Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अज्ञात चोरियों के शीघ्र पर्दाफाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरवाई पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख कीमत के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹40,000 नगद बरामद किए हैं।
विनोद कुशवाह
सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अज्ञात चोरियों के शीघ्र पर्दाफाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरवाई पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख कीमत के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹40,000 नगद बरामद किए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित चाचौड़ा/बीनागंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाचौड़ा-बीनागंज इकाई द्वारा कन्या महाविद्यालय में छात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से शैक्षणिक आवश्यकताओं, महाविद्यालय से जुड़े विषयों तथा उनकी समस्याओं को लेकर संवाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा रहीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवीन शर्मा, नगर सहमंत्री कान्हा शर्मा, नगर मंत्री हर्ष शिवहरे, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व कार्यकर्ता वंदना व्यास सहित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद के दौरान अतिथियों ने छात्राओं से शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर चर्चा की। छात्राओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद को महत्वपूर्ण बताया गया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को लेकर भविष्य में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।4
- अमर शहीद महाराजा शंकर शाह–कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस भोपाल में संपन्न भोपाल, 27 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं उनके सुपुत्र कुंवर रघुनाथ शाह जी का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वीर शहीदों के इतिहास, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान से परिचित कराना तथा समाज में देशभक्ति, एकता और त्याग की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कुमार वरकड़े जी ने की। उपाध्यक्ष बंटी धुर्वे जी, संयोजक ललित महेश्वरी जी, प्रभारी संतोष पोरते जी सहित गौतम तेकाम जी, अजय परते जी, रवि उईके जी (मंडीदीप), अजय राकेश आयाम जी (सागर), विक्रम परते जी (होशंगाबाद) एवं मोहन लाल पन्द्राम जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग और शौर्य की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राजधानी भोपाल में इस प्रकार के आयोजन से युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय गोंडी चित्रकार आनंद श्याम जी, एन.आर. भूआरे जी, रामसिंह काकोड़िया जी (कोयतोड़ गोंडवाना महासभा संगठन), दुर्गावती उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष), कांता उइके जी, राहुल मारण जी, प्रभाकर उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा प्रदेश अध्यक्ष), मोहन ओझा जी (प्रदेश अध्यक्ष, ओझा समाज संगठन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजू वाडीवा जी, गीतकार, गायक एवं संगीतकार तथा गोंडी भाषा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा मध्य प्रदेश द्वारा महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी के शौर्य और बलिदान पर आधारित वीरगाथा गीत प्रस्तुत किए गए। वीरगाथा गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के दौरान सगा जनों की उपस्थिति में सतरंगी झंडा स्थापित किया गया। साथ ही चुना भट्टी चौराहा, भोपाल में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के संबंध में सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। समाजजनों ने इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा। अमर शहीद महाराजा शंकर शाह–कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस भोपाल में संपन्न भोपाल, 27 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं उनके सुपुत्र कुंवर रघुनाथ शाह जी का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वीर शहीदों के इतिहास, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान से परिचित कराना तथा समाज में देशभक्ति, एकता और त्याग की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कुमार वरकड़े जी ने की। उपाध्यक्ष बंटी धुर्वे जी, संयोजक ललित महेश्वरी जी, प्रभारी संतोष पोरते जी सहित गौतम तेकाम जी, अजय परते जी, रवि उईके जी (मंडीदीप), अजय राकेश आयाम जी (सागर), विक्रम परते जी (होशंगाबाद) एवं मोहन लाल पन्द्राम जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग और शौर्य की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राजधानी भोपाल में इस प्रकार के आयोजन से युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय गोंडी चित्रकार आनंद श्याम जी, एन.आर. भूआरे जी, रामसिंह काकोड़िया जी (कोयतोड़ गोंडवाना महासभा संगठन), दुर्गावती उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष), कांता उइके जी, राहुल मारण जी, प्रभाकर उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा प्रदेश अध्यक्ष), मोहन ओझा जी (प्रदेश अध्यक्ष, ओझा समाज संगठन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजू वाडीवा जी, गीतकार, गायक एवं संगीतकार तथा गोंडी भाषा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा मध्य प्रदेश द्वारा महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी के शौर्य और बलिदान पर आधारित वीरगाथा गीत प्रस्तुत किए गए। वीरगाथा गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के दौरान सगा जनों की उपस्थिति में सतरंगी झंडा स्थापित किया गया। साथ ही चुना भट्टी चौराहा, भोपाल में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के संबंध में सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। समाजजनों ने इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।4
- today news |दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा, हल्की से मध्यम बारिश1
- ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी कलां पंचायत समिति मनोहर थाना जिला झालावाड़ राजस्थान माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वछता से सम्बंधित ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे वाह रथ केवल एक ही 28 सितम्बर को पंहुचा और फिर भी पुरे गांव मे भ्रमण नहीं किया!! और अधिकारियो से पूछते है तो कोई जवाब nahi देते!! क्या सब अनपढ़ थोड़ी है 6 महीने मे केवल 1-2 दिन सफाई होती है और फिर free ✅✅✅1
