logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर ने एयर वाइस मार्शल बनकर बढ़ाया प्रदेश का मान भाई विरेंद्र कंवर बोले उनकी इस उपलब्धि से सभी गौरवान्वित भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी उपलब्धि पर जताया नाज हमीरपुर - हमीरपुर जिला के ढोह गांव से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर के एयर वाइस मार्शल बनने से पूरा प्रदेश उनके ऊपर नाज कर रहा है। उन्होंने हमीरपुर जिला का जहां मान बढ़ाया है तो अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा हमीरपुर उनके ऊपर गर्व महसूस कर रहा है। एयर वाइस मार्शल भूपेंद्र सिंह कंवर सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से एयर कमोडोर बनने वाले प्रथम अधिकारी रहे हैं और इसके बाद एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने वाले भी पहले अधिकारी हैं। उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (पर्सनल एंड सिविलियन्स) का पदभार ग्रहण किया। लगभग 34 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के बाद उनकी यह उपलब्धि न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इलाके के लोगों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह कंवर ने अपने समर्पणए अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और देशभक्ति के भाव से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। एयर वाइस मार्शल कंवर का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ढोह गांव में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कंजियांण और ऊना में प्राप्त की तथा वर्ष 1981 में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की चौथी बैच में प्रवेश लिया। वर्ष 1987 में उन्होंने 78वें कोर्स के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया और दिसंबर 1991 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग नेविगेशन शाखा में कमीशन प्राप्त किया। भूपेंद्र सिंह कंवर के भाई वीरेंद्र कंवर ने बताया कि एयर वाइस मार्शल बनकर उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है। पूरा परिवार उनकी उपलब्ध पर नाज कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाई भूपेंद्र सिंह शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज व इस मुकाम पर हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भूपेंद्र सिंह कंवर की एयर वाइस मार्शल के पद पर पदोन्नति से हमीरपुर का नाम रोशन हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र से इस तरह से इस तरह का प्रतिभावान व्यक्ति का उच्च पद प्राप्त करने से पूरा क्षेत्र खुशी है। भूपेंद्र सिंह कंवर की प्रारंभिक शिक्षा भोरंज क्षेत्र से हुई है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

2 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर ने एयर वाइस मार्शल बनकर बढ़ाया प्रदेश का मान भाई विरेंद्र कंवर बोले उनकी इस उपलब्धि से सभी गौरवान्वित भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी उपलब्धि पर जताया नाज हमीरपुर - हमीरपुर जिला के ढोह गांव से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर के एयर वाइस मार्शल बनने से पूरा प्रदेश उनके ऊपर नाज कर रहा है। उन्होंने हमीरपुर जिला का जहां मान बढ़ाया है तो अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा हमीरपुर उनके ऊपर गर्व महसूस कर रहा है। एयर वाइस मार्शल भूपेंद्र सिंह कंवर सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से एयर कमोडोर बनने वाले प्रथम अधिकारी रहे हैं और इसके बाद एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने वाले भी पहले अधिकारी हैं। उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (पर्सनल एंड सिविलियन्स) का पदभार ग्रहण किया। लगभग 34 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के बाद उनकी यह उपलब्धि न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इलाके के लोगों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह कंवर ने अपने समर्पणए अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और देशभक्ति के भाव से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। एयर वाइस मार्शल कंवर का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ढोह गांव में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कंजियांण और ऊना में प्राप्त की तथा वर्ष 1981 में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की चौथी बैच में प्रवेश लिया। वर्ष 1987 में उन्होंने 78वें कोर्स के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया और दिसंबर 1991 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग नेविगेशन शाखा में कमीशन प्राप्त किया। भूपेंद्र सिंह कंवर के भाई वीरेंद्र कंवर ने बताया कि एयर वाइस मार्शल बनकर उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है। पूरा परिवार उनकी उपलब्ध पर नाज कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाई भूपेंद्र सिंह शुरू से ही काफी मेहनती रही है। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज व इस मुकाम पर हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भूपेंद्र सिंह कंवर की एयर वाइस मार्शल के पद पर पदोन्नति से हमीरपुर का नाम रोशन हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र से इस तरह से इस तरह का प्रतिभावान व्यक्ति का उच्च पद प्राप्त करने से पूरा क्षेत्र खुशी है। भूपेंद्र सिंह कंवर की प्रारंभिक शिक्षा भोरंज क्षेत्र से हुई है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • स्कूल बस से उतरकर घर की तरफ जा रहा छात्र आया बाइक की चपेट में यह वाइरल वीडियो हिमाचल का बताया जा रहा है।
