logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ताप्ती तट के बंद पड़े वाचनालय कों पुनः प्रारम्भ कर बनाई जाएंगी नेकी क़ी दिवार। नपा अध्यक्ष और सीएमओ नें किया निरिक्षण दिए साफसफाई के निर्देश। मुलताई। ताप्ती तट के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित वाचनालय क़ी दुर्दशा क़ी सूचना पर मौक़े पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी कों मौक़े पर बुलाकर वाचनालय का निरिक्षण कर साफ सफाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि वाचनालय के नीचे वाले हिस्से में अस्थाई शौचालय बना दिया गया था,जिससे उठने वाली बदबू से श्रद्धालु परेशान हो रहे थे। वही असामाजिक तत्वों द्वारा वाचनालय के दरवाजे खिड़की तोड़ दिए गए एवं वहां शराबियों द्वारा शराब की बोतले फ़ेंकी गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से चर्चा कर नियमित साफ सफाई कराने कों कहा और बंद पड़े वाचनालय कों पुनः खोलकर वहाँ नेकी की दिवार खोलने के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ताप्ती तट के बंद पड़े वाचनालय कों पुनः प्रारम्भ कर बनाई जाएंगी नेकी क़ी दिवार। नपा अध्यक्ष और सीएमओ नें किया निरिक्षण दिए साफसफाई के निर्देश। मुलताई। ताप्ती तट के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित वाचनालय क़ी दुर्दशा क़ी सूचना पर मौक़े पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी कों मौक़े पर बुलाकर वाचनालय का निरिक्षण कर साफ सफाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि वाचनालय के नीचे वाले हिस्से में अस्थाई शौचालय बना दिया गया था,जिससे उठने वाली बदबू से श्रद्धालु परेशान हो रहे थे। वही असामाजिक तत्वों द्वारा वाचनालय के दरवाजे खिड़की तोड़ दिए गए एवं वहां शराबियों द्वारा शराब की बोतले फ़ेंकी गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से चर्चा कर नियमित साफ सफाई कराने कों कहा और बंद पड़े वाचनालय कों पुनः खोलकर वहाँ नेकी की दिवार खोलने के निर्देश दिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पारेगांव रोड के खेत में लगी आग, फायर वाहन को रास्ता न देने से बढ़ी परेशानी मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:35 बजे पारेगांव रोड स्थित सुभाष वार्ड में बुद्धराव सूर्यवंशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के बाद दमकल वाहन पानी भरने के लिए तालाब की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक बस सवारियां उतार रही थी। फायर वाहन द्वारा लगातार सायरन बजाने के बावजूद बस चालक ने वाहन को साइड नहीं किया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया और दमकल वाहन को आगे बढ़ने में कठिनाई हुई। इसी दौरान ग्राम हराना खेड़ी में भी आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके कारण दमकल दल को तत्काल वहां पहुंचना आवश्यक था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि समय पर राहत कार्य किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि एम्बुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों को हमेशा प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें।
    1
    पारेगांव रोड के खेत में लगी आग, फायर वाहन को रास्ता न देने से बढ़ी परेशानी
मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:35 बजे पारेगांव रोड स्थित सुभाष वार्ड में बुद्धराव सूर्यवंशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि आग बुझाने के बाद दमकल वाहन पानी भरने के लिए तालाब की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक बस सवारियां उतार रही थी। फायर वाहन द्वारा लगातार सायरन बजाने के बावजूद बस चालक ने वाहन को साइड नहीं किया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया और दमकल वाहन को आगे बढ़ने में कठिनाई हुई।
इसी दौरान ग्राम हराना खेड़ी में भी आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके कारण दमकल दल को तत्काल वहां पहुंचना आवश्यक था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि समय पर राहत कार्य किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि एम्बुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों को हमेशा प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री का सेवा तीर्थ में प्रवेश बोले, नाम में ही बड़ा संदेश, नरेंद्र"सरेंदर" ने किसानों के साथ विश्वासघात किया-राहुल, अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं बोले योगी, मंत्री और एसपी के बीच बहस हरियाणा में और जेल से निकले पप्पू यादव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    प्रधानमंत्री का सेवा तीर्थ में प्रवेश बोले,  नाम में ही बड़ा संदेश, नरेंद्र"सरेंदर" ने किसानों के साथ विश्वासघात किया-राहुल, अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं बोले योगी, मंत्री और एसपी के बीच बहस हरियाणा में और जेल से निकले पप्पू यादव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
    7 hrs ago
  • आमला थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से गौवंश के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी पर गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.
