logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुटलैहड़ के मदनपुर में 29 वें नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का विधायक विवेक शर्मा ऑपरेशन के साथ मिले फ्री चश्में, मदनपुर की जन कल्याण सोसाइटी समाज को बेहतर फ्री दे रही स्वास्थ्य सुविधाएं, आंखों की रोशनी प्रदान करवाना सबसे बड़ा पुण्य ,विवेक शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मदनपुर में जन कल्याण सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित लगातार 29वें नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने जन कल्याण सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पिछले लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे संगठन ही वास्तविक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत पहुंचाते हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी जाती है, क्योंकि स्वस्थ समाज ही विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि आंखों से संबंधित समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं और समय पर जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे नि:शुल्क शिविर गरीब और जरूरत मंद लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं, क्योंकि कई लोग आर्थिक तंगी के कारण समय पर उपचार नहीं करवा पाते। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा केवल कृष्ण शर्मा विवेक मिंका,राजेश कुमार तिलक राज सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त चार लाख व दस स्टील कुर्सियां देने की घोषणा, कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने मदनपुर गांव के विकास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि मदनपुर में चार लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ आवश्यक कार्य अभी शेष हैं। इस शेष कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने अतिरिक्त चार लाख रुपये देने की घोषणा की, ताकि भवन को पूरी तरह से उपयोग के लिए तैयार किया जा सके। इसके साथ ही विधायक विवेक शर्मा ने मदनपुर के सामुदायिक भवन में बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दस बड़ी स्टील की कुर्सियां देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि भवन पूरी सुविधाओं से सुसज्जित हो, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों का निर्माण और उनका सुदृढ़ीकरण सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बंगाणा सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा से मरीजों को मिली बड़ी राहत, विधायक विवेक शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया,उन्होंने बताया कि हाल ही में बंगाणा सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा शुरू की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया गया था और इसके शुरू होते ही लोगों को इसका लाभ मिल रहा है विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मात्र 90 घंटे के भीतर ही 82 से अधिक मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अल्ट्रासाउंड करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को इस जांच के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए वे दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र के लोगों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उनके नजदीक ही उपलब्ध हो, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में और भी नई सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सत्ता सुख के लिए नहीं जनता की समस्याओं का समाधान है हमारी प्राथमिकता, विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केवल भाषण देने या वादे करने से विकास नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास और ईमानदारी से कार्य करने से ही परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि वे सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में कुछ लोग केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, न कि व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना। विधायक ने प्रदेश सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक जनहितैषी नेता हैं और उनकी सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद राज्य सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान जन कल्याण सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लगातार 29वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। आसपास के कई गांवों से लोग इस शिविर में पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। विधायक विवेक शर्मा ने जन कल्याण सोसाइटी के प्रयासों की पुन: सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में उनका सहयोग निरंतर बना रहेगा।

on 11 April
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बंगाणा, हिमाचल प्रदेश की नदियाँ—ब्यास, रावी और सतलुज—जहाँ एक ओर अपार जल संसाधन देती हैं, वहीं दूसरी ओर कयाकिंग एवं कैनोइंग जैसे खेलों में प्रदेश को अग्रणी बना सकती हैं। आज राज्य के **250–300 से अधिक खिलाड़ी** इस खेल से जुड़े हुए हैं और कई बार **राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन** कर चुके हैं। यह साबित करता है कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। फिर भी, यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक स्थिति है कि आज तक इस खेल के लिए न तो पर्याप्त **सरकारी कोचों की नियुक्ति** हो पाई है और न ही आवश्यक प्रशिक्षण सुविधाएँ विकसित की गई हैं। परिणामस्वरूप, **खिलाड़ी और कोच अन्य राज्यों में जाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर हो रहे हैं**, जो न केवल आर्थिक रूप से कठिन है, बल्कि राज्य की खेल व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। एक कोच के रूप में निरंतर प्रयासों के बावजूद, सीमित संसाधनों—जैसे बोट्स, सेफ्टी गियर, स्थायी प्रशिक्षण केंद्र और वित्तीय सहायता—की कमी खिलाड़ियों के भविष्य को प्रभावित कर रही है। यह स्थिति प्रतिभा के पलायन (Talent Migration) को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी राज्य के लिए गंभीर नुकसान है।अतः हिमाचल प्रदेश सरकार एवं खेल विभाग से यह **दृढ़ अपील** है कि खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए **तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। स्थायी एवं आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना * योग्य कोचों की नियुक्ति * आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता * खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन योजनाएँ “जब अपने ही राज्य में अवसर नहीं मिलते, तो प्रतिभा पलायन के लिए मजबूर हो जाती है— कोच शाम लाल एवं खिलाड़ियों में मानसी राणा, मुस्कान,निकिता, तन्वी,नेहा,महक,सुलक्ष ठाकुर,शरीफ मोहम्मद,सौरभ चौधरी,सुशांत कुमार, जसवीर सिंह, दिव्यांशु,सचिन कुमार,अजित सिंह,अजय कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों की आवाज़। फोटो सहित
