पारेगांव रोड के खेत में लगी आग, फायर वाहन को रास्ता न देने से बढ़ी परेशानी मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:35 बजे पारेगांव रोड स्थित सुभाष वार्ड में बुद्धराव सूर्यवंशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के बाद दमकल वाहन पानी भरने के लिए तालाब की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक बस सवारियां उतार रही थी। फायर वाहन द्वारा लगातार सायरन बजाने के बावजूद बस चालक ने वाहन को साइड नहीं किया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया और दमकल वाहन को आगे बढ़ने में कठिनाई हुई। इसी दौरान ग्राम हराना खेड़ी में भी आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके कारण दमकल दल को तत्काल वहां पहुंचना आवश्यक था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि समय पर राहत कार्य किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि एम्बुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों को हमेशा प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें।

- User8667Betul Nagar, Madhya Pradesh😂2 hrs ago
- आमला तहसील में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात समिति के तत्वाधान में गाजे बाजे के साथ भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकाली हैं.1
- Post by Shekhar uikey1
- जल जीवन मिशन की घटिया पाइपलाइन फूटने से सड़कें जलमग्न, ग्रामीण परेशान भैंसदेही/मनीष राठौर भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह फूट रही है। इससे सड़कों पर पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही, घरों तक नल से स्वच्छ पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।पंचायत क्षेत्र में लगभग 5 वर्ष पूर्व बिछाई गई इस पाइपलाइन में बार-बार फटने की समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत ने अब तक कई बार मरम्मत कराई, लेकिन घटिया सामग्री के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। नतीजतन, पानी की बर्बादी हो रही है और सड़कों पर जलभराव से राहगीरों को खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई शिकायतें दर्ज कीं, लेकिन संबंधित विभाग से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का शीघ्र सुधार किया जाए, ताकि गांव में सुचारू पेयजल आपूर्ति हो सके और सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात मिले। इनका क्या कहना.... ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड के सरपंच सुखराम लोखंडे ने कहा, "जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन आए दिन फट रही है। अब तक कई बार मरम्मत कराई, लेकिन 5 वर्षों से काम अधर में लटका हुआ है। घटिया पाइपलाइन डाली गई है, जिससे जनता परेशान है। ठेकेदार की गड़बड़ी साफ नजर आ रही है। हम मरम्मत से थक चुके हैं1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के चान्दामेटा अंतर्गत प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पवन अवसर पर चांदादेव पहाड़ी शिवमन्दिर की प्रथम सीढ़ी के पास इस वर्ष भी विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से आयोजन एवं मां भगवती जागरण द्वारा शिव भजन की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र गौतम जी एवं पूजा वर्मा जी द्वारा भजन प्रस्तुत दोपहर 2 बजे से की जाएगी !1
- देवगढ़ और शहर के आसपास के क्षेत्रों में आबकारी दल की दबिश 250 कि.ग्रा. महुआ लहान व 651
- हर कोई extra income चाहता है, लेकिन सही प्लेटफॉर्म की तलाश में भटक जाता है। अब समय है भटकने का नहीं, सही सिस्टम, सही टीम और सही गाइडेंस के साथ आगे बढ़ने का। YOUTAG – जहाँ सीख भी है, ग्रोथ भी और भरोसे के साथ कमाई का मौका भी। अगर आप भी अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आज ही सही फैसला लें। 👉 Interested? DM करें 👉 आज शुरुआत करें, कल सफलता आपकी होगी ✨ गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करें YOUTAG बिजनेस और इंस्टॉल करें स्पॉन्सर आईडी डालें 1682 54075
- ताप्ती तट के बंद पड़े वाचनालय कों पुनः प्रारम्भ कर बनाई जाएंगी नेकी क़ी दिवार। नपा अध्यक्ष और सीएमओ नें किया निरिक्षण दिए साफसफाई के निर्देश। मुलताई। ताप्ती तट के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित वाचनालय क़ी दुर्दशा क़ी सूचना पर मौक़े पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी कों मौक़े पर बुलाकर वाचनालय का निरिक्षण कर साफ सफाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि वाचनालय के नीचे वाले हिस्से में अस्थाई शौचालय बना दिया गया था,जिससे उठने वाली बदबू से श्रद्धालु परेशान हो रहे थे। वही असामाजिक तत्वों द्वारा वाचनालय के दरवाजे खिड़की तोड़ दिए गए एवं वहां शराबियों द्वारा शराब की बोतले फ़ेंकी गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर नें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से चर्चा कर नियमित साफ सफाई कराने कों कहा और बंद पड़े वाचनालय कों पुनः खोलकर वहाँ नेकी की दिवार खोलने के निर्देश दिए।1
- आमला थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से गौवंश के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी पर गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा के विधायक विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी द्वारा परासिया विधानसभा के ग्राम पंचायत लोनापठार में सैलाखेड़ा से मडुआढाना तक ₹108.27 लाख की लागत से बनने वाली 1.60 कि मी सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया गया *इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।* *इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती राजकुमारी इनवाती जी,सरपंच श्री रहवान परतेती जी, गोल्डी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।2