logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोपरिया में युवती की हत्या का पर्दाफाश, मुख्य आरोपित गिरफ्तार कोपरिया थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव स्थित गुलडाही बहियार में बीते आठ मार्च को हुई 20 वर्षीय सुषमा कुमारी की हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित भूपेन कुमार (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के घर से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है। सोमवार को सलखुआ थाने में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर घटना के कारणों और आरोपित की गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दी। डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आठ मार्च को गोली मारकर हुई युवती की हत्या के बाद पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी थी। वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कोपरिया गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी फतिंगा यादव के पुत्र भूपेन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर रविवार की शाम उसके घर के एक ट्रंक में कपड़े में लपेटकर रखा गया देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया, जिसका उपयोग हत्या में किया गया था। बातचीत बंद करने पर वारदात को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग में उपजा विवाद है। वर्ष 2021 से आरोपित और युवती के बीच संबंध थे। युवती की शादी होने के बाद भी दोनों में बातचीत होती रही। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर-नवंबर से युवती ने आरोपित से दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। जानकारी के अनुसार, युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी। करीब चार-पांच माह से अनदेखी के कारण आरोपित मानसिक रूप से तनाव में था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। खेत में पीछा कर मारी थी गोली आरोपित भूपेन कुमार हिमाचल प्रदेश में पेंटर का काम करता था। करीब छह महीने बाहर रहने के बाद वह चार फरवरी को ही गांव लौटा था। घटना के दिन आरोपित सड़क किनारे खड़ा था, तभी उसने युवती को खेत की ओर जाते देखा। वह उसका पीछा करते हुए गुलडाही बहियार पहुंच गया। वहां दोनों के बीच नोकझोंक हुई और इसी दौरान तैश में आकर उसने देसी कट्टे से युवती पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पैदल ही सड़क मार्ग से अपने घर लौट आया और सामान्य रूप से रहने लगा। डीएसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का पर्दाफाश कर लिया गया है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

2 days ago
user_Ayush Kumar
Ayush Kumar
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    11 min ago
  • सहरसा विधायक इंजी आईपी. गुप्ता का नागरिक अभिनंदन समारोह पूजा रिसॉर्ट, सहरसा में
    1
    सहरसा विधायक इंजी आईपी. गुप्ता  का नागरिक अभिनंदन समारोह 
पूजा रिसॉर्ट, सहरसा में
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Sathila Khatun
    1
    Post by Sathila Khatun
    user_Sathila Khatun
    Sathila Khatun
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Abhinandan Kumar
    1
    Post by Abhinandan Kumar
    user_Abhinandan Kumar
    Abhinandan Kumar
    अलौली, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • उसरी में ठेला पलटने से अधेड़ हुआ घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी के निकट एक ठेला पलटने से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत नया टोला उसरी निवासी बिगन साह के रूप में हुई है। घायल के पुत्र ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति ठेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाईक चालक ने ठेला में धक्का मार दिया जिसके बाद ठेला पलट गई। इसी दौरान बिगन साह सड़क से होकर गुजर रहा था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की दोपहर दो बजे तक उसका इलाज अस्पताल में जारी था। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
    1
    उसरी में ठेला पलटने से अधेड़ हुआ घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज 
गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी के निकट एक ठेला पलटने से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत नया टोला उसरी निवासी बिगन साह के रूप में हुई है। घायल के पुत्र ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति ठेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाईक चालक ने ठेला में धक्का मार दिया जिसके बाद ठेला पलट गई। इसी दौरान बिगन साह सड़क से होकर गुजर रहा था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की दोपहर दो बजे तक उसका इलाज अस्पताल में जारी था। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
    user_Md Javed
    Md Javed
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • 📍 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। 👮‍♂️ आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। ⚠️ इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।
    1
    📍 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
👮‍♂️ आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।
⚠️ इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।
    user_ANISH KUMAR
    ANISH KUMAR
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Pandavchoudhary
    1
    Post by Pandavchoudhary
    user_Pandavchoudhary
    Pandavchoudhary
    Chautham, Khagaria•
    21 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.