Shuru
Apke Nagar Ki App…
उभांव में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की रॉड बिल्थरारोड उभांव थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी चांद मियां पुत्र अयूब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे कुण्डैल नया ढाला के पास से पकड़ा। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप/रॉड भी बरामद की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
उभांव में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की रॉड बिल्थरारोड उभांव थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी चांद मियां पुत्र अयूब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे कुण्डैल नया ढाला के पास से पकड़ा। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप/रॉड भी बरामद की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
More news from Ballia and nearby areas
- बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव स्थित एक अवैध महिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के इन्द्रौली मलकौली निवासी पूनम (30) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन स्वास्तिक अस्पताल ले गए, जहां संचालिका कथित डॉ. पूनम भारती ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बाद में सीएचसी सीयर में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएमओ के निर्देश पर एसडीएम शरद चौधरी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। मृतका के पति की तहरीर पर संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभासद मोहम्मद सद्दाम ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।1
- Post by Ajay Kumar1
- #संतरामपालजी_का_विश्वको_संदेश संत रामपाल जी महाराज ने 11 अप्रैल के विशेष संदेश में कहा कि 'ना डरना है और ना लड़ना है। आगे-आगे बढ़ना है।' पूरा वीडियो देखें Sant Rampal Ji Maharaj यूट्यूब चैनल पर Sant RampalJi YtChannel2
- बलिया जनपद में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। कोतवाली परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस मेस का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक (SP) बलिया द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर एसपी बलिया ने आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा, *"पुलिसकर्मी बिना थके दिन-रात जनसेवा में समर्पित रहते हैं। कठिन ड्यूटी के बीच उन्हें पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है।"* बेहतर सुविधाएं इस नई मेस के शुरू होने से अब कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण और हाइजीनिक भोजन मिल सकेगा। सकारात्मक प्रभाव अधिकारियों का मानना है कि खान-पान में सुधार से जवानों के स्वास्थ्य और उनके कार्य प्रदर्शन (Performance) में सकारात्मक बदलाव आएगा। *संयुक्त प्रयास इस परियोजना को साकार करने में एएसपी, सीओ और कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। पुलिस महकमे के इस संवेदनशील कदम की पूरे विभाग में सराहना हो रही है। इसे पुलिस वेलफेयर की दिशा में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।1
- Post by RISHI RAI1
- जनपद देवरिया के थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत गेहूं के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी, जो कि सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था । जिसके सम्बन्ध में थाना सुरौली पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । थाना सुरौली पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा आज दिनांक 12.04.2026 को घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसमें सम्मिलित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 लाठी, 1 कड़ा, 5 मोबाइल फोन, 1 अंगुठी व 2 मोटरसाइकिलों को बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह की व्यान1
- देवरिया के थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत गेहूं के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी, जो कि सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था । जिसके सम्बन्ध में थाना सुरौली पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । थाना सुरौली पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा आज दिनांक 12.04.2026 को घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसमें सम्मिलित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 लाठी, 01 कड़ा, 05 मोबाइल फोन, 01 अंगुठी व 02 मोटरसाइकिलों को बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- बिल्थरारोड उभांव थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी चांद मियां पुत्र अयूब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे कुण्डैल नया ढाला के पास से पकड़ा। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप/रॉड भी बरामद की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।1