    1
    बंगाणा, हिमाचल प्रदेश की नदियाँ—ब्यास, रावी और सतलुज—जहाँ एक ओर अपार जल संसाधन देती हैं, वहीं दूसरी ओर कयाकिंग एवं कैनोइंग जैसे खेलों में प्रदेश को अग्रणी बना सकती हैं। आज राज्य के **250–300 से अधिक खिलाड़ी** इस खेल से जुड़े हुए हैं और कई बार **राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन** कर चुके हैं। यह साबित करता है कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। फिर भी, यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक स्थिति है कि आज तक इस खेल के लिए न तो पर्याप्त **सरकारी कोचों की नियुक्ति** हो पाई है और न ही आवश्यक प्रशिक्षण सुविधाएँ विकसित की गई हैं। परिणामस्वरूप, **खिलाड़ी और कोच अन्य राज्यों में जाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर हो रहे हैं**, जो न केवल आर्थिक रूप से कठिन है, बल्कि राज्य की खेल व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। एक कोच के रूप में निरंतर प्रयासों के बावजूद, सीमित संसाधनों—जैसे बोट्स, सेफ्टी गियर, स्थायी प्रशिक्षण केंद्र और वित्तीय सहायता—की कमी खिलाड़ियों के भविष्य को प्रभावित कर रही है। यह स्थिति प्रतिभा के पलायन (Talent Migration) को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी राज्य के लिए गंभीर नुकसान है।अतः हिमाचल प्रदेश सरकार एवं खेल विभाग से यह **दृढ़ अपील** है कि खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए **तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। स्थायी एवं आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना
* योग्य कोचों की नियुक्ति
* आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता
* खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन योजनाएँ
“जब अपने ही राज्य में अवसर नहीं मिलते, तो प्रतिभा पलायन के लिए मजबूर हो जाती है— कोच शाम लाल एवं खिलाड़ियों में मानसी राणा, मुस्कान,निकिता, तन्वी,नेहा,महक,सुलक्ष ठाकुर,शरीफ मोहम्मद,सौरभ चौधरी,सुशांत कुमार, जसवीर सिंह, दिव्यांशु,सचिन कुमार,अजित सिंह,अजय कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों की आवाज़।
फोटो सहित
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर - हमीरपुर जिला के ढोह गांव से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर के एयर वाइस मार्शल बनने से पूरा प्रदेश उनके ऊपर नाज कर रहा है। उन्होंने हमीरपुर जिला का जहां मान बढ़ाया है तो अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा हमीरपुर उनके ऊपर गर्व महसूस कर रहा है। एयर वाइस मार्शल भूपेंद्र सिंह कंवर सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से एयर कमोडोर बनने वाले प्रथम अधिकारी रहे हैं और इसके बाद एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने वाले भी पहले अधिकारी हैं। उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (पर्सनल एंड सिविलियन्स) का पदभार ग्रहण किया। लगभग 34 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के बाद उनकी यह उपलब्धि न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इलाके के लोगों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह कंवर ने अपने समर्पणए अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और देशभक्ति के भाव से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। एयर वाइस मार्शल कंवर का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ढोह गांव में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कंजियांण और ऊना में प्राप्त की तथा वर्ष 1981 में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की चौथी बैच में प्रवेश लिया। वर्ष 1987 में उन्होंने 78वें कोर्स के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया और दिसंबर 1991 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग नेविगेशन शाखा में कमीशन प्राप्त किया। भूपेंद्र सिंह कंवर के भाई वीरेंद्र कंवर ने बताया कि एयर वाइस मार्शल बनकर उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है। पूरा परिवार उनकी उपलब्ध पर नाज कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाई भूपेंद्र सिंह शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज व इस मुकाम पर हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भूपेंद्र सिंह कंवर की एयर वाइस मार्शल के पद पर पदोन्नति से हमीरपुर का नाम रोशन हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र से इस तरह से इस तरह का प्रतिभावान व्यक्ति का उच्च पद प्राप्त करने से पूरा क्षेत्र खुशी है। भूपेंद्र सिंह कंवर की प्रारंभिक शिक्षा भोरंज क्षेत्र से हुई है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।
    1
    हमीरपुर - हमीरपुर जिला के ढोह गांव से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर के एयर वाइस मार्शल बनने से पूरा प्रदेश उनके ऊपर नाज कर रहा है। उन्होंने हमीरपुर जिला का जहां मान बढ़ाया है तो अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा हमीरपुर उनके ऊपर गर्व महसूस कर रहा है। एयर वाइस मार्शल भूपेंद्र सिंह कंवर सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से एयर कमोडोर बनने वाले प्रथम अधिकारी रहे हैं और इसके बाद एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने वाले भी पहले अधिकारी हैं।
उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (पर्सनल एंड सिविलियन्स) का पदभार ग्रहण किया। लगभग 34 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के बाद उनकी यह उपलब्धि न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इलाके के लोगों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह कंवर ने अपने समर्पणए अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और देशभक्ति के भाव से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। एयर वाइस मार्शल कंवर का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ढोह गांव में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कंजियांण और ऊना में प्राप्त की तथा वर्ष 1981 में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की चौथी बैच में प्रवेश लिया। वर्ष 1987 में उन्होंने 78वें कोर्स के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया और दिसंबर 1991 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग नेविगेशन शाखा में कमीशन प्राप्त किया।
