Shuru
Apke Nagar Ki App…
जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश बृजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश
Rupesh Jain
जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश बृजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- हमारे गुरु सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार खरे का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय शिक्षा जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हमारे गुरु सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार खरे का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय शिक्षा जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।1
- देवेन्द्र नगर के व्यापारी की दुकान में घुसकर व्यापारी से की मारपीट ज़मीन विवाद के चलते मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस ने किया मामला दर्ज देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का मामला देवेन्द्र नगर के व्यापारी की दुकान में घुसकर व्यापारी से की मारपीट ज़मीन विवाद के चलते मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस ने किया मामला दर्ज देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का मामला1
- घर से निकले 71 वर्षीय बुजुर्ग का नहीं मिला सुराग अजयगढ़ में परिजन परेशान। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिन्हाई अंतर्गत ग्राम डाड़े का बारा निवासी 71 वर्षीय मोहन सिंह यादव पिता रतन सिंह यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मोहन सिंह यादव एक सितंबर से बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और नाते-रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और उन्हें कम सुनाई देता है। लापता होने के समय उन्होंने हल्के रंग का कुर्ता-धोती पहन रखा था और गले में गमछा था। परिजनों ने अजयगढ़ थाने में सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से उनकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहन सिंह यादव कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।1
- जेके सेम कंपनी ने पन्ना जिले को बर्बादी में धकेला, सड़कें तबाह, प्रदूषण बढ़ाया पन्ना। आज से 5 वर्ष पूर्व पन्ना जिले के लोगों ने विकास तथा रोजगार का एक सपना देखा था जिसमें अमानगंज क्षेत्र के पुरेना में जेके सेम कंपनी द्वारा सीमेंट प्लांट की स्थापना की गई थी तथा सैकड़ो किसानों ने अपनी बहु उपयोगी खेती की जमीन उक्त कंपनी को बेची दी गई थी उस दौरान किसानों को कंपनी द्वारा बेरोजगारों को एवं किसानों को रोजगार देने का सपना दिखाया गया था । लेकिन सैकड़ो किसानों के हजारों युवाओं कि उक्त उम्मीद पर पानी फिर गया कंपनी द्वारा जब अपना प्लांट तैयार कर लिया तथा संचालन प्रारंभकर दिया तो कंपनी ने बाहरी लोगों को प्लांट में स्थान दिया स्थानीय किसान एवं बेरोजगारों को कोई काम नहीं दिया क्षेत्र के हजारों बे रोजगार काम की तलाश में महानगरों में काम करने के लिए चले गए हैं उक्त प्लाट से पूरे क्षेत्र की भारी बर्बादी हुई है जहां एक ओर खेती की उन्नत जमीन चली गई वहीं दूसरी ओर क्षेत्र भर में भारी प्रदूषण फैल रहा है प्रतिदिन सैकडो डंपर प्लांट से लेकर किलिंकर के निकलते है1
- कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पन्ना पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी में किया गया स्वागत कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पन्ना पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में किया गया स्वागत पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद अशोक सिंह अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे तथा उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने शाल श्रीफल फूल माला तथा भगवान जुगल किशोर जी का छायाचित्र देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात श्री अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा कहा निर्माणाधीन जिला कांग्रेस कार्यालय के कार्य के लिए राशि देने एवं हर संभव सहयोग देने की बात कही इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला संगठन महामंत्री राज बहादुर पटेल श्रीमती आस्था तिवारी श्रीमती विमला सिंगरौली जितेंद्र सिंह जाटव सुरेंद्र सिंह योगेश जड़िया शिव प्रकाश दीक्षित बृजेंद्र दुबे मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा वासुदेव बुंदेला भोले कुशवाहा सरदार सिंह यादव नितिन अहिरवार अजय बाजपेई शलभ मिश्रा रमन दीक्षित बृजेंद्र यादव योगेश यादव विश्राम कोरी आदि।। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता दीपक तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला द्वारा किया गया।।1
- पन्ना पहुंचकर कांग्रेसियो ने अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन दकहा किसान भाइयों की अति वृष्टि से हुई नष्ट फसलों का तत्काल फसलों का आकलन करते हुए राहत राशि प्रदान की जाए एवं बाढ़ से प्रभावित भाइयों के मकानो में नुकसान हुआ है उनका भी सर्वे करवरकर राहत राशि प्रदान की जाए पन्ना पहुंचकर कांग्रेसियो ने अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन दकहा किसान भाइयों की अति वृष्टि से हुई नष्ट फसलों का तत्काल फसलों का आकलन करते हुए राहत राशि प्रदान की जाए एवं बाढ़ से प्रभावित भाइयों के मकानो में नुकसान हुआ है उनका भी सर्वे करवरकर राहत राशि प्रदान की जाए2
- रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– स्टेट हाईवे-49 पर अधूरी CC सड़क बनी मुसीबत, देवरा-पगरा के बीच घंटों लग रहा जाम। अधर में लटका स्कूली बच्चों का भविष्य, शासन प्रशासन और जिम्मेदार मौन! सड़क की मरम्मत की जगह अस्थाई रूप से मिट्टी चचरा भरकर की जा रही लीपापोती। दलदल और फिसलन से राहगीरों की दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ी। पन्ना। स्टेट हाईवे-49 पर देवरा से पगरा के बीच अधूरे पड़े CC सड़क निर्माण ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के अभाव के चलते इस मार्ग पर आए दिन घंटों लंबा जाम लगने की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि CC सड़क निर्माण की धीमी गति के साथ पगरा तक सड़क को उखाड़ दिए जाने से मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी और कीचड़ से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। जाम में स्कूल बसें और अन्य वाहन घंटों फंसे रहते हैं, जिसके कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु रखने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। वर्तमान स्थिति में वाहन चालकों को कीचड़, गड्ढों और जाम के बीच बेहद सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है। एक ओर बच्चे बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का सपना लेकर रोज स्कूल जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण की अव्यवस्था उनके समय, सुरक्षा और शिक्षा—तीनों पर सवाल खड़े कर रही है। घंटों जाम में फंसे स्कूली वाहनों की स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। यदि समय रहते सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाई गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। खासकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव के बीच छिपे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। अब सवाल यह है कि देवरा-पगरा मार्ग पर अधूरे निर्माण को आखिर कब पूरा किया जाएगा? स्कूली वाहनों और आम राहगीरों को घंटों लगने वाले जाम और दुर्घटना के बढ़ते खतरे से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग कब ठोस कदम उठाएगा? अब सवाल है—आखिर प्रशासन कब जागेगा ? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क निर्माण में तेजी लाए, गड्ढों और जलभराव को दुरुस्त करे और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करे। फिलहाल, सड़क अधूरी है… सफर जोखिम भरा है… और जिम्मेदारों की कार्रवाई का इंतजार है।1
- अजयगढ़ में तेज रफ्तार बाइक का कहर ड्यूटी पर तैनात दो हेड कांस्टेबल सहित बाइक सवार गंभीर घायल। अजयगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चलते सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में धरमपुर थाना में पदस्थ दो हेड कांस्टेबल शोभाराम अहिरवार और शिवचरण सहित मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के सिलसिले में जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक की वजह से हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मियों और बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1