बीजाथल नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 01 डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त 01 जेसीबी को किया जब्त । नागौर/जसनगर,,आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में रामकरण सिंह मलिण्डा वृताधिकारी मेड़तासिटी के निकटतम सुपरविजन में भारमल उनि थानाधिकारी पुलिस थाना जसनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक बिना नम्बरी डम्पर बजरी से भरे हुए एवं बजरी भरने में प्रयुक्त जे.सी.बी वाहन को जब्त किया गया । अवैध बजरी परिवहन व खनन में प्रयुक्त जप्त वाहन डम्पर व जेसीबी के सम्बन्ध में खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। घटना:- दिनांक 11 अगस्त 2026 को थानाधिकारी जसनगर भारमल उप निरीक्षक मय टीम द्वाराबीजाथल नदी क्षेत्र से बजरी परिवहन करते बिना नम्बरी डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त बिना नम्बरी जेसीबी मशीन को जब्त किया गया ।
बीजाथल नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 01 डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त 01 जेसीबी को किया जब्त । नागौर/जसनगर,,आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में रामकरण सिंह मलिण्डा वृताधिकारी मेड़तासिटी के निकटतम सुपरविजन में भारमल उनि थानाधिकारी पुलिस थाना जसनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक बिना नम्बरी
डम्पर बजरी से भरे हुए एवं बजरी भरने में प्रयुक्त जे.सी.बी वाहन को जब्त किया गया । अवैध बजरी परिवहन व खनन में प्रयुक्त जप्त वाहन डम्पर व जेसीबी के सम्बन्ध में खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। घटना:- दिनांक 11 अगस्त 2026 को थानाधिकारी जसनगर भारमल उप निरीक्षक मय टीम द्वाराबीजाथल नदी क्षेत्र से बजरी परिवहन करते बिना नम्बरी डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त बिना नम्बरी जेसीबी मशीन को जब्त किया गया ।
- 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस स्पेशल विज्ञापन ऑफर! मात्र 199/रुपए में 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस स्पेशल विज्ञापन ऑफर! AI वीडियो विज्ञापन मात्र 499/ रुपए राजस्थान वाणी न्यूज प्रदेश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज चैनल में अपना विज्ञापन दे।1
- रियान बड़ी में युवाओं ने गौ सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया है। महाकाल गौ रक्षक सेवा टीम से जुड़े युवा पिछले 4-5 वर्षों से गायों की सेवा और संरक्षण में सक्रिय हैं। टीम के सदस्य प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा पर विशेष गौ सेवा अभियान चलाते हैं। यह टीम सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सहयोग राशि और दान एकत्र करती है। इस राशि से हरा चारा खरीदा जाता है, जिसे वाहन द्वारा गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रही गायों को खिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त, टीम के सदस्य घर-घर जाकर गायों के लिए गुड़ और दाना इकट्ठा करते हैं। इस सामग्री से गोशाला में लापसी बनाकर गायों को खिलाई जाती है। महाकाल गौ रक्षक सेवा टीम का कार्य केवल चारा खिलाने तक सीमित नहीं है। क्षेत्र में लावारिस, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गायों की सूचना मिलने पर टीम के युवा तुरंत मौके पर पहुंचते हैं। वे घायल गायों का उपचार करवाते हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों या अच्छी गोशालाओं में भेजने का प्रयास करते हैं। दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए टीम लगातार सक्रिय रहती है। टीम के सदस्यों के अनुसार, गौ सेवा के लिए प्राप्त होने वाला सहयोग पूरी तरह से गायों की सेवा में उपयोग किया जाता है। सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा भी इस सेवा कार्य से जुड़ रहे हैं। टीम में दिनेश माली, गौरव वैष्णव, टोनु माली और काना राम माली सहित कई युवा सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं। युवाओं की इस पहल से क्षेत्र में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और अन्य लोग भी इस सेवा कार्य के लिए प्रेरित हो रहे हैं। रियान बड़ी में युवाओं ने गौ सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया है। महाकाल गौ रक्षक सेवा टीम से जुड़े युवा पिछले 4-5 वर्षों से गायों की सेवा और संरक्षण में सक्रिय हैं। टीम के सदस्य प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा पर विशेष गौ सेवा अभियान चलाते हैं। यह टीम सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सहयोग राशि और दान एकत्र करती है। इस राशि से हरा चारा खरीदा जाता है, जिसे वाहन द्वारा गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रही गायों को खिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त, टीम के सदस्य घर-घर जाकर गायों के लिए गुड़ और दाना इकट्ठा करते हैं। इस सामग्री से गोशाला में लापसी बनाकर गायों को खिलाई जाती है। महाकाल गौ रक्षक सेवा टीम का कार्य केवल चारा खिलाने तक सीमित नहीं है। क्षेत्र में लावारिस, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गायों की सूचना मिलने पर टीम के युवा तुरंत मौके पर पहुंचते हैं। वे घायल गायों का उपचार करवाते हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों या अच्छी गोशालाओं में भेजने का प्रयास करते हैं। दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए टीम लगातार सक्रिय रहती है। टीम के सदस्यों के अनुसार, गौ सेवा के लिए प्राप्त होने वाला सहयोग पूरी तरह से गायों की सेवा में उपयोग किया जाता है। सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा भी इस सेवा कार्य से जुड़ रहे हैं। टीम में दिनेश माली, गौरव वैष्णव, टोनु माली और काना राम माली सहित कई युवा सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं। युवाओं की इस पहल से क्षेत्र में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और अन्य लोग भी इस सेवा कार्य के लिए प्रेरित हो रहे हैं।1
- हरियाली अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब श्रीकोलायत में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी भारी भीड़, कपिल सरोवर के घाट श्रद्धालुओं से रहे गुलजारदान-पुण्य और गौसेवा के साथ मनाई हरियाली अमावस्या1