    1
    आमला थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से गौवंश के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी पर गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खेत में खूनी संघर्ष,जानवर चराने के विवाद में 7 लोगों युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के रिखड़ी गांव में खेत में जानवर चराने की बात को लेकर सात लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल रिखड़ी गांव निवासी यश यादव अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला समेत सात लोगों ने कुल्हाड़ी,तलवार और लठ से यश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के माने तो पहले भी दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बाइट - भगवंती यादव,घायल युवक की दादी बाइट - थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी
    1
    खेत में खूनी संघर्ष,जानवर चराने के विवाद में 7 लोगों युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला  से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के रिखड़ी गांव में खेत में जानवर चराने की बात को लेकर सात लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल रिखड़ी गांव निवासी यश यादव अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला समेत सात लोगों ने कुल्हाड़ी,तलवार और लठ से यश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के माने तो पहले भी दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी की थी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बाइट - भगवंती यादव,घायल युवक की दादी
बाइट - थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आठनेर के गुप्तेश्वर भोला मण्डल समिति सदस्यों द्वारा शिव शक्ति त्रिशूल पचमढ़ी चौरागढ पर भेंट कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना। चली आ रही परम्परा को आज भी भोला मण्डल समिति द्वारा निभाया जा रहा है प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दो महिने पुर्व शक्ति त्रिशूल का नगर आगमन कराया जाता है और प्रतिदिन पुजा अर्चना भजन कीर्तन किए जाते हैं और महाशिवरात्रि के समय लगभग 170 किलोमीटर दूर पचमढ़ी चौरागढ की ऊंची पहाड़ियों और दुर्गम रास्तों से होकर गंधे पर एक कुंटल से अधिक वजनदार शक्ति त्रिशूल लेकर चौरागढ पर स्थित महादेव मंदिर में भेंटकर पुजा अर्चना कर खुशहाली की कामना करते हैं। इस धार्मिक यात्रा में नगर से दर्जन भर श्रृद्धालु पचमढ़ी पहुंचे।
    1
    आठनेर के गुप्तेश्वर भोला मण्डल समिति सदस्यों द्वारा शिव शक्ति त्रिशूल पचमढ़ी चौरागढ पर भेंट कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना। चली आ रही परम्परा को आज भी भोला मण्डल समिति द्वारा निभाया जा रहा है प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दो महिने पुर्व शक्ति त्रिशूल का नगर आगमन कराया जाता है और प्रतिदिन पुजा अर्चना भजन कीर्तन किए जाते हैं और महाशिवरात्रि के समय लगभग 170 किलोमीटर दूर पचमढ़ी चौरागढ की ऊंची पहाड़ियों और दुर्गम रास्तों से होकर गंधे पर एक कुंटल से अधिक वजनदार शक्ति त्रिशूल लेकर चौरागढ पर स्थित महादेव मंदिर में भेंटकर पुजा अर्चना कर खुशहाली की कामना करते हैं। इस धार्मिक यात्रा में नगर से दर्जन भर श्रृद्धालु पचमढ़ी पहुंचे।
    user_Vinod Kanathe
    Vinod Kanathe
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बैतूल। जिले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए 24 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 15 जिला पदाधिकारी और 9 तहसील पदाधिकारी शामिल हैं। इस दौरान तीन तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें बैतूल तहसील से महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील से राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील से दीपक बड़घरे को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि मानव अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी और पूर्व से कार्यरत पदाधिकारी एक मंच पर उपस्थित हुए। जिला स्तर पर महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक ,जय कुमार शिंदे, जिला महासचिव ओंकार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र धोटे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तहसील स्तर पर बैतूल तहसील अध्यक्ष महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील अध्यक्ष दीपक बड़घरे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अनिल लिल्लौरे, शैलेश कुमार पंड्या, पंकज मालवीय, राकेश डेहरिया और संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, कृष्णा साहू, मुकेश सोनी, राकेश सोनी, यमल शर्मा, वीरेंद्र सोनारे, सुनील अग्रवाल, ओंकार सिंह, मनीष साहू, उमेश झरबडे, ओमकार माली, पवन चौरसिया, कैलाश पाटिल, अनिल पाठेकर, निखिलेश गजभिए, विजय मालवीय और देवेंद्र डोंगरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। - संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता कार्यक्रम में जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में उथल-पुथल की स्थिति है, असुरक्षा और अस्थिरता का वातावरण है, लेकिन भारत भूमि ऐसी है जहां सभी वर्ग और समुदाय स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि जहां कहीं भी भ्रष्टाचार, शोषण या अन्याय की स्थिति बनती है, वहां संगठन शासन के साथ मिलकर कार्य करेगा और पीड़ितों की आवाज बनेगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त और पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। - संगठन नहीं परिवार है जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन एक परिवार है। हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देते हैं और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में वर्तमान में 150 से अधिक जिला पदाधिकारी, 200 से अधिक तहसील पदाधिकारी और लगभग 9700 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का समापन मानव अधिकारों की रक्षा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
    4
    बैतूल। जिले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए 24 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 15 जिला पदाधिकारी और 9 तहसील पदाधिकारी शामिल हैं। इस दौरान तीन तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें बैतूल तहसील से महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील से राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील से दीपक बड़घरे को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उल्लेखनीय है कि मानव अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी और पूर्व से कार्यरत पदाधिकारी एक मंच पर उपस्थित हुए। 
जिला स्तर पर महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक ,जय कुमार शिंदे, जिला महासचिव ओंकार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र धोटे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
