logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंबा: टीकाकरण ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी—एमसीएच सेंटर चंबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा एमसीएच सेंटर चंबा में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नियमित टीकाकरण सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण करवाने से मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लक्षित वर्ग तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे। बाइट — डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा: “टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचें और कोई भी इससे वंचित न रहे।” बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।

4 hrs ago
user_Mohd Ashiq
Mohd Ashiq
Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
4 hrs ago

चंबा: टीकाकरण ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी—एमसीएच सेंटर चंबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा एमसीएच सेंटर चंबा में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नियमित टीकाकरण सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण करवाने से मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम

भारद्वाज ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लक्षित वर्ग तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे। बाइट — डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा: “टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचें और कोई भी इससे वंचित न रहे।” बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा एमसीएच सेंटर चंबा में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नियमित टीकाकरण सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण करवाने से मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लक्षित वर्ग तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे। बाइट — डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा: “टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचें और कोई भी इससे वंचित न रहे।” बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।
    2
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा एमसीएच सेंटर चंबा में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नियमित टीकाकरण सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण करवाने से मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लक्षित वर्ग तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
बाइट — डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा:
“टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचें और कोई भी इससे वंचित न रहे।”
बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Bhalai, Chamba•
    4 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar
    2
    Post by Rakesh Kumar
    user_Rakesh Kumar
    Rakesh Kumar
    बरोह, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Till The End News
    1
    Post by Till The End News
    user_Till The End News
    Till The End News
    Local News Reporter मजालता, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर, हमीरपुर जिला की नंदन ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बल्ह क्षेत्र को जाने वाला मार्ग अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मार्ग पर एक स्थान पर टिप्परों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में ग्रामीणों की गाड़ियां भी फंस गई हैं।मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित होकर उपायुक्त से मिले और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच सकता। इसके अलावा दैनिक आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।वहीं, इस मामले में विवाद भी सामने आया है। हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि सड़क केवल 500 मीटर तक ही पक्की की गई। दूसरी ओर, गुरुवार को डीसी के पास पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि दान में दी गई थी और हरिजन बस्ती के लोगों की जमीन इसमें शामिल नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने करीब दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
    2
    हमीरपुर,
हमीरपुर जिला की नंदन ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बल्ह क्षेत्र को जाने वाला मार्ग अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मार्ग पर एक स्थान पर टिप्परों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में ग्रामीणों की गाड़ियां भी फंस गई हैं।मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित होकर उपायुक्त से मिले और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच सकता। इसके अलावा दैनिक आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।वहीं, इस मामले में विवाद भी सामने आया है। हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि सड़क केवल 500 मीटर तक ही पक्की की गई। दूसरी ओर, गुरुवार को डीसी के पास पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि दान में दी गई थी और हरिजन बस्ती के लोगों की जमीन इसमें शामिल नहीं है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने करीब दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ram chand
    1
    Post by Ram chand
    user_Ram chand
    Ram chand
    Singer मनाली, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जल शक्ति विभाग ऊना मंडल-एक में निलंबित किए गए जेई की मनमानी सामने आई है। विभागीय आदेशों के बावजूद जेई सस्पेंशन के बाद भी बुधवार और वीरवार को अपने पुराने कार्यालय पहुंचता रहा। हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय की चाबी भी उसी के पास थी और वह खुद ही ऑफिस को लॉक-अनलॉक करता रहा। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान मौके ने तुरंत कार्यालय पर अतिरिक्त ताला लगवाया। गौरतलब है कि बीआरसी भुगतान में करीब छह माह की देरी को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तक शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद एसडीओ व अधीक्षक को नोटिस और जेई को निलंबित किया गया था। अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने कहा कि आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी। मामले में जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी जवाब तलब किया जाएगा।
    1
    जल शक्ति विभाग ऊना मंडल-एक में निलंबित किए गए जेई की मनमानी सामने आई है। विभागीय आदेशों के बावजूद जेई सस्पेंशन के बाद भी बुधवार और वीरवार को अपने पुराने कार्यालय पहुंचता रहा। हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय की चाबी भी उसी के पास थी और वह खुद ही ऑफिस को लॉक-अनलॉक करता रहा। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान मौके ने तुरंत कार्यालय पर अतिरिक्त ताला लगवाया। गौरतलब है कि बीआरसी भुगतान में करीब छह माह की देरी को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तक शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद एसडीओ व अधीक्षक को नोटिस और जेई को निलंबित किया गया था। अधीक्षण अभियंता  नरेश धीमान ने कहा कि आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी। मामले में जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी जवाब तलब किया जाएगा।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहली बार Indian Premier League फैन पार्क का आयोजन होने जा रहा है, जिससे जिले में उत्साह का माहौल बन गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रपसवाल ने इस आयोजन को जिले के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि इससे चंबा को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन चंबा में पहली बार हो रहा है, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच देखने का शानदार मौका मिलेगा। यह फैन पार्क 2 और 3 मई को आयोजित किया जाएगा, जहां लोगों को क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा आनंद मिलेगा। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और इसे सफल बनाएं, ताकि भविष्य में भी ऐसे बड़े आयोजन चंबा में होते रहें। बाइट मुकेश रेप्सवाल डीसी चंबा।
    2
    चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहली बार Indian Premier League फैन पार्क का आयोजन होने जा रहा है, जिससे जिले में उत्साह का माहौल बन गया है।
उपायुक्त चंबा मुकेश रपसवाल ने इस आयोजन को जिले के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि इससे चंबा को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन चंबा में पहली बार हो रहा है, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच देखने का शानदार मौका मिलेगा।
यह फैन पार्क 2 और 3 मई को आयोजित किया जाएगा, जहां लोगों को क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा आनंद मिलेगा।
उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और इसे सफल बनाएं, ताकि भविष्य में भी ऐसे बड़े आयोजन चंबा में होते रहें।
बाइट मुकेश रेप्सवाल डीसी चंबा।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.