- मांगलियावास में हरियाली अमावस्या पर सजा कल्पवृक्ष मेला, उमड़ा जनसैलाब श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर अजमेर के मांगलियावास स्थित प्राचीन कल्पवृक्ष मेले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। मान्यता है कि 800-1000 साल पुराना यह कल्पवृक्ष मनोकामना पूरी करता है। सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पेड़ की परिक्रमा कर नारियल, चुनरी और मन्नत का धागा बांधा। कई दंपतियों ने संतान प्राप्ति की कामना की। मेला प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए थे। मेले में झूले, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपकरणों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रही।4
- राईका बाग बालाजी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश ने फीका किया उत्साह रूपनगढ़ (अजमेर) हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर रूपनगढ़ के राईका बाग स्थित बालाजी महाराज मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर नारियल एवं प्रसाद चढ़ाया और कस्बे में सुख-शांति, खुशहाली तथा अच्छी बारिश की कामना की। मेले के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जागरण एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। हरियाली अमावस्या के मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में लगे विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन और खेल-तमाशे बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं मिठाई, कचौरी-पकौड़ी, फल-फ्रूट, आइसक्रीम सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मेले का जमकर आनंद लिया और खरीदारी की। हालांकि, अचानक हुई बारिश ने मेलार्थियों के उत्साह पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण कुछ समय के लिए मेले में अफरा-तफरी और असुविधा का माहौल बना, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर मौसम का असर नहीं पड़ा। लोग बारिश के बीच भी बालाजी महाराज के दर्शन और मेले का आनंद लेते नजर आए। हरियाली अमावस्या का यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति, मेल-मिलाप और मनोरंजन का भी प्रमुख केंद्र रहा।1
- मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने करी पूजा अर्चना, मांगलियावास पुलिस सहित पीसांगन पुलिस और जाप्ते से आई पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित कार्यकर्ताओं की रहा सराहनीय सहयोग मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने करी पूजा अर्चना, मांगलियावास पुलिस सहित पीसांगन पुलिस और जाप्ते से आई पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित कार्यकर्ताओं की रहा सराहनीय सहयोग4
- निंबोला बिस्वा में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर 22 विभागों ने दी सेवाएं, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण भेंरुदा,,नागौर जिले के पंचायत समिति भेंरुदा केग्राम पंचायत निंबोला बिस्वा ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। करीब 200 ग्रामीणों को जीराम जी योजना की जानकारी दी गई। मनरेगा के दो नवीन जॉब कार्ड और आठ पट्टे वितरित किए गए, जबकि नवीन शौचालय निर्माण के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए। पालनहार योजना के सात और पेंशन के चार सत्यापन किए गए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य युसूफ लोहार भी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान में सहयोग किया। शिविर में नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रशासक रविंद्र सिंह राठौड़ की देखरेख में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।3
- चावण्डिया में बदहाल रास्ता बना परेशानी का सबब, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें चावण्डिया में बदहाल रास्ता बना परेशानी का सबब, बारिश के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं। कीचड़ और खराब रास्ते से आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई।1
- जाटावास से रियां बड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है। लगातार बारिश से सड़क की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे स्थानीय निवासियों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भरा होने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। सड़क की बिगड़ती हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह एक मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए जाटावास ग्राम पंचायत के युवा जनप्रतिनिधि सुनील कासनियां ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने प्रशासनिक सहयोग से बुधवार रात को सड़क के गहरे गड्ढों में कंक्रीट और गिट्टी डलवाकर उन्हें भरवाया। इसके बाद जेसीबी मशीन का उपयोग कर सड़क को समतल किया गया, जिससे फिलहाल आवागमन में राहत मिली है। रात में किए गए इस कार्य से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। गड्ढे भरने और सड़क के समतलीकरण से आवागमन कुछ हद तक सुगम हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव और गड्ढों की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। युवा जनप्रतिनिधि सुनील कासनियां द्वारा तत्काल पहल कर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त करवाने के लिए ग्रामीणों ने उनकी सराहना की है। जाटावास से रियां बड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है। लगातार बारिश से सड़क की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे स्थानीय निवासियों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भरा होने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। सड़क की बिगड़ती हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह एक मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए जाटावास ग्राम पंचायत के युवा जनप्रतिनिधि सुनील कासनियां ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने प्रशासनिक सहयोग से बुधवार रात को सड़क के गहरे गड्ढों में कंक्रीट और गिट्टी डलवाकर उन्हें भरवाया। इसके बाद जेसीबी मशीन का उपयोग कर सड़क को समतल किया गया, जिससे फिलहाल आवागमन में राहत मिली है। रात में किए गए इस कार्य से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। गड्ढे भरने और सड़क के समतलीकरण से आवागमन कुछ हद तक सुगम हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव और गड्ढों की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। युवा जनप्रतिनिधि सुनील कासनियां द्वारा तत्काल पहल कर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त करवाने के लिए ग्रामीणों ने उनकी सराहना की है।1