तहसील स्तर पर बैतूल तहसील अध्यक्ष महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे  और मुलताई तहसील अध्यक्ष दीपक बड़घरे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अनिल लिल्लौरे, शैलेश कुमार पंड्या, पंकज मालवीय, राकेश डेहरिया और संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, कृष्णा साहू, मुकेश सोनी, राकेश सोनी, यमल शर्मा, वीरेंद्र सोनारे, सुनील अग्रवाल, ओंकार सिंह, मनीष साहू, उमेश झरबडे, ओमकार माली, पवन चौरसिया, कैलाश पाटिल, अनिल पाठेकर, निखिलेश गजभिए, विजय मालवीय और देवेंद्र डोंगरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता
कार्यक्रम में जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में उथल-पुथल की स्थिति है, असुरक्षा और अस्थिरता का वातावरण है, लेकिन भारत भूमि ऐसी है जहां सभी वर्ग और समुदाय स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि जहां कहीं भी भ्रष्टाचार, शोषण या अन्याय की स्थिति बनती है, वहां संगठन शासन के साथ मिलकर कार्य करेगा और पीड़ितों की आवाज बनेगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त और पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।
- संगठन नहीं परिवार है
जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन एक परिवार है। हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देते हैं और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में वर्तमान में 150 से अधिक जिला पदाधिकारी, 200 से अधिक तहसील पदाधिकारी और लगभग 9700 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का समापन मानव अधिकारों की रक्षा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Classified ads newspaper publisher बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चौरागढ़ महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील – सावधानी और संयम से करें यात्रा छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध आस्था स्थल चौरागढ़ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आने वाले भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ महादेव के दरबार में पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि पहाड़ी मार्ग पर चढ़ाई करते समय जल्दबाज़ी न करें, आराम-आराम से और कतारबद्ध होकर आगे बढ़ें। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धक्का-मुक्की से बचें तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें, फिसलन भरे रास्तों पर संभलकर चलें और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी सहायता केंद्र से संपर्क करें। वाहन चालकों से भी अपील है कि पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और सड़क पर अव्यवस्था न फैलाएं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन सुरक्षित यात्रा के लिए हर यात्री का सहयोग आवश्यक है। संदेश: “आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है – सावधानी से करें यात्रा, सुरक्षित पहुंचें महादेव के दरबार।”
    1
    चौरागढ़ महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील – सावधानी और संयम से करें यात्रा
छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध आस्था स्थल चौरागढ़ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आने वाले भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ महादेव के दरबार में पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
श्रद्धालुओं से निवेदन है कि पहाड़ी मार्ग पर चढ़ाई करते समय जल्दबाज़ी न करें, आराम-आराम से और कतारबद्ध होकर आगे बढ़ें। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धक्का-मुक्की से बचें तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें।
यात्रा के दौरान पानी साथ रखें, फिसलन भरे रास्तों पर संभलकर चलें और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी सहायता केंद्र से संपर्क करें। वाहन चालकों से भी अपील है कि पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और सड़क पर अव्यवस्था न फैलाएं।
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन सुरक्षित यात्रा के लिए हर यात्री का सहयोग आवश्यक है।
संदेश:
“आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है – सावधानी से करें यात्रा, सुरक्षित पहुंचें महादेव के दरबार।”
    user_Junnardeo express
    Junnardeo express
    Paint Shop Jamai, Chhindwara•
    3 hrs ago
  • ताप्ती सरोवर में बिना सेफ्टी जैकेट हो रहा नौका विहार, हादसे का खतरा — नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल मुलताई। नगर में स्थित ताप्ती सरोवर पर इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां सुरक्षा इंतज़ामों की भारी कमी देखने को मिल रही है। सरोवर में नौका विहार कराने वाले संचालक बिना सेफ्टी जैकेट के लोगों को नाव में बैठा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि मुलताई नगर पालिका की अनदेखी के कारण नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा, जबकि पानी में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य होते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छुट्टी और धार्मिक अवसरों पर सरोवर पर भीड़ और बढ़ जाती है, ऐसे में बिना लाइफ जैकेट नौका विहार करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सुरक्षा नियम लागू कराए जाएं और बिना जैकेट नाव चलाने वालों पर कार्रवाई हो। जनता का सवाल: अगर कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे का इंतजार करने के बजाय नगर पालिका को पहले ही सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    ताप्ती सरोवर में बिना सेफ्टी जैकेट हो रहा नौका विहार, हादसे का खतरा — नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
मुलताई। नगर में स्थित ताप्ती सरोवर पर इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां सुरक्षा इंतज़ामों की भारी कमी देखने को मिल रही है। सरोवर में नौका विहार कराने वाले संचालक बिना सेफ्टी जैकेट के लोगों को नाव में बैठा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि मुलताई नगर पालिका की अनदेखी के कारण नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा, जबकि पानी में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य होते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छुट्टी और धार्मिक अवसरों पर सरोवर पर भीड़ और बढ़ जाती है, ऐसे में बिना लाइफ जैकेट नौका विहार करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सुरक्षा नियम लागू कराए जाएं और बिना जैकेट नाव चलाने वालों पर कार्रवाई हो।
जनता का सवाल: अगर कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे का इंतजार करने के बजाय नगर पालिका को पहले ही सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.