निंबोला बिस्वा में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर 22 विभागों ने दी सेवाएं, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण भेंरुदा,,नागौर जिले के पंचायत समिति भेंरुदा केग्राम पंचायत निंबोला बिस्वा ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। करीब 200 ग्रामीणों को जीराम जी योजना की जानकारी दी गई। मनरेगा के दो नवीन जॉब कार्ड और आठ पट्टे वितरित किए गए, जबकि नवीन शौचालय निर्माण के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए। पालनहार योजना के सात और पेंशन के चार सत्यापन किए गए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य युसूफ लोहार भी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान में सहयोग किया। शिविर में नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रशासक रविंद्र सिंह राठौड़ की देखरेख में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।
निंबोला बिस्वा में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर 22 विभागों ने दी सेवाएं, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण भेंरुदा,,नागौर जिले के पंचायत समिति भेंरुदा केग्राम पंचायत निंबोला बिस्वा ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। करीब 200 ग्रामीणों को जीराम जी योजना की जानकारी दी गई। मनरेगा के दो नवीन जॉब कार्ड और आठ पट्टे वितरित किए
गए, जबकि नवीन शौचालय निर्माण के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए। पालनहार योजना के सात और पेंशन के चार सत्यापन किए गए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य युसूफ लोहार भी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की
जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान में सहयोग किया। शिविर में नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रशासक रविंद्र सिंह राठौड़ की देखरेख में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।
- बीजाथल नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 01 डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त 01 जेसीबी को किया जब्त । नागौर/जसनगर,,आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में रामकरण सिंह मलिण्डा वृताधिकारी मेड़तासिटी के निकटतम सुपरविजन में भारमल उनि थानाधिकारी पुलिस थाना जसनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक बिना नम्बरी डम्पर बजरी से भरे हुए एवं बजरी भरने में प्रयुक्त जे.सी.बी वाहन को जब्त किया गया । अवैध बजरी परिवहन व खनन में प्रयुक्त जप्त वाहन डम्पर व जेसीबी के सम्बन्ध में खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। घटना:- दिनांक 11 अगस्त 2026 को थानाधिकारी जसनगर भारमल उप निरीक्षक मय टीम द्वाराबीजाथल नदी क्षेत्र से बजरी परिवहन करते बिना नम्बरी डम्पर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त बिना नम्बरी जेसीबी मशीन को जब्त किया गया ।2
- जसनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन रिया बड़ी। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसनगर में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने विद्यार्थियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और क्रांतिकारियों के योगदान की जानकारी दी।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा लहराने को कहा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा लहराने को कहा गया1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसनगर में 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत एक तिरंगा प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्देश्य उन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराना था। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। सैनी ने बंग-भंग, मार्ले-मिंटो सुधार, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, क्रिप्स मिशन, 9 अगस्त 1925 के काकोरी कांड और 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक महत्ता का विस्तार से वर्णन किया। सैनी ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और आमजन से अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की भी जानकारी दी। सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य शहाबुद्दीन मंसूरी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए और उन्हें अपने-अपने घरों पर तिरंगा ससम्मान फहराने के लिए प्रेरित किया। इतिहास के व्याख्याता ने भी 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसनगर में 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत एक तिरंगा प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्देश्य उन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराना था। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। सैनी ने बंग-भंग, मार्ले-मिंटो सुधार, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, क्रिप्स मिशन, 9 अगस्त 1925 के काकोरी कांड और 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक महत्ता का विस्तार से वर्णन किया। सैनी ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और आमजन से अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की भी जानकारी दी। सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य शहाबुद्दीन मंसूरी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए और उन्हें अपने-अपने घरों पर तिरंगा ससम्मान फहराने के लिए प्रेरित किया। इतिहास के व्याख्याता ने भी 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।1
