Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाली अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब श्रीकोलायत में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी भारी भीड़, कपिल सरोवर के घाट श्रद्धालुओं से रहे गुलजारदान-पुण्य और गौसेवा के साथ मनाई हरियाली अमावस्या
आवाज़
हरियाली अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब श्रीकोलायत में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी भारी भीड़, कपिल सरोवर के घाट श्रद्धालुओं से रहे गुलजारदान-पुण्य और गौसेवा के साथ मनाई हरियाली अमावस्या
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरियाली अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बिहारी लाल बिश्नोई , भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, संभाग सह प्रभारी -IT चैन सिंह राजपुरोहित, उपखंड अधिकारी कोलायत राजेश नायक , कार्यालय मंत्री भाजपा जैना महाराज , रामकरण जी , नखता राम भोलासर सहित नेता और अधिकारी मौजूद मेघासर मे मेघों जी की मूर्ती अनावरण स्थल, हैलीपैड स्थल और जनसभा स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश !!1
- बीजाथल नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 01 डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त 01 जेसीबी को किया जब्त । नागौर/जसनगर,,आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में रामकरण सिंह मलिण्डा वृताधिकारी मेड़तासिटी के निकटतम सुपरविजन में भारमल उनि थानाधिकारी पुलिस थाना जसनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक बिना नम्बरी डम्पर बजरी से भरे हुए एवं बजरी भरने में प्रयुक्त जे.सी.बी वाहन को जब्त किया गया । अवैध बजरी परिवहन व खनन में प्रयुक्त जप्त वाहन डम्पर व जेसीबी के सम्बन्ध में खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। घटना:- दिनांक 11 अगस्त 2026 को थानाधिकारी जसनगर भारमल उप निरीक्षक मय टीम द्वाराबीजाथल नदी क्षेत्र से बजरी परिवहन करते बिना नम्बरी डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त बिना नम्बरी जेसीबी मशीन को जब्त किया गया ।2
- arvindkejriwal आज से पंजाब सरकार में तीर्थ यात्रा के तीन नए रूट शुरू हो रहे हैं- हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और सालासर-खाटू श्याम। सबको बहुत-बहुत बधाई। arvindkejriwal आज से पंजाब सरकार में तीर्थ यात्रा के तीन नए रूट शुरू हो रहे हैं- हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और सालासर-खाटू श्याम। सबको बहुत-बहुत बधाई।1
- 9 दिन बाद भावुक माहौल में खत्म हुआ निजी बस ऑपरेटरों का आंदोलन, अनशन तुड़वाते ही छलक पड़े आंसू सरदारशहर। कच्चा बस स्टैंड पर निजी बस ऑपरेटरों की ओर से पिछले 9 दिनों से चल रहा आंदोलन बुधवार शाम गमगीन और भावुक माहौल के बीच समाप्त हो गया। आंदोलन के समापन के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम कर दीं। पिछले 8 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पांच बस ऑपरेटरों का थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अनशन टूटते ही पांचों अनशनकारियों की आंखों से आंसू छलक पड़े और पूरा माहौल भावुक हो गया। 15 दिन की अस्थाई व्यवस्था पर बनी सहमति आंदोलन समाप्त होने से पहले कच्चा बस स्टैंड बस ऑपरेटर यूनियन, व्यापार मंडल, प्रशासनिक अधिकारियों और थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के बीच लंबी वार्ता हुई। वार्ता के बाद सहमति बनी कि फिलहाल आगामी 15 दिनों तक अस्थाई व्यवस्था के तहत निजी बसें कच्चा बस स्टैंड पर हाथ ठेला संचालकों के साथ खड़ी नहीं होंगी। बस ऑपरेटरों ने निर्णय लिया कि इस दौरान उनकी बसें मजिस्ट्रेट आवास के पास सड़क किनारे खड़ी की जाएंगी और यही स्थान अस्थाई बस स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाएगा। जूस पिलाते ही छलक पड़े आंसू जब थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने आमरण अनशन पर बैठे पांचों बस ऑपरेटरों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया तो सभी भावुक हो गए। मंच पर बैठे अनशनकारियों की आंखों में आंसू देखकर वहां मौजूद समर्थक भी भावुक हो उठे। इसके बाद पूरा कच्चा बस स्टैंड “बस ऑपरेटर जिंदाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। यूनियन अध्यक्ष बोले—लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कच्चा बस स्टैंड पर केवल निजी बसें ही लगनी चाहिए और हाथ ठेला संचालकों को हटाने के लिए अब यूनियन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। राजेंद्र सिंह ने आंदोलन को निजी बस ऑपरेटर यूनियन की जीत बताते हुए कहा कि उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। 210 गांवों के यात्रियों और विद्यार्थियों को देखते हुए लिया फैसला आमरण अनशन पर बैठे राजेंद्र कुमार सारण ने भावुक स्वर में कहा कि पिछले 9 दिनों के आंदोलन में जिन लोगों ने उनका साथ और समर्थन दिया, वे उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरदारशहर से जुड़े करीब 210 गांवों के ग्रामीणों और यात्रियों को हो रही परेशानी तथा जल्द शुरू होने वाली परीक्षाओं को देखते हुए आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त करने का उद्देश्य आमजन और विद्यार्थियों को यातायात की परेशानी से राहत दिलाना भी है। फिलहाल 15 दिनों की अस्थाई व्यवस्था के बाद कच्चा बस स्टैंड को लेकर प्रशासन और बस ऑपरेटरों के बीच आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।1
- हरियाली अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब श्रीकोलायत में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी भारी भीड़, कपिल सरोवर के घाट श्रद्धालुओं से रहे गुलजारदान-पुण्य और गौसेवा के साथ मनाई हरियाली अमावस्या1
- छत्तरगढ आरसीपी कॉलोनी मेंमें दिन ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना पुलिस में मामला दर्ज छत्तरगढ । कस्बे के आरसीपी कॉलोनी में क्वॉटर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के क्वार्टर का ताला तोड़कर नगदी व सोने, चांदी के जेवरात चोरी हुए घटना आज बुधवार को दिन में हुई दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि वह पटवार कॉलोनी में पटवारी के यहां कार्यकर्ता है दोपहर को क्वार्टर आया तो देखा तो गेट के ताले टूटे हुए थे वह गेट भी टूटा हुआ था तत्काल प्रभाव से अपने घर वालों को सूचना दी जिस पर उसकी पत्नी जो आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता है वह भी मौके पर पहुंचे वह क्वार्टर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे जिसमें करीब डेढ़ 2 लख रुपए नगदी वह सोने चांदी के जेवरात है जो नहीं मिले जिसकी सूचना तत्काल प्रभाव से छत्तरगढ़ पुलिस को दी गई पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मौका मोबाइल न किया गया प्राथमिक रिपोर्ट भी प्रार्थी से ली गई प्रथम रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की छतरगढ़ आरसीपी कॉलोनी के क्वार्टर विभाग ने खाली करवाने के बाद कॉलोनी अपराधियों का गढ़ जा रही है में क्वार्टर खाली करवाये अधिकांश क्वार्टर खाली है जिसमें नशेड़ी, चोरों , वह शराबियों का अड्डा बनती जा रही है जिसे पुलिस में प्रशासन के बीच सर दर्द बना हुआ है इन दोनों छतरगढ़ इलाके भर में चिट्टा , मेडिकल दवाइयां का नशा तेजी से बढ़ रहा है जो इस कॉलोनी के सूने क्वार्टर में छुप जाते हैं वह आपराधिक घटना भी कर देते हैं जिसे तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए प्रशासन से भी मांग की गई है1