logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ पुलिस को जंगल में मिली खाली दानपेटी, जैन मंदिर में हुई थी चोरी, चोरों का नहीं मिला सुराग टीकमगढ़ 6 सितंबर टीकमगढ़ शहर में मऊचुंगी रोड पर श्रीजी कॉलोनी के जैन मंदिर में 4 दिन पहले दानपेटी की चोरी हो गई थी। टीकमगढ़ पुलिस को आज रविवार को यह दानपेटी खाली मिली। सुधा सागर रोड पर जंगल में बकरी चराने वाले एक व्यक्ति को यह खाली दानपेटी मिली। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीओपी राहुल कटरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दानपेटी जब्त कर आसपास के जंगल में तलाशी ली। जिस जैन मंदिर में चोरी हुई थी, उससे करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में यह दानपेटी मिली है। दरअसल, 2 सितंबर की रात दो अज्ञात आरोपियों ने मंदिर में घुसकर चोरी की थी। आरोपी मंदिर से दानपेटी चुराकर ले गए थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। चोरी की इस घटना के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

1 hr ago
user_Digoda News
Digoda News
Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

टीकमगढ़ पुलिस को जंगल में मिली खाली दानपेटी, जैन मंदिर में हुई थी चोरी, चोरों का नहीं मिला सुराग टीकमगढ़ 6 सितंबर टीकमगढ़ शहर में मऊचुंगी रोड पर श्रीजी कॉलोनी के जैन मंदिर में 4 दिन पहले दानपेटी की चोरी हो गई थी। टीकमगढ़ पुलिस को आज रविवार को यह दानपेटी खाली मिली। सुधा सागर रोड पर जंगल में बकरी चराने वाले एक व्यक्ति को यह खाली दानपेटी मिली। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीओपी राहुल कटरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दानपेटी जब्त कर आसपास के जंगल में तलाशी ली। जिस जैन मंदिर में चोरी हुई थी, उससे करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में यह दानपेटी मिली है। दरअसल, 2 सितंबर की रात दो अज्ञात आरोपियों ने मंदिर में घुसकर चोरी की थी। आरोपी मंदिर से दानपेटी चुराकर ले गए थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। चोरी की इस घटना के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ पुलिस को जंगल में मिली खाली दानपेटी, जैन मंदिर में हुई थी चोरी, चोरों का नहीं मिला सुराग टीकमगढ़ 6 सितंबर टीकमगढ़ शहर में मऊचुंगी रोड पर श्रीजी कॉलोनी के जैन मंदिर में 4 दिन पहले दानपेटी की चोरी हो गई थी। टीकमगढ़ पुलिस को आज रविवार को यह दानपेटी खाली मिली। सुधा सागर रोड पर जंगल में बकरी चराने वाले एक व्यक्ति को यह खाली दानपेटी मिली। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीओपी राहुल कटरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दानपेटी जब्त कर आसपास के जंगल में तलाशी ली। जिस जैन मंदिर में चोरी हुई थी, उससे करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में यह दानपेटी मिली है। दरअसल, 2 सितंबर की रात दो अज्ञात आरोपियों ने मंदिर में घुसकर चोरी की थी। आरोपी मंदिर से दानपेटी चुराकर ले गए थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। चोरी की इस घटना के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
    1
    टीकमगढ़ पुलिस को जंगल में मिली खाली दानपेटी, जैन मंदिर में हुई थी चोरी, चोरों का नहीं मिला सुराग 

टीकमगढ़ 6 सितंबर

टीकमगढ़ शहर में मऊचुंगी रोड पर श्रीजी कॉलोनी के जैन मंदिर में 4 दिन पहले दानपेटी की चोरी हो गई थी। टीकमगढ़ पुलिस को आज रविवार को यह दानपेटी खाली मिली। सुधा सागर रोड पर जंगल में बकरी चराने वाले एक व्यक्ति को यह खाली दानपेटी मिली। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

जानकारी मिलते ही एसडीओपी राहुल कटरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दानपेटी जब्त कर आसपास के जंगल में तलाशी ली। जिस जैन मंदिर में चोरी हुई थी, उससे करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में यह दानपेटी मिली है।

दरअसल, 2 सितंबर की रात दो अज्ञात आरोपियों ने मंदिर में घुसकर चोरी की थी। आरोपी मंदिर से दानपेटी चुराकर ले गए थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। चोरी की इस घटना के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ पहाड़ी तिलवारन में दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप। तुलसिया अहिरवार परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप। घटना के परिवार में कई सदस्यों को गंभीर चोटें सामने आई। जिला अस्पताल पहुंचकर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने जाना हाल और परिवार पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी उचित धरो में कार्यवाही सुरक्षा और निरपक्ष जांच की मांग की। आजाद समाज पार्टी ने न्याय के लिए लोकतांत्रिक प्रयास करने की बात कही। रिपोर्ट के साथ प्रभु दयाल गौतम मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़। @
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ पहाड़ी तिलवारन में दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप।
तुलसिया अहिरवार परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप। 
घटना के परिवार में कई सदस्यों को गंभीर चोटें सामने आई।
जिला अस्पताल पहुंचकर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने जाना हाल और परिवार पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी उचित धरो में कार्यवाही सुरक्षा और निरपक्ष जांच की मांग की। 
आजाद समाज पार्टी ने न्याय के लिए लोकतांत्रिक प्रयास करने की बात कही। 
रिपोर्ट के साथ प्रभु दयाल गौतम मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़। @
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने सड़क पर गड्ढा दिखें, तो तुरंत करें शिकायत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़कों पर गड्ढे या मरम्मत से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत अब आप 'लोकपथ' App पर दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर करे टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने सड़क पर गड्ढा दिखें, तो तुरंत करें शिकायत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़कों पर गड्ढे या मरम्मत से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत अब आप 'लोकपथ' App पर दर्ज कर सकते हैं।
    1
    टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने सड़क पर गड्ढा दिखें, तो तुरंत करें शिकायत