- हरियाली अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बिहारी लाल बिश्नोई , भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, संभाग सह प्रभारी -IT चैन सिंह राजपुरोहित, उपखंड अधिकारी कोलायत राजेश नायक , कार्यालय मंत्री भाजपा जैना महाराज , रामकरण जी , नखता राम भोलासर सहित नेता और अधिकारी मौजूद मेघासर मे मेघों जी की मूर्ती अनावरण स्थल, हैलीपैड स्थल और जनसभा स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश !!1
- 158 नेत्र रोगियों को जांच कर 53 को किया ऑपरेशन के लिए चयन कुचामन सिटी :- लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर एवं शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया। सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि दृष्टि दोष से पीड़ितों को नेत्र ज्योति प्रदान करवाना लॉयन्स क्लब का मुख्य सेवा प्रोजेक्ट है एवं मानव धर्म भी है। इसी सोच को आत्मसात करते हुए क्लब ने वर्ष 2019 में कुचामन क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का संकल्प लिया था। इस संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रयास निरंतर जारी है। इसी क्रम में 81 वा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शंकरा अस्पताल जयपुर की चिकित्सक टीम ने 158 रोगियों के नेत्र एवं बीपी शुगर जांच कर 53 को ऑपरेशन के लिये चयन किया। क्लब सचिव लॉयन विष्णु मोयल ने बताया चयनित रोगियों को शंकरा अस्पताल जयपुर भेजा गया जिनके गुरुवार को ऑपरेशन किये जायेंगे तथा पिछले माह ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों को पुनः जांच कर चश्मे भी दिए गए। रोगियों के भोजन, आवास, चश्मे एवं दवाईयों की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, कोषाध्यक्ष लॉयन मुरलीधर गोयल, लॉयन रामेश्वर अग्रवाल, सुरेश खीची, अजित सिंह, हंसराज एवं ज्ञानाराम ने व्यवस्था में सहयोग कीया।3
- अजमेर-जयपुर रोडवेज में चालक की स्टंटबाजी, डैशबोर्ड पर पैर रखकर दौड़ाई बस, वीडियो वायरल अजमेर-जयपुर रोडवेज में चालक की स्टंटबाजी, डैशबोर्ड पर पैर रखकर दौड़ाई बस, वीडियो वायरल मांगलियावास.. यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का एक और मामला सामने आया है। अजमेर से जयपुर जा रही रोडवेज बस के चालक की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहपुरा डिपो की बस क्रमांक RJ14PH0304 का चालक हाईवे पर तेज गति से बस चलाते हुए डैशबोर्ड पर पैर रखकर स्टंट करता दिख रहा है। चलती बस में डैशबोर्ड पर पैर, यात्री दहशत में यह वीडियो अजमेर-जयपुर मार्ग पर बस में सफर कर रहे पीसांगन उपखंड के पिचोलिया निवासी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम सिंह राठौड़ ने बनाया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि चालक सीट पर बैठकर आराम से दोनों पैर डैशबोर्ड पर टिकाकर बस चला रहा है। पीछे की सीटों पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री बैठे थे। इस पर ओम सिंह राठौड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, _“ड्राइवर साहब, ऐसी लापरवाही किस काम की? आपको कुछ हो गया तो सरकार आपके परिवार की जिम्मेदारी ले लेगी, लेकिन बस में बैठी 40-50 सवारियों का धणी-धोरी कौन होगा?”_ नियमों की अनदेखी, हादसे का खतरा परिवहन नियमों के अनुसार चलती बस में इस तरह वाहन चलाना गंभीर उल्लंघन है। हाईवे पर तेज रफ्तार में एक पल की चूक भी बड़ा हादसा कर सकती थी। यात्रियों का आरोप है कि चालक की इस लापरवाही से सभी की जान खतरे में थी। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों में रोष है। लोगों ने कहा कि रोडवेज आम आदमी के सफर का भरोसा है। अगर चालक ही इस तरह गैरजिम्मेदाराना हरकत करेंगे तो आमजन किस पर भरोसा करेंगे। कार्रवाई की मांग, विभाग ने मांगी रिपोर्ट यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन और परिवहन विभाग से मांग की है कि दोषी चालक के खिलाफ तुरंत निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी चालकों के लिए यातायात नियमों और सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए। मामले के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने शाहपुरा डिपो से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो आमजन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। मांगलियावास.. राजस्थान रोडवेज बस का चला के चलते बस में स्टैंड करता1
- हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसनगर में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का हुआ आयोजन रियाबड़ी,,हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसनगर में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा किए गए अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए बंग- भंग, मार्ले -मिंटो सुधार ,असहयोग आंदोलन ,सविनय अवज्ञा आंदोलन ,क्रिप्स मिशन सहित 9 अगस्त 1925 के काकोरी कांड एवं 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए 9 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा के बारे अवगत कराया ।14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन एवं उसमें अंत में 2 मिनट का मौन रखने के लिए विद्यार्थियों , विद्यालय स्टाफ और आमजन को जानकारी दी गई ।प्राचार्य शहाबउद्दीन मंसूरी द्वारा उपस्थित विद्यार्थियो को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करवाते हुए अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक समझा कर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया1