Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली के कैथवलिया में गिरी आकाशीय बिजली,तीन बच्चे आये चपेट में। दो की हुई मौत एक हुआ घायल। दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम।
Shambhu sharan
सुगौली के कैथवलिया में गिरी आकाशीय बिजली,तीन बच्चे आये चपेट में। दो की हुई मौत एक हुआ घायल। दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम।
More news from बिहार and nearby areas
- बनकटवा स्थित बिजबनी गैस एजेंसी पर गैस की किल्लत के बीच लोगो की मारामारी। सरकार के तमाम सरकारी दावे फेल1
- पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में कलश यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच तनाव1
- पश्चिम चंपारण से एक गंभीर खबर सामने आ रही है, जहां 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ एटक के बैनर तले कर्मियों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में जिला पदाधिकारी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और जुबान पर गूंजते नारों के साथ कर्मचारियों ने प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान पूरा माहौल गूंज उठा जब कर्मचारी एक स्वर में सवाल कर रहे थे चार माह से वेतन नहीं, परिवार कैसे चले जवाब दो बच्चों की पढ़ाई कैसे हो जवाब दो कर्मचारियों का कहना है कि लगातार चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है, बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है। कर्मियों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि सरकार ने 102 एम्बुलेंस सेवा को कंपनी के जिम्मे सौंप दिया है, जिसके बाद से आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का शोषण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जब तक एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य समिति के अधीन थी, तब तक स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर थी, लेकिन जैसे ही इसे निजी कंपनियों को सौंपा गया, कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती चली गईं। वेतन भुगतान में देरी, काम का बढ़ता दबाव और अधिकारों की अनदेखी अब आम बात हो गई है। इसी कड़ी में कर्मचारियों ने जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर समय रहते वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति, 102 कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील राम, संजीत सिन्हा, अजय चौबे, विजय राम, गोविन्द प्रसाद, मेराज हुसैन, ऋतु राज, राजू कुमार, नन्दलाल राम, राजेश कुमार, उमेश गुप्ता, मुकेश पटेल, असलम, कृष्ण नन्दन ठाकुर, कमलेश पटेल, सुरेन्द्र प्रसाद समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर चार महीने से वेतन के लिए जूझ रहे इन एम्बुलेंस कर्मियों को कब मिलेगा उनका हक और क्या सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाएगी, या फिर यूं ही कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा।1
- Post by Talk On Chair1
- बिहार की राजनीति में नई हलचल तब देखने को मिली जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने अपनी पहली राजनीतिक पहल ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत की। इस यात्रा का आगाज पूर्वी चंपारण से हुआ, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रविवार को जैसे ही निशांत कुमार मेहसी प्रखंड के महेंद्र चौक मंगराही पहुंचे, जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों की भीड़ को देखते हुए उन्हें अपनी गाड़ी के ऊपर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंपारण की धरती ऐतिहासिक रही है, जहां से महात्मा गांधी ने अपने आंदोलन की शुरुआत की थी। साथ ही उनके पिता नीतीश कुमार ने भी कई बार अपने जनसंपर्क अभियानों की शुरुआत इसी क्षेत्र से की है। निशांत कुमार ने कहा कि उनकी ‘सद्भाव यात्रा’ का उद्देश्य बिहार की जनता से सीधे जुड़ना और उनके बीच संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। यात्रा को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार, निशांत कुमार 3 मई की सुबह पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड से यात्रा पर निकले। रास्ते में सारण के बजरंग चौक ओवरब्रिज, वैशाली के जदयू जिला कार्यालय और मुजफ्फरपुर के सकरी चौक पर भी उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे पूर्वी चंपारण के महेंद्र चौक, मंगराही पहुंचे। इस यात्रा के पहले चरण में 3 और 4 मई को चंपारण क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 7 मई को वैशाली में कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा के क्रम में वे विभिन्न स्थानों पर रुककर आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में निशांत कुमार मोतिहारी होते हुए वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हुए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। उनकी इस यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- Post by RAJA KUMAR1
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह हंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तंज कसते हुए साझा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मिथुन चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो है जिसे चुनाव परिणामों के रुझानों के दौरान दोबारा वायरल किया जा रहा है। हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान का भी एक वीडियो चर्चा में रहा था जिसमें वह हंसते-हंसते विपक्षी पार्टी को चुनौती देते नजर आए थे।1
- बेतिया में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खबर सामने आई। इस जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल के आवास पर पहुंचकर जमकर जश्न मनाया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी खिलाकर खुशी साझा की। कागज के ठोंगे में झालमुरी लेकर कार्यकर्ताओं ने मिलकर इसका आनंद लिया और माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता राहुल कुमार ने कहा कि बंगाल और असम में पार्टी की यह जीत पूरे देश में कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है और हर जगह इसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताते हुए कहा कि बंगाल में इस जीत के साथ वहां के कथित जंगलराज और गुंडाराज का अंत हुआ है। इस तरह बेतिया में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच इस राजनीतिक सफलता का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।1
- Post by Talk On Chair1