भूपेंद्र सिंह कंवर के भाई वीरेंद्र कंवर ने बताया कि एयर वाइस मार्शल बनकर उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है। पूरा परिवार उनकी उपलब्ध पर नाज कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाई भूपेंद्र सिंह शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज व इस मुकाम पर हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भूपेंद्र सिंह कंवर की एयर वाइस मार्शल के पद पर पदोन्नति से हमीरपुर का नाम रोशन हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र से इस तरह से इस तरह का प्रतिभावान व्यक्ति का उच्च पद प्राप्त करने से पूरा क्षेत्र खुशी है। भूपेंद्र सिंह कंवर की प्रारंभिक शिक्षा भोरंज क्षेत्र से हुई है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • jai shree Krishna hare Krishna Murari
    2
    jai shree Krishna hare Krishna Murari
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Ranjeet Singh
    1
    Post by Ranjeet Singh
    user_Ranjeet Singh
    Ranjeet Singh
    Teacher अंब, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Himachal Punjab News
    1
    Post by Himachal Punjab News
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आपनें लात मारने बाली गाय भैंस तो देखी होगी, आज एक पुलिसकर्मी को देख लीजिए। घटना #शिमला की है
    1
    आपनें लात मारने बाली गाय भैंस तो देखी होगी, आज एक पुलिसकर्मी को देख लीजिए। 
घटना #शिमला की है
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    38 min ago
  • ग्राम पंचायत क्यार कनैता (लोहारघाट) के गांव पलोन में रोड में खडी गाड़ी पलटी गाड़ी लगभग 80 फिट खाई में जा गीरी कोई जान मार का नुकसान नही पवन सिंघ
    1
    ग्राम पंचायत क्यार कनैता (लोहारघाट) के गांव पलोन में रोड में खडी गाड़ी पलटी गाड़ी लगभग 80 फिट खाई में जा गीरी कोई जान मार का नुकसान नही
पवन सिंघ
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर के विश्राम गृह में हमीरपुर जिला के पांचों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से बैठक की और उन्हें सम्मानित किया । इस दौरान धर्मशाला में आयोजित 10 दिवसीय कांग्रेस कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी है और कार्यशाला के दौरान दी गई जानकारी को भी साझा किया । उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के टिप्स दिए हैं। सुमन भारती ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यशाला में जो निर्णय संगठन मजबूती को लेकर दिए गए हैं उनके बारे में हमीरपुर जिला के पांच ब्लॉक अध्यक्षों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी है। वही सुमन भारती ने बताया कि धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के लिए 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और नेताओं को हिमाचल प्रदेश में संगठन मजबूती के टिप्स दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जोश और उत्साह को देखकर हिमाचल का कांग्रेस संगठन काफी उत्साहित हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के द्वारा संगठन को मजबूत करने के दिए गए दिशा निर्देशों को अब जिला के सभी ब्लॉकों में शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। वही सुमन भारती ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। सुमन भारती ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और ग्रामीण तब तक पार्टी को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए वह स्वयं ब्लॉक स्तर पर एक गांव एक रात कार्यक्रम शुरू करेंगे। इस दौरान लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव के प्रत्याशी जल्द ही कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं ।लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से संबंधित लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को साथ लेकर ही कोई निर्णय लेगी ताकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल सके।
    1
    हमीरपुर
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर के विश्राम गृह में हमीरपुर जिला के पांचों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से बैठक की और उन्हें सम्मानित किया । इस दौरान धर्मशाला में आयोजित 10 दिवसीय कांग्रेस कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी है और कार्यशाला के दौरान दी गई जानकारी को भी साझा किया । उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के टिप्स दिए हैं। सुमन भारती ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यशाला में जो निर्णय संगठन मजबूती को लेकर दिए गए हैं उनके बारे में हमीरपुर जिला के पांच ब्लॉक अध्यक्षों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी है।
वही सुमन भारती ने बताया कि धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के लिए 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और नेताओं को हिमाचल प्रदेश में संगठन मजबूती के टिप्स दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जोश और उत्साह को देखकर हिमाचल का कांग्रेस संगठन काफी उत्साहित हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के द्वारा संगठन को मजबूत करने के दिए गए दिशा निर्देशों को अब जिला के सभी ब्लॉकों में शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
वही सुमन भारती ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। सुमन भारती ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और ग्रामीण तब तक पार्टी को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए वह स्वयं ब्लॉक स्तर पर एक गांव एक रात कार्यक्रम शुरू करेंगे। इस दौरान लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
वहीं नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव के प्रत्याशी जल्द ही कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं ।लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से संबंधित लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को साथ लेकर ही कोई निर्णय लेगी ताकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल सके।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.