेव दीपक विश्वकर्मा पुनीत चौरसिया दुर्गेश माहौर1
- प्रधानमंत्री का सेवा तीर्थ में प्रवेश बोले, नाम में ही बड़ा संदेश, नरेंद्र"सरेंदर" ने किसानों के साथ विश्वासघात किया-राहुल, अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं बोले योगी, मंत्री और एसपी के बीच बहस हरियाणा में और जेल से निकले पप्पू यादव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by Shekhar uikey1
- जिसे अब तक न समझे वह कहानी हु मैं, मुझे बर्बाद मत करो पानी हू मैं जाकीर कि रिपोर्ट नल जल योजना1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की न्यूटन नगर भाजपा पदाधिकारीयो की मुख्य नगर पालिका अधिकारी से नगर की समस्याओं के संबंध में हुई मुलाकात मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन सिंह बाथम जी से मुलाकात कर नगर की समस्याऐ जिसमे भाजपा पार्षदो के वार्डो में पूर्व में सेंसन सड़क निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ क्षेत्र की सकरवाने,स्टीट लाइट,पेयजल व्यवस्था,सफाई व्यवस्था,सहित अन्य समस्या के तत्काल निराकरण पर विस्तृत चर्चा हुई,इस अवसर पर श्रीचंद पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष,हरि आठनकर पूर्व महामंत्री,राहुल सराठी पार्षद वार्ड नं 8 मंडल अध्यक्ष एसटी मोचा,वरिष्ठ नेता इन्द्रपाल साहू जी ,दीपअक्षय बिट्टू भनारिया जी मंडल उपाध्यक्ष,नितिन जयसवाल जी,शिवनाथ कनोजिया जी,राजेन्द्र यादव जी,रूपेश इरपाची जी,राजेंद्र राय जी, संजय ककोडिया जी,बाकू पटेल जी,न्यूटन इंजीनियर सोनी जी,सफाई पर्यवेक्षक सब्बीर खान जी,जल विभाग से रामस्वरूप यादव जी,सहित अन्य नगरपालिकाकर्मी व भाजापा पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- ताप्ती तट के बंद पड़े वाचनालय कों पुनः प्रारम्भ कर बनाई जाएंगी नेकी क़ी दिवार। नपा अध्यक्ष और सीएमओ नें किया निरिक्षण दिए साफसफाई के निर्देश। मुलताई। ताप्ती तट के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित वाचनालय क़ी दुर्दशा क़ी सूचना पर मौक़े पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी कों मौक़े पर बुलाकर वाचनालय का निरिक्षण कर साफ सफाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि वाचनालय के नीचे वाले हिस्से में अस्थाई शौचालय बना दिया गया था,जिससे उठने वाली बदबू से श्रद्धालु परेशान हो रहे थे। वही असामाजिक तत्वों द्वारा वाचनालय के दरवाजे खिड़की तोड़ दिए गए एवं वहां शराबियों द्वारा शराब की बोतले फ़ेंकी गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से चर्चा कर नियमित साफ सफाई कराने कों कहा और बंद पड़े वाचनालय कों पुनः खोलकर वहाँ नेकी की दिवार खोलने के निर्देश दिए।1