    1
    स्कूल बस से उतरकर घर की तरफ जा रहा छात्र आया बाइक की चपेट में यह वाइरल वीडियो हिमाचल का बताया जा रहा है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Bharmour, Chamba•
    1 hr ago
  • विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने साफ कहा कि प्रदेश में मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म कर उन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाना चाहिए। VHP का आरोप है कि जहां अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का संचालन उनके समुदाय के पास है। वहीं, हिमाचल में 37 प्रमुख मंदिर अब भी सरकारी नियंत्रण में हैं। परिषद ने इसे “धार्मिक असमानता” बताते हुए मांग की कि इन मंदिरों का प्रबंधन समाज को लौटाया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिरों की आय हर साल सैकड़ों करोड़ तक पहुंचती है। इसका उपयोग केवल धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में होना चाहिए, न कि प्रशासनिक खर्चों में। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले वक़्त में हिन्दू विचार वाली भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर क़ाबिज़ होगी, तब भी वे ज़ोर-शोर से इस मांग को उनके समक्ष रखेंगे। VO—- प्रेस वार्ता में परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे “लैंड जिहाद” का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई इलाकों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण हो रहे हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। संजौली, मंडी और अन्य क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए VHP ने सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। VHP ने हिमाचल में बढ़ती कथित लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं को सामाजिक असंतुलन का कारण बताया। परिषद का कहना है कि इससे समाज में असुरक्षा और आक्रोश बढ़ रहा है, और सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही। परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो संगठन व्यापक जनजागरण अभियान और आंदोलन शुरू करेगा। बाइट—- मिलिंद परांडे, केंद्रीय संगठन महामंत्री, VHP VHP के मुताबिक, हर साल 200 करोड़ से अधिक चढ़ावा इन मंदिरों में दिया गया। धन सनातन संस्कृति में अपना विश्वास रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर विकास, लंगर, सेवा और मंदिर के अन्य विकास कार्यों के लिए दिया जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 में इन 37 मंदिरों की वार्षिक आय 200.59 करोड़ थी। मंदिरों की 346.26 करोड़ की राशि सावधि जमा खाता (Fixed Deposit) में थी। इनके कोष में पर्याप्त सोना और चांदी भी है।
    3
    विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने साफ कहा कि प्रदेश में मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म कर उन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाना चाहिए। VHP का आरोप है कि जहां अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का संचालन उनके समुदाय के पास है। वहीं, हिमाचल में 37 प्रमुख मंदिर अब भी सरकारी नियंत्रण में हैं। परिषद ने इसे “धार्मिक असमानता” बताते हुए मांग की कि इन मंदिरों का प्रबंधन समाज को लौटाया जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिरों की आय हर साल सैकड़ों करोड़ तक पहुंचती है। इसका उपयोग केवल धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में होना चाहिए, न कि प्रशासनिक खर्चों में। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले वक़्त में हिन्दू विचार वाली भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर क़ाबिज़ होगी, तब भी वे ज़ोर-शोर से इस मांग को उनके समक्ष रखेंगे।
VO—- प्रेस वार्ता में परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे “लैंड जिहाद” का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई इलाकों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण हो रहे हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। संजौली, मंडी और अन्य क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए VHP ने सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।
VHP ने हिमाचल में बढ़ती कथित लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं को सामाजिक असंतुलन का कारण बताया। परिषद का कहना है कि इससे समाज में असुरक्षा और आक्रोश बढ़ रहा है, और सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही। परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो संगठन व्यापक जनजागरण अभियान और आंदोलन शुरू करेगा।
बाइट—- मिलिंद परांडे, केंद्रीय संगठन महामंत्री, VHP