- पितृपक्ष विशेष- -कागों का धार्मिक और वैज्ञानिक है महत्व विलुप्त हो रहे कौंओ और पितरों की याद में समर्पित कर दिया मुक्तिधाम में काग उद्यान, प्रतिदिन लोग करा रहे आहार -------- विदिशा/मुक्तिधाम सेवा समिति ने जहां पर्यावरण के क्षेत्र में एक बड़ा कार्य किया है वही विलुप्त होती काग प्रजाति को बचाने के लिए पूरा एक काग उद्यान का ही निर्माण कर दिया। मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे बताते हैं कि पिछले 15 वर्षों से मुक्तिधाम में एक काग उद्यान का निर्माण किया गया है जहां 365 दिन यानी वर्ष भर उनके भोजन प्रसादी का कार्य निरंतर चलता रहता है। जहां कागो के नाम पर एक काग रसोई भी संचालित है जहां चावल रोटी और पोहा भी तैयार किया जाता है। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक वह शहर से भी समोसे कचोरी भाजी बड़ा ब्रेड बड़ा और जलेबी इत्यादि भी दुकानों में बच जाता है तो वहां से उठाते हैं और फिर यहां मुक्तिधाम में काग उद्यान और काग परिसर में ऐसी विलुप्त होती प्रजाति को बचाने के लिए न केवल उनके भोजन आहार की व्यवस्था की गई है बल्कि पीने के लिए जल पात्र भी वहां लगाए गए हैं और उनके भोजन के लिए भोजन थाल भी वहां स्थापित है। अब तो वहां काग भी डरते नहीं है बल्कि हाथ से और पास में बैठकर आहार ग्रहण कर लेते हैं।संस्था सचिव मनोज पांडे ने बताया कि कागों का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है। धार्मिक रूप से वह हमारे पुरखों के प्रतीक होते हैं और उनको खास तौर से पितृपक्ष में आहार कराने से यह माना जाता है कि वह भोजन हमारे पितरों पुरखा तक पहुंच रहा है वही वैज्ञानिक दृष्टि से कहा जाए तो सृष्टि में जो भी विषैले जीव जंतु विचरण करते हैं जो मानव शरीर के लिए नुकसानदायक है उनका भक्षण भी कौवे करते हैं। तथा दूसरी तरफ समाज में बढ़ते हुए रेडिएशन और प्रदूषण के कारण इस प्रजाति के जीवन काल पर ही संकट आ गया है। आज भी शहर में यह प्रजाति कम ही देखने को मिलती है लेकिन मुक्तिधाम के काग उद्यान में यह प्रजाति बड़ी संख्या में मौजूद है जहां पितृपक्ष में लोग बाग अपने पितरों की याद में वहां उनको भोजन प्रसादी का वितरण करते हैं। पंडित संजय पुरोहित पुजारी श्री चरण तीर्थ धाम विदिशा- पंडित संजय पुरोहित जो पितृपक्ष में यजमानों को तर्पण कार्य करवा रहे हैं उनके मुताबिक पितृपक्ष में हम लोग पंचवली का दान करते हैं जिसमें कौवा को भी आहार निकाला जाता है इस हेतु मुक्तिधाम का कग उद्यान एक श्रेष्ठ कार्य है जहां 365 दिन हमारे पितरों की याद में भोजन आहार कराया जाता है इसके लिए संस्था सचिव बहुत साधु बात की पात्र हैं वही सैकड़ो की तादाद में पितृपक्ष में वहां यजमान कौओं को भोजन प्रसादी का वितरण भी करते हैं।4
- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- कुरवाई में लाखों की चोरी का खुलासा, 350 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार15 लाख का माल बरामद कुरवाई में लाखों की चोरी का खुलासा, 350 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार15 लाख का माल बरामद1
- पूजा अहिरवार की मौत मामले में NHRC से जांच की मांग भोपाल। पूजा अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार 24 सितंबर की रात पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर को उसकी मौत हो गई। शिकायत में पति अशोक अहिरवार व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। NHRC से पुलिस रिपोर्ट तलब कर निष्पक्ष जांच, संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पूजा अहिरवार की मौत मामले में NHRC से जांच की मांग भोपाल। पूजा अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार 24 सितंबर की रात पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर को उसकी मौत हो गई। शिकायत में पति अशोक अहिरवार व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। NHRC से पुलिस रिपोर्ट तलब कर निष्पक्ष जांच, संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।3
- बीना में अश्लील गाने को लेकर सेन समाज ने जताई आपत्ति, प्रशासन से कार्रवाई की मांग जिला अध्यक्ष संजीव सेन ने एसडीओ राजस्व को सौंपा आवेदन, संबंधित वीडियो और यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई की मांग लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में अश्लील गाने को लेकर सेन समाज ने जताई आपत्ति, प्रशासन से कार्रवाई की मांग जिला अध्यक्ष संजीव सेन ने एसडीओ राजस्व को सौंपा आवेदन, संबंधित वीडियो और यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई की मांग बीना में एक कथित अश्लील गाने को लेकर सेन समाज की ओर से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन बीना के जिला अध्यक्ष संजीव सेन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीना के नाम आवेदन सौंपकर एक व्यक्ति पर विशेष जाति एवं पेशे को लेकर कथित तौर पर अश्लील गाना बनाने और उसे यूट्यूब पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। आवेदन में संबंधित वीडियो और यूट्यूब चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन बीना जिला सागर के जिला अध्यक्ष संजीव सेन द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी गणेश लाजवाब यादव, पिता चंद्रेश्वर भगत, पर यूट्यूब के माध्यम से अश्लील गाना बनाने और प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा जाति विशेष और पेशे से जुड़े लोगों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक गीत बनाया गया है। आवेदन में संबंधित वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए जाने का उल्लेख है। सेन समाज के जिला अध्यक्ष संजीव सेन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए और संबंधित यूट्यूब चैनल के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि इस तरह की सामग्री से समाज और पेशे से जुड़े लोगों की भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। फिलहाल यह मामला एक लिखित आवेदन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष पहुंचा है। अब आवेदन में लगाए गए आरोपों पर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। सेन समाज की ओर से मांग की गई है कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।1