Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार के जीरो माइल चौक पर एक हाइवा ट्रक के चपेट में आ जाने से एक स्कूली छात्र की मौके पर हुई मौत
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार के जीरो माइल चौक पर एक हाइवा ट्रक के चपेट में आ जाने से एक स्कूली छात्र की मौके पर हुई मौत
More news from बिहार and nearby areas
- Post by मिथिलेश कुमार1
- सहरसा विधायक इंजी आईपी. गुप्ता का नागरिक अभिनंदन समारोह पूजा रिसॉर्ट, सहरसा में1
- मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां चौसा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड ने अब गंभीर रूप ले लिया है। गोली लगने से घायल युवक दिलखुश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि चौसा और घोषई के बीच नहर के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने दिलखुश कुमार को गोली मार दी थी। गोली युवक की पीठ में लगी और पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे पहले चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार और एसडीओ पंकज घोष ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी ललन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाइट ---अविनाश कुमार एसडीपीओ उदाकिशुनगंज मधेपुरा4
- Post by Sathila Khatun1
- नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत में इन दिनों मनरेगा का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। पंचायत में भारी मात्रा में फसल सुरक्षा बांध के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। मुखिया और रोजगार सेवक के मिलीभगत से लाखों रुपए की लूट खसोट की गई आवेदन देने के बाद भी जिम्मेदार पदाधिकारी।अभी तक जांच को नहीं आए है1
- सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत 'हर घर नल का जल' पहुँचाने का दावा सहरसा के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत में पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 सहित पूरी पंचायत में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। 19 में से 17 टंकियां सफेद हाथी साबित पंचायत के आंकड़ों पर गौर करें तो यहाँ कुल 19 पानी की टंकियां स्थापित की गई थीं। लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि इनमें से केवल एक टंकी किसी तरह चल रही है, जबकि शेष 18 टंकियां देखरेख के अभाव में शोपीस बनकर रह गई हैं। जो एक टंकी चालू है, उसकी स्थिति भी बेहद जर्जर है। मरम्मत के नाम पर सामान ले उड़े मुंशी ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नारायण कामत, गणेशी ठाकुर, छोटू मुखिया, नको देवी, राहुल देवी और लाखों देवी ने बताया कि एकमात्र चालू टंकी की स्थिति सुधारने के नाम पर मुंशी यहाँ से केमिकल मशीन लेकर गया था, जो आज तक वापस नहीं आई। इसके अलावा बोरिंग पाइप भी लंबे समय से टूटा हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। 6 साल से वेतन को तरस रहा ऑपरेटर योजना की विफलता का एक बड़ा कारण कर्मियों का शोषण भी है। पंप संचालक बैजनाथ कामत ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि ठेकेदार ने पिछले 6 वर्षों से उन्हें मानदेय (वेतन) का भुगतान नहीं किया है। बिना वेतन के परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए दूभर हो गया है। संचालक का कहना है कि जब वे शिकायत करते हैं, तो आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता। शिकायतों पर मौन साधे बैठा विभाग ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकारी टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और विभाग के कनीय अभियंता (JE) को भी फोन पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के मुंशी मरम्मत का झांसा देकर कीमती सामान निकाल ले जाते हैं और फिर वापस नहीं लौटते। "हम शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और ठेकेदार की मनमानी चरम पर है। अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।" — ग्रामीण, मुरादपुर पंचायत वर्तमान में भीषण गर्मी की आहट के बीच पानी की यह किल्लत मुरादपुर पंचायत के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है।1
- उसरी में ठेला पलटने से अधेड़ हुआ घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी के निकट एक ठेला पलटने से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत नया टोला उसरी निवासी बिगन साह के रूप में हुई है। घायल के पुत्र ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति ठेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाईक चालक ने ठेला में धक्का मार दिया जिसके बाद ठेला पलट गई। इसी दौरान बिगन साह सड़क से होकर गुजर रहा था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की दोपहर दो बजे तक उसका इलाज अस्पताल में जारी था। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।1
- Post by मिथिलेश कुमार1