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़कों पर गड्ढे या मरम्मत से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत अब आप 'लोकपथ' App पर दर्ज कर सकते हैं।
मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर करे
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने सड़क पर गड्ढा दिखें, तो तुरंत करें शिकायत
लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़कों पर गड्ढे या मरम्मत से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत अब आप 'लोकपथ' App पर दर्ज कर सकते हैं।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सागर बाईपास पर फिल्मी स्टाइल में तालाब में गिरी कार, जानवर को बचाने में हादसा, मौत को मात देकर बाहर निकले 4 दोस्त शहर के महेंद्र सागर तालाब के पास सागर बाईपास पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। कार में टीकमगढ़ के ही चार दोस्त सवार थे। कार पानी में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि चारों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का शीशा खोलकर बाहर छलांग लगा दी और तैरकर किनारे आ गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि चारों युवक सुरक्षित हैं, जानवर को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। रात में बाईपास पर आवारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
    1
    सागर बाईपास पर फिल्मी स्टाइल में तालाब में गिरी कार, जानवर को बचाने में हादसा, मौत को मात देकर बाहर निकले 4 दोस्त
शहर के महेंद्र सागर तालाब के पास सागर बाईपास पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। 
कार में टीकमगढ़ के ही चार दोस्त सवार थे। कार पानी में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत 
रही कि चारों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का शीशा खोलकर बाहर छलांग लगा दी और तैरकर किनारे आ गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि चारों युवक सुरक्षित हैं, जानवर को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। रात में बाईपास पर आवारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टीकमगढ़। ग्राम पंचायत गोरा के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता, अपात्र लोगों को लाभ दिलाने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत सीईओ विकास राव ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली और योजना से संबंधित दस्तावेजों एवं सूची के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते वास्तविक पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए, जबकि कुछ अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने की शिकायत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच गोरा पंचायत में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी टीकमगढ़। ग्राम पंचायत गोरा के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता, अपात्र लोगों को लाभ दिलाने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत सीईओ विकास राव ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली और योजना से संबंधित दस्तावेजों एवं सूची के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते वास्तविक पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए, जबकि कुछ अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने की शिकायत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    टीकमगढ़। ग्राम पंचायत गोरा के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता, अपात्र लोगों को लाभ दिलाने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत सीईओ विकास राव ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली और योजना से संबंधित दस्तावेजों एवं सूची के संबंध में जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते वास्तविक पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए, जबकि कुछ अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने की शिकायत है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच 
गोरा पंचायत में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण
जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी 
टीकमगढ़। ग्राम पंचायत गोरा के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता, अपात्र लोगों को लाभ दिलाने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत सीईओ विकास राव ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली और योजना से संबंधित दस्तावेजों एवं सूची के संबंध में जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते वास्तविक पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए, जबकि कुछ अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने की शिकायत है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जिला टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत भेला में राशन नहीं मिल रहा जिला टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत भेला में राशन नहीं मिल रहा 2 महीने से जनता परेशान हूं प्रशासन मांगे पूरी करें
    1
    जिला टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत भेला में राशन नहीं मिल रहा 
जिला टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत भेला में राशन नहीं मिल रहा 2 महीने से जनता परेशान हूं प्रशासन मांगे पूरी करें
    user_रामकिशन चौधरी
    रामकिशन चौधरी
    Voice of people बड़गाँव धसान, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ललितपुर के ग्राम बिरारी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में शनिवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। ललितपुर के ग्राम बिरारी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में शनिवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद ग्रामीणों और युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। मंदिर परिसर में आयोजित दही-मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव पिरामिड बनाकर दही की मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बारिश के बीच भी ग्रामीण कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। आयोजन में ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा एवं समस्त ग्रामवासी बांसी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद लोगों की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा। युवाओं द्वारा दही-मटकी फोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सहभागिता की। स्थानीय लोगों के अनुसार, जन्माष्टमी का यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी बारिश के बीच आयोजन ने ग्रामीणों को एकजुट किया और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।
    1
    ललितपुर के ग्राम बिरारी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में शनिवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
ललितपुर के ग्राम बिरारी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में शनिवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद ग्रामीणों और युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। मंदिर परिसर में आयोजित दही-मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव पिरामिड बनाकर दही की मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बारिश के बीच भी ग्रामीण कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।
आयोजन में ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा एवं समस्त ग्रामवासी बांसी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद लोगों की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा। युवाओं द्वारा दही-मटकी फोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सहभागिता की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जन्माष्टमी का यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी बारिश के बीच आयोजन ने ग्रामीणों को एकजुट किया और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व टीकमगढ़ जिले में छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व - शासन के निर्देशानुसार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न शासकीय छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इसीक्रम में शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास टीकमगढ़ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास कुंडेश्वर तथा शासकीय SC सीनियर कन्या छात्रावास सुनवाहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    1
    टीकमगढ़ जिले में छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
टीकमगढ़ जिले में छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
-
शासन के निर्देशानुसार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न शासकीय छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इसीक्रम में शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास टीकमगढ़ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास कुंडेश्वर तथा शासकीय SC सीनियर कन्या छात्रावास सुनवाहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.