VHP के मुताबिक, हर साल 200 करोड़ से अधिक चढ़ावा इन मंदिरों में दिया गया। धन सनातन संस्कृति में अपना विश्वास रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर विकास, लंगर, सेवा और मंदिर के अन्य विकास कार्यों के लिए दिया जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 में इन 37 मंदिरों की वार्षिक आय 200.59 करोड़ थी। मंदिरों की 346.26 करोड़ की राशि सावधि जमा खाता (Fixed Deposit) में थी। इनके कोष में पर्याप्त सोना और चांदी भी है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को शुक्रवार को शिमला से भावभीनी विदाई दी गई। वे पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल आई थी। शुक्रवार को अपने दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति ने आर का दौरा किया। उसके बाद वे अनाडेल हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हुई। अनाडेल से राष्ट्रपति को विदा करने के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता वो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद थे। राज्य के मुख्य सचिव संजय गुप्ता वो पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
    1
    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को शुक्रवार को शिमला से भावभीनी विदाई दी गई। वे पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल आई थी। शुक्रवार को अपने दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति ने आर का दौरा किया। उसके बाद वे अनाडेल हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हुई। अनाडेल से राष्ट्रपति को विदा करने के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता वो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद थे। राज्य के मुख्य सचिव संजय गुप्ता वो पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा एमसीएच सेंटर चंबा में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नियमित टीकाकरण सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण करवाने से मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लक्षित वर्ग तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे। बाइट — डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा: “टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचें और कोई भी इससे वंचित न रहे।” बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।
    2
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा एमसीएच सेंटर चंबा में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नियमित टीकाकरण सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण करवाने से मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लक्षित वर्ग तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
बाइट — डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा:
“टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचें और कोई भी इससे वंचित न रहे।”
बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    1 day ago
  • ग्राम पंचायत गाहर में चौकीदार कमलेश कुमार सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित : ग्राम पंचायत गाहर में चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हुए कमलेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पंचायत परिसर में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    1
    ग्राम पंचायत गाहर में चौकीदार कमलेश कुमार सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित 
: ग्राम पंचायत गाहर में चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हुए कमलेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पंचायत परिसर में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला ने जिलाध्यक्ष केशव चौहान के नेतृत्व मै KNH के पास गायनी वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट करने पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया जिलाध्यक्ष ने कुछ दिनों पूर्व प्रैस कांफ्रेंस के माध्यम से सरकार को चेताया था कि समय रहते इस फैसले को वापिस लिया जाए लेकिन सरकार एवं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि गायनी वार्ड आईजीएमसी शिफ्ट कर ही दिया जाएगा इस बाबत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के ख़िलाफ़ अपना धरना प्रदर्शन किया जोरदार नारेबाज़ी एवं महिलाओं की गूंज सरकार के कान तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं, महिलाओं ने मीडिया को तल्ख अंदाज मै अपनी प्रतिक्रियाएं दी गौरतलब है कि विभिन्न संगठनों के साथ साथ कर्मचारियों ने भी KNH से सुविधाएं इधर उधर करने पर अपनी नाराजगी जताई है लेकिन सरकार कुछ भी करने से बचाव कर रही है . वीओ..केशव चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनहित पार्टी है महिलाओं ,बच्चों एवं बजुगों के साथ कोई भी अत्याचार या अन्याय होगा पार्टी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा ...ऐसी सरकार जिसमें नए नए प्रचलन आरम्भ हो रहे है जनता कतई भी माफ नहीं करेगी..जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि पिछले कुछ समय से जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर अभी तक कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों की चल रही व्यवस्था को बिगाड़कर अपनी मनमानी पर उतारू है 102 वर्ष पुराने स्वास्थ्य केंद्र से बिना किसी औचित्य के शिफ्ट किया जा रहा है सरकार सारी स्वास्थ्य सुविधाएं जिसमें नए डॉक्टर्स,नई नई बड़े स्वास्थ्य वार्डो का गठन,ओपीडी,अन्य सारी स्वास्थ्य सुविधाएं देने मै असमर्थ साबित हुईं है चौहान ने कहा कि सरकार ने देश के सुप्रसिद्ध हस्पतालों KNH के अलावा आईजीएमसी से कार्डियोलॉजी जैसे बड़े विभाग को भी शहर से चमियाना शिफ्ट करके दोनों हस्पतालों आईजीएमसी और अटल स्वास्थ्य संस्थान चमियाना को एक खानापूर्ति का अड्डा बना दिया ..लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अब आधे से ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होती जो दर दर भटकर पहले आईजीएमसी जाते है वहां से फिर उनको चमियाना भेजा जाता है और कई बीच मै ही दम तोड़ देते है केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शिमला को बहुत बड़ी सौगात अटल स्वास्थ्य संस्थान के रूप में दी गई थी जिसका पूरा पूरा जिम्मा प्रदेश सरकार का था कि वह नए डॉक्टर्स और वार्ड्स शुरू करे ताकि सभी लोगों को आईजीएमसी के साथ साथ अटल स्वास्थ्य संस्थान मै भी अच्छी सुविधाएं प्रदान हो परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब सरकार KNH महिला स्वास्थ्य संस्थान से भी छेड़छाड़ कर रही है जिसमें गायनी वार्ड को भी शिफ्ट किया जा रहा है ।।जो आम जनता और महिलाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है केशव चौहान ने कहा कि KNH मै जो टैस्ट 30 रु का होता था वो अब 100 का हो रहा है , स्पेशल वार्ड्स 1200 से बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है इन सभी बातों को सरकार के ध्यानार्थ करके चेतावनी दी है कि जब तक सरकार अपने फैसलों को नहीं पलटेगी वो पीछे नहीं हटेंगे... बाइट,,, केशव चौहान जिला अध्यक्ष भाजपा
    2
    भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला ने जिलाध्यक्ष केशव चौहान के नेतृत्व मै KNH के पास गायनी वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट करने पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया जिलाध्यक्ष ने कुछ दिनों पूर्व प्रैस कांफ्रेंस के माध्यम से सरकार को चेताया था कि समय रहते इस फैसले को वापिस लिया जाए लेकिन सरकार एवं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि गायनी वार्ड आईजीएमसी शिफ्ट कर ही दिया जाएगा इस बाबत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के ख़िलाफ़ अपना धरना प्रदर्शन किया जोरदार नारेबाज़ी एवं महिलाओं की गूंज सरकार के कान तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं, महिलाओं ने मीडिया को तल्ख अंदाज मै अपनी प्रतिक्रियाएं दी गौरतलब है कि विभिन्न संगठनों के साथ साथ कर्मचारियों ने भी KNH से सुविधाएं इधर उधर करने पर अपनी नाराजगी जताई है लेकिन सरकार कुछ भी करने से बचाव कर रही है .
वीओ..केशव चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनहित पार्टी है महिलाओं ,बच्चों एवं बजुगों के साथ कोई भी अत्याचार या अन्याय होगा पार्टी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा ...ऐसी सरकार जिसमें नए नए प्रचलन आरम्भ हो रहे है जनता कतई भी माफ नहीं करेगी..जिलाध्यक्ष केशव चौहान  ने कहा कि 
पिछले कुछ समय से जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर अभी तक कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों की चल रही व्यवस्था को बिगाड़कर अपनी मनमानी पर उतारू है 102 वर्ष पुराने स्वास्थ्य केंद्र से बिना किसी औचित्य के शिफ्ट किया जा रहा है सरकार  सारी स्वास्थ्य सुविधाएं जिसमें नए डॉक्टर्स,नई नई बड़े स्वास्थ्य वार्डो का गठन,ओपीडी,अन्य सारी स्वास्थ्य सुविधाएं देने मै असमर्थ साबित हुईं है चौहान ने कहा कि सरकार ने देश के सुप्रसिद्ध हस्पतालों KNH के अलावा  आईजीएमसी से कार्डियोलॉजी जैसे बड़े विभाग को भी शहर से चमियाना शिफ्ट करके दोनों हस्पतालों आईजीएमसी और अटल स्वास्थ्य संस्थान चमियाना को एक खानापूर्ति का अड्डा बना दिया ..लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अब आधे से ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होती जो दर दर भटकर पहले आईजीएमसी जाते है वहां से फिर उनको चमियाना भेजा जाता है और कई बीच मै ही दम तोड़ देते है
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शिमला को बहुत बड़ी सौगात अटल स्वास्थ्य संस्थान के रूप में दी गई थी जिसका पूरा पूरा जिम्मा प्रदेश सरकार का था कि वह नए डॉक्टर्स और वार्ड्स शुरू करे ताकि सभी लोगों को आईजीएमसी के साथ साथ अटल स्वास्थ्य संस्थान मै भी अच्छी सुविधाएं प्रदान हो परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ 
और अब सरकार KNH महिला स्वास्थ्य संस्थान से भी छेड़छाड़ कर रही है जिसमें गायनी वार्ड को भी शिफ्ट किया जा रहा है ।।जो आम जनता और महिलाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है
केशव चौहान ने कहा कि KNH मै जो टैस्ट 30 रु का होता था वो अब 100 का हो रहा है , स्पेशल वार्ड्स 1200 से बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है इन सभी बातों को सरकार के ध्यानार्थ करके चेतावनी दी है कि जब तक सरकार अपने फैसलों को नहीं पलटेगी वो पीछे नहीं हटेंगे...
बाइट,,, केशव चौहान जिला अध्यक्ष भाजपा
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिमला स्थित मिलिट्री कमांड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
    1
    शिमला स्थित मिलिट्